6.5.17

जालौन में भयावह कांड, पति के सामने महिला से 8 बदमाशों ने किया गैंगरेप,

लखनऊ

देश के लोग अभी बुलंदशहर के रोड होल्ड अप के बाद गैंगरेप की घटना को जेहन से शायद ही निकाल पाएं हो कि जालौन में उसी तरह का कांड फिर दोहराया गया। कुछ संदिग्धों को भी पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।


परसों रात जयपुर से लौट रहे दंपत्ति को लिफ्ट देने के बहाने जालौन लूटा गया और फिर आठ लोगों ने पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। कल पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में दो सीओ के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गईं हैं।

जयपुर से लौट रहे दंपती को परसों रात पिकअप सवार बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र में मारपीट कर लूट पाट की। इसके बाद इन आठ लोगों ने पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

कुठौंद थाना क्षेत्र के बड़ी सुरावली निवासी एक दंपती जयपुर (राजस्थान) में रह कर पानीपूरी का ठेला लगाते हैं। परसों जयपुर से औरैया तक बस से आए। यहां से गांव के लिए एक सफेद रंग की पिकअप में सवार हो गए। इस पिकअप में पहले से पीछे तीन लोग बैठे हुए थे। रात करीब नौ बजे पिकअप चालक कुठौंद चौराहे पर पहुंचा। जहां पर आधा घंटे रूकने के बाद पांच अन्य गोहन के लिए बैठ गए। इस पर पिकअप चालक ने दंपती को आगे बैठा लिया। सहाव मोड़ के पास चालक ने गाड़ी रोक दी।

इसके बाद गाड़ी में सवार सभी बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए बीस हजार रुपये, मंगल सूत्र लूट लिया। पति को बंधक बना महिला के साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। दरिंदों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। देर रात जालौन कोतवाली पहुंचे दंपती ने आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक महाराज तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों स्क्वॉड का गठन कर कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रही है, लेकिन माहौल बेहद ही अराजक है। अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जालौन में एक महिला से उसके पति के सामने ही हवस के भूखे भेडिय़ों ने गैंगरेप किया। बीते वर्ष बुलंदशहर में रोड होल्ड अब के बाद गैंगरेप की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था। इस सनसनीखेज घटना से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े जरूर होंगे, ADG LO आदित्य मिश्रा ने बताया कि सख्ती के बाद भी 1 महीने का समय लगेगा कानून ब्यव

TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:

Post a Comment