जोधपुर कोर्ट परिसर में सलमान खान
सन् 1998 के काला हिरण और चिंकारा शिकार मामले में जोधपुर हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. सलमान की निगरानी याचिका पर यह फैसला होना है कि सेशन कोर्ट की पांच साल कैद की सजा बरकरार रहेगी या फिर अभिनेता को संदेह का लाभ मिलेगा. केस की सुनवाई के दौरान ऐसी पांच बातें सामने आई हैं, इन आधार पर अभिनेता को संदेह का लाभ मिल गया,
ये है वो खास बातें जिनके कारन बच गए सुपर स्टार सलमान और कोर्ट ने किया बरी-

छर्रे अलग, चाकू भी छोटा
पुलिस को उम्मेद भवन में सलमान के कमरे की तलाशी में बंदूक की गोलियां मिली थीं. जबकि जिप्सी में मिले छर्रे, उन गोलियों के नहीं थे. पुलिस ने हिरण का गला रेतने वाला कथित चाकू बरामद किया था, लेकिन यह पॉकेट चाकू है, जिससे गला रेतना मुश्किल होता है, या मामले को वकीलों ने संदेह में रखा और कोर्ट ने इस पक्ष को माना ।
जिप्सी सर्च की अलग रिपोर्ट
वन विभाग ने सलमान खान की जिप्सी जब्त कर तलाशी ली. इसकी सर्च रिपोर्ट में सिर्फ खून के धब्बे मिले. बाद में पुलिस ने भी जिप्सी की तलाशी ली. उन्हें जिप्सी में छर्रे, हिरण के बाल मिले, लेकिन वन विभाग को ये चीजें तलाशी में नहीं मिले. इस तरह दोनों सर्च रिपोर्ट भी अलग-अलग हो गई.
सह-आरोपी बरी तो सलमान दोषी कैसे?
भवाद और घोड़ा फार्म हाउस के मुकदमों में सलमान के साथ 12 आरोपी थे. इनमें से 10 को संदेह का लाभ मिला. कोर्ट के सामने कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन पर गौर किया गया और सलमान को संदेह का लाभ मिला, वकीलों ने कोर्ट के सामने इन मामलो में ध्यान देने को कहा जैसे कि-मुंबई का रहने वाला शिकार के लिए कैसे उम्मेद पैलेस से निकला? कैसे पता चला कि हिरण यहां मिलेंगे? कोई तो उसे ले गया होगा? जब दूसरे बरी हो गए तो सलमान अब तक आरोपी क्यों हैं?
सूत्रधार ही हो गया गायब
वन अधिकारी ललित बोड़ा ने दवा व्यापारी अरूण के ड्राइवर हरीश दुलानी के बयान पर शिकार के मुकदमे दर्ज करवाए थे. वन विभाग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवा कर उसे छोड़ा था, जबकि डिफेंस की ओर से उसका क्रॉस वेरिफिकेशन ही नहीं हुआ. वह इसके बाद से ही गायब हो गया, उसके गायब होने के विषय में सन्देश बरकरार ।
सजा बढ़ाने की अपील क्यों?
सरकार ने सलमान खान की एक साल की सजा को कम माना. अभिनेता की सजा बढ़ाने और गोरधन सिंह को फिर से आरोपी मानने के लिए दो अपीलें की गईं. ऐसे में सवाल ये है कि सरकार ने दूसरे 11 लोग जो बरी हो चुके, उन्हें गोरधन की तरह फिर से आरोपी बनाने की अपील क्यों नहीं की? प्रोसिक्यूशन के पास इसका ठोस जवाब नहीं था जिसका लाभ सलमान को मिल गया।
हिट एंड रन मामले में भी मिला संदेह का लाभ- सलमान खान के ऊपर चल रहे दूसरे मामले हिट एंड रन में भी उनको संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया था, वही कारन यहाँ भी रहा, आखिर संदेह सुपर स्टार सलमान पर इतना मेहरबान क्यों है,
सोशल मीडिया में धूम- सुल्तान की सफलता के बाद या मामले में बरी होने पर सलमान खुश है और सोशल मीडिया में उनके फंस cheer कर रहे है ।