28.6.16

बिहार में अपराध चरम पर पुलिस अधिकारी भी नहीं सुरक्षित, DIG से माँगी रंगदारी


बिहार में बढ़ता अपराध,


हरसा (बिहार) : बिहार में पुलिस के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को बीते शुक्रवार को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया गया जिसके बाद सोमवार को इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कर ली गयी।

पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कोसी के डीआईजी चन्द्रिका राय को 24 जून को फोन मिला और इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज किया गया। फोन करने वाले ने खुद की पहचान उत्तर प्रदेश के आजम खान के तौर पर बताई और राय से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी।

डीआईजी ने दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु का ध्यान इस मामले की ओर आकषिर्त किया जिन्होंने सहरसा में सदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।

पूछे जाने पर JDU के वरिष्ट नेता KC त्यागी ने कहा किसी को बक्शा नहीं जाएगा चाहे किसी भी नेता या अधिकारी की संलिप्तता अपराधी गतिविधियों में हो,
विपक्ष का आरोप है की बिहार में जंगल राज है और अभी तक आम आदमी की असुरक्षित था पर अब तो पुलिस भी डरी रहने लगी है, नितीश कुमार का सुसासन ख़त्म हो गया है और बिहार 1990 के युग में लौट चूका है ।

- TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:

Post a Comment