लखनऊ
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को कालेज भगोड़ा घोषित करने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित विश्विद्यालय Harvard University ने 12 साल बाद किया जुकरबर्ग के जज्बे को सलाम आज दी ग्रेजुएट की डिग्री।
जकरबर्ग इसी यूनिवर्सिटी के 2004 बैच के स्टूडेंट थे और फेसबुक डेवलप करने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी.
उन्होंने यूनिवर्सिटी हॉस्टल में ही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक बनाई. 2005 में कंपनी के कैलिफोर्निया शिफ्ट होने पर उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.
जकरबर्ग ने गुरुवार को दीक्षांत समारोह के दौरान स्पीच दी इस मौके पर उनके टीचर , स्टाफ के साथ मां भी उपस्थित थी इस मौके पर जुकरबर्ग ने अपने भाषण में साझा किए ऐसे अनुभव जो नई पीढ़ी के लिए बहुत काम के है पढिये उनकी स्पीच के मुख्य अंश-
व्यक्तिगत जीवन -
"हार्वर्ड में प्रिसिला से मिलना मेरा सबसे यादगार पल है. मैंने प्रैंक वेबसाइट फेसमैश बनाई थी और एडमिनिस्ट्रेटिव बोर्ड मुझसे मिलना चाहता था. हर किसी को लगा कि मुझे बाहर निकाल दिया जाएगा. मेरे पैरेंट्स सामान पैक करवाने के लिए यहां आ गए थे. मेरे दोस्तों ने फेयरवेल पार्टी तक दे दी. मेरी किस्मत अच्छी थी कि उस पार्टी में प्रिसिला भी मौजूद थी. हॉस्टल के बाथरूम के पास हमारी मुलाकात हुई. मैं प्रिसिला की ओर मुड़ा और कहा, - 'मुझे तीन दिनों में कॉलेज से निकाल दिया जाएगा, इसलिए हमें जल्दी ही डेट पर जाना चाहिए.'"
Start-up & Idea
"आइडिया पूरी तरह तैयार नहीं होते. जैसे ही आप उन पर काम करना शुरू करते हैं, वो साफ नजर आने लगते हैं. आपको शुरुआत करनी होगी. अगर शुरुआत से पहले ही मुझे मालूम होता कि मैं सबको कनेक्ट करूंगा, तो शायद कभी फेसबुक न बना पाता."
How to Start Business-
"हमारे सिस्टम में कुछ गलत है. एक तरफ, मैं पढ़ाई बीच में छोड़कर 10 साल में बिलियन डॉलर कमा सकता हूं, जबकि लाखों स्टूडेंट्स अपना लोन भी अफोर्ड नहीं कर पा रहे. इतना ही कहूंगा कि अकेले ही बिजनेस शुरू कीजिए.
Social Challenge-
हर जेनरेशन समानता को लेकर अपनी परिभाषा बदलती है. पिछली जेनरेशन ने वोट और सिविल राइट्स के लिए लड़ाई लड़ी. उनके सामने अच्छी सोसाइटी बनाने का चैलेंज था. और आज की जेनरेशन के सामने सोशल कॉन्ट्रेक्ट डिफाइन करने का लक्ष्य है."
Universal Basic Income :
"हमें यूनिवर्सल बेसिक इन्कम जैसे आइडिया सोचने की जरूरत है, ताकि हर कोई नए आइडिया पर काम कर सके."
Search Your Goal and hit it-
"आज मैं उद्देश्य के बारे में बात करना चाहता हूं. लेकिन, मैं उद्देश्य ढूंढने को लेकर पारंपरिक भाषण नहीं दूंगा. धीरे-धीरे हम इसे खुद ही ढूंढेंगे. इसके बजाय, मैं आपको बताउंगा कि उद्देश्य खोज लेना ही काफी नहीं है. हमारी जेनरेशन के सामने चुनौती यह है कि एक ऐसी दुनिया बनाई जाए, जहां हर कोई उद्देश्य समझ सके."
"आज मैं उद्देश्य के बारे में बात करना चाहता हूं. लेकिन, मैं उद्देश्य ढूंढने को लेकर पारंपरिक भाषण नहीं दूंगा. धीरे-धीरे हम इसे खुद ही ढूंढेंगे. इसके बजाय, मैं आपको बताउंगा कि उद्देश्य खोज लेना ही काफी नहीं है. हमारी जेनरेशन के सामने चुनौती यह है कि एक ऐसी दुनिया बनाई जाए, जहां हर कोई उद्देश्य समझ सके."
Always Love Your Work
"मेरी एक पसंदीदा कहानी है. एक बार जॉन एफ कैनेडी नासा स्पेस सेंटर जाते हैं. वो एक चौकीदार को झाड़ू ले जाते देखते हैं और उससे पूछते हैं कि वो क्या कर रहा है. चौकीदार जवाब देता है : 'मिस्टर प्रेसिडेंट, मैं इंसान को चांद पर पहुंचाने में मदद कर रहा हूं.'"
Keep Innovating-
"कुछ साल पहले, कई बड़ी कंपनियां हमें खरीदना चाहती थीं. लेकिन, मैंने इसे नहीं बेचा. मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को कनेक्ट करना चाहता था. उस दौरान हम पहली बार न्यूज फीड पर काम कर रहे थे. मैंने सोचा कि अगर हमने इसे लॉन्च कर दिया तो यह दुनिया को देखने का नजरिया बदल देगा."
Technology and Jobs-
"हमारी जेनरेशन नौकरी संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है. सेल्फ ड्राइविंग कार और ट्रक जैसी ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी आने लाखों लोगों के सांमने नौकरी का संकट पैदा हो गया है. लेकिन हम एक साथ मिलकर काफी कुछ करने में सक्षम हैं."
A small initiative can change whole world-
"बदलाव छोटी जगहों से शुरू होता है. वैश्विक बदलाव भी किसी समय छोटे ही होते हैं. ये हम जैसे लोगों के प्रयास की बदौलत हैं."
"बदलाव छोटी जगहों से शुरू होता है. वैश्विक बदलाव भी किसी समय छोटे ही होते हैं. ये हम जैसे लोगों के प्रयास की बदौलत हैं."
Stay Updated
Connect us on all social media platforms-
Facebook- www.facebook.com/logicalnews
Twitter : www.twitter.com/thelogicalnews
Whatsapp- just save 8565866799 in your phone and send your name and city to us.
Facebook- www.facebook.com/logicalnews
Twitter : www.twitter.com/thelogicalnews
Whatsapp- just save 8565866799 in your phone and send your name and city to us.







