29.10.16

पाकिस्तान के जासूसों का नेटवर्क आप के आसपास भी हो सकता है,सपा के राज्यसभा सांसद का PA निकला पाकिस्तानी जासूस।

 

नई दिल्ली
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी महमूद अख्तर से पूछताछ के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के PA फरहत को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाक जासूसी कांड में हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फरहत पिछले 20 सालों से ISI को खुफिया जानकारियां दे रहा था. सपा के ये सांसद मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले है और राम मंदिर पर बेतुके बयान दे चुके है

इसके साथ ही यह खुलासा भी हुआ है कि जानकारी देने के लिए फरहत को 10 हजार से 1 लाख तक रुपये मिलते थे. दिल्ली की एक कोर्ट ने फरहत को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 

रक्षा मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज महमूद अख्तर को दिए
मुनव्वर सलीम के पीए फरहत पर विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज महमूद अख्तर को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके लिए पीए फरहत को दो लाख रुपए भी दिए गए थे. पूछताछ में अख्तर ने बताया है कि फरहत बीते ढाई साल से उसे ये गुप्त दस्तावेज सौंप रहा था. सूत्रों के अनुसार फरहत को जो दो लाख रुपए इसके लिए दिए रहे थे वह इंस्टॉलमेंट्स में दिए गए थे. फरहत का परिचय महमूद अख्तर से उसके पूर्ववर्ती फियाज ने करवाया था.
 
महमूद अख्तर को नहीं किया गया गिरफ्तार
महमूद अख्तर को इसलिए अरेस्ट नहीं किया गया है क्योंकि उसे डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी हासिल है. हालांकि उसने दिल्ली पुलिस के सामने जासूसी में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया है. अख्तर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से वह भारत की गुप्त सुचनाओं की जासूसी में शामिल था. दिल्ली पुलिस ने महमूद अख्तर के बयान की विडियो रिकॉर्डिंग भी की है.
 
लड़कियों का इस्तेमाल करता था पाक उच्चायुक्त का अधिकारी
पाकिस्तानी उच्चायुक्त से चल रहे जासूसी रैकेट में लोगों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप की बातें भी सामने आ रही है. महमूद अख्तर असल में ISI एजेंट था. उसी साजिश के तहत ही ISI ने उसे भारत में भेजा. अख्तर और उसके तीन साथी बीएसएफ और आर्मी की जासूसी कराने के मकसद से लोगों को लड़कियों के जरिए फंसाने का काम करते थे. अख्तर यह गुप्त जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी तक पहुंचा देता था. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम इस एंगल से भी बारीकी से जांच करने में जुट गई है.

पाकिस्तान के उच्चायुक्त को दी सारी जानकारी
फिलहाल इस मामले में महमूद अख्तर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है क्योंकि उसे 'राजनयिक संरक्षण' मिला हुआ है. वहीं पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बुलाकर सारी जानकारी दे दी गई है. भारत की ओर से उस जासूस को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा गया है.

26.10.16

अमेरिका के राष्ट्रपति पद प्रत्यासी डोनाल्ड ट्रम की बहू ने हिन्दू मंदिर में मनाई दीवाली



अशबर्न (वर्जीनिया)

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड टूंप के भारतीय अमेरिकी समुदाय तक पहुंचने के प्रयासों के तहत उनकी पुत्रवधू ने वर्जीनिया में एक हिंदू मंदिर में दीपावली मनाई। वर्जीनिया ऐसा अहम राज्य है जहां डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन उम्मीदवारों में से किसी को भी बड़ी संख्या में बहुमत मिलने की स्थिति नहीं दिख रही है।

ट्रंप के पुत्र एरिक ट्रंप की पत्नी लारा ट्रंप ने कहा कि आठ नवंबर को होने वाले आम चुनावों में यदि उनके ससुर को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जाता है तो भारत एवं अमेरिका के संबंध एक नई उंचाई पर पहुंचेंगे।

 लारा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में भारत और इसके लोगों के प्रति बहुत प्यार एवं लगाव है। भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्होंने वर्जीनिया के राजधानी मंदिर में प्रवेश से पहले बाहर अपने जूते उतारे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे हिंदू संस्कृति वास्तव में पसंद है और मैं उसका सम्मान करती हूं।’ मंदिर परिसर में ट्रंप के परिवार के सदस्यों का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी समुदाय के कार्यकर्ता राजेश गूटी ने कहा कि उनकी मौजूदगी से राज्य की फेयरफैक्स एवं लाउडन काउंटी में दीपावली जल्द आ गई है।

दीपावली मनाने के लिए लारा को हिंदू मंदिर में आमंत्रित करने में अहम भूमिका निभाने वाले गूटी ने कहा, ‘इसने स्थानीय भारतीय-अमेरिकी समुदाय को बहुत उर्जावान कर दिया है। हम विभिन्न धर्मों के बीच के, विविधताओं के समारोहों में शामिल होने में नई उर्जा के साथ भाग लेना और सहायता देना जारी रखेंगे।’
शुरूआत में ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को मंदिर आना था लेकिन ट्रंप की प्रचार मुहिम ने उन्हें चुनाव के तेजी से बदलते परिदृश्यों के मद्देनजर किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए कहा।


इस मंदिर का उद्घाटन 2000 में किया गया था। यह लाउडन काउंटी का सबसे पुराना मंदिर है।
लाउडन काउंटी में भारतीय अमेरिकी समुदाय ने पिछले एक दशक में सबसे तेजी से विकास किया है। यह पहली बार है जब राष्ट्रपति पद के दो शीर्ष उम्मीदवारों में से एक के परिवार का कोई सदस्य किसी हिंदू मंदिर में गया है।

अमेरिका में हिन्दू तीसरे सबसे बड़े धार्मिक समूह है जोकि ईसाई, यहूदी के बाद आते है, पूरे देश में इनकी संख्या लगभग 1.5% है पर कुल पड़ने वाले वोटों में हिन्दू और उनके प्रभाव से लगभग 10% वोट पर असर आता है,

अमेरिका में हिन्दू परमपरागत रूप से हिलेरी की डेमोक्रेटिक पार्टी के वोटर है पर इस चुनाव में GOP भी इन वोटों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही हैं, ट्रम्प में अपने प्रचार में कई बार हिन्दूओ का खुलकर समर्थन किया है ।

-TheLogicalNews
(Stay Updated)

24.10.16

अखिलेश Vs मुलायम आज की महा मीटिंग से क्या निकला नतीजा, और क्या है इस कलह की वजह


लख़नऊ
आज लख़नऊ में पार्टी और परिवार में टूट की सम्भावना और कल अखिलेश द्वारा शिवपाल को मंत्रिमंडल से निकलने फिर शिवपाल द्वारा रामगोपाल को पार्टी से निकालने के बाद आज बुलाई गई मेगा मीटिंग में सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने दिया अपना बयान, क्या खास ऐसी बातें है जो इससे निकल कर आई इनपर इक नज़र डालें तो यादव परिवार की आपसी कलह का कारन समझ में आ जाएगा ।
मुलायम  के बयान की खास बातें और अखिलेश को नसीहत - 

तुमारी हैसियत क्या है? अकेले चुनाव जीत सकते हो,

तुम अमर सिंह को गाली देते हो अमर सिंह ने मेरी बहुत मदद की,
अमर सिंह मेरा भाई है

अमर सिंह न होता तो मुझे सजा हो जाती,
मैं अमर सिंह और शिवपाल को नहीं छोड़ सकता,
मुझे याद है वो समय जब पार्टी शुरू की थी शिवपाल मेरे लिए खुर्सी लगाता था खुद ज़मीन पर बैठता था, (रोने लगे मुलायम)
मै अभी कमजोर नहीं हुआ हूँ,

युवाओ के लिए संघर्ष किया और युवा मेरे साथ है, लाल टोपी पहन लेने से कोई समाजवादी नहीं बन जाता'
जो बुराई नहीं सुन सकता, बड़ा नेता नहीं बन सकता-मुलायम
गौरतलब है कि अपने भाषण में अखिलेश ने अमर सिंह पर हमला किया था को वो अमर सिंह 3 घंटे नेता जी के पास बैठा रहा उसने क़हा नवंबर में अखिलेश CM नहीं रहेंगे ।

इसके बाद हुए शिवपाल के भाषण में शिवपाल बोले की मैं गंगाजल हाथ में लेकर कसम खा सकता हु की अखिलेश ने खुद मुझसे कहा था की वो अपनी अलग पार्टी बनाएँगे ,
इन सारी बातों से निष्कर्ष यही है की सपा में अब आपसी दूरिया इतनी बढ़ गई है की उनको पाटना नामुमकिन है

जिसका मुख्य कारन महत्वाकांक्षा है अखिलेश, शिवपाल,रामगोपाल और प्रतीक गुट सभी CM पद से नीचे नहीं रहना चाहते और मुलायम ही इसके लिए जिम्मेदार है जिन्होंने पूरे खानदान को महत्वाकांक्षी राजनीति में धकेला अगर वो खुद नेता रहते और अपने परिवार को राजनीति में न झोंकते तो ये वक्त न देखना पड़ता।
-TheLogicalNews

15.10.16

अमेरिका के राष्ट्रपति प्रत्यासी डोनाल्ड ट्रम्प ने का US में लागू होंगी मोदी जैसी योजनाऍ।



New York City.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर साफ देखने को मिला। ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में वे सत्ता में आए तो वहां पर मोदीराज लाएंगे। यह पहला मौका है जब चुनावी अभियान के तहत ट्रंप ने भारतीयों को संबोधित किया है। 

पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित ट्रंप ने कहा कि वह यदि चुनाव जीते तो यहां पर भी वैसी ही नीतियों को लागू करवाएंगे, जैसी मोदी ने भारत में करवाई हैं। अपने संबोधन में उन्होंने अंत में 'We Love India, I Love You' कहकर वहां मौजूद भारतीयों का दिल जीत लिया


भारतीयों को किया संबोधित
डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। वे भारतीय-अमेरिकियों द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक महान शख्स हैं। ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में अगर अमेरिका की जनता ने उन्हें चुनकर राष्ट्रपति बनाया तो भारत, अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीयों के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। इससे पहले वह एक रैली में हिंदुओं की अमेरिका के विकास में योगदान देने के लिए प्रशंसा भी कर चुके हैं।


आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को सराहा
भारत के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैये को भी ट्रंप ने खूब सराहा। ट्रंप ने कहा, 'भारत इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ है., हम इस बात की तारीफ करते हैं'। उन्होंने कहा कि भारत मुंबई धमाकों समेत आतंकवाद की क्रूरता देख चुका है।

हिंदुओं की तारीफ
इतना ही नहीं ट्रंप ने खुद को हिंदुओं का बड़ा फैन भी बताया। ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।' 'अगर मैं राष्ट्रपति बना तो भारतीय और हिंदू समुदाय व्हाइट हाउस के सच्चे दोस्त होंगे।'

गौरतलब है की हिंदू अमेरिका में 8% सक्रिय वोटर है जबकि 10% वोटों पर हिंदुओं का प्रभाव है जोकि White, African , Hispanic के बाद सबसे बड़ा समूह हैं
-TheLogicalNews
(Stay Updated)