24.10.17

बिजनौर में जब अपने पिता से मिले CM योगी तो आंखे हुई नम

बिजनौर
 
बड़े दिनों बाद अपने पिता से मिले CM योगी तो आंखें हुई नम, बेटे ने शाल ओढ़ाया तो पिता को मिला संसार।
मंगलवार को एक कार्यक्रम में नजीबाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट से मिले। करीब दस मिनट की मुलाकात में योगी ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों की कुशल क्षेम भी पूछी। पिता-पुत्र की छह माह में यह दूसरी मुलाकात है।


कोटद्वार से 25 किलोमीटर दूर नजीबाबाद (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) की किसान चीनी सहकारी मिल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर आयोजकों ने योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को भी आमंत्रित किया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ पौड़ी जिले में यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम बिथ्याणी के रहने वाले हैं।

करीब अस्सी वर्ष के आनंद सिंह बिष्ट अपने पोते अविनाश मोहन बिष्ट व मित्र प्रकाश जोशी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। आयोजकों ने उन्हें अतिथि कक्ष में  बिठा दिया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद योगी कक्ष में पहुंचे। पुत्र को देखते ही आनंद सिंह बहुत खुश हुए और उनकी आंखें भर आईं, CM योगी भी हुए भावुक।

पुत्र ने भी पिता के इस भाव को समझा। मुख्यमंत्री ने पिता का हालचाल पूछा और इसके बाद उन्हें शॉल ओढ़ाया। कुछ देर उन्होंने भतीजे अविनाश और पिता के साथ आए प्रकाश जोशी से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पिता को लखनऊ भी आमंत्रित किया।

नजीबाबाद से लौटे आनंद सिंह बिष्ट ने Logical News के रिपोर्टर को बताया कि एक पिता के लिए इससे अधिक गौरव क्या हो सकता है कि उसका बेटा मुख्यमंत्री है। बेटे से क्या बात हुई, पूछने पर वह कहते हैं 'पिता होने के नाते मैं सिर्फ आशीर्वाद ही दे सकता हूं। बाकी घर परिवार की बात ही हुई, पिता का आशीर्वाद सदा उनके साथ है और वो प्रदेश और देश के लिए अच्छे काम करते रहेंगे ।



TheLogicalNews
(Stay Updated)

10.10.17

हिंदू स्त्रियों की आभा रानी पद्मावती को मनोरंजन की विषयवस्तु नही बनने देना चाहिए LogicalNews देगा आपको बॉलीवुड के षड्यंत्र के खिलाफ सच्चाई की जानकारी

लख़नऊ

महारानी पद्मावती का जौहर मनोरंजन की विषय वस्तु नही सच्चाई आपके सामने लाएगा LogicalNews
शिशोदिया राजवंश की शान व एक धर्मिष्ठ महारानी जिसने अपने लाज सम्मान और देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया उंसके बलिदान को मनोरंजन की वस्तु समझने वाला *संजय लीला भैंसाली* और उसके चापलूस चाहे 100 जन्म ले फिर भी खिलजी को हीरो नही बना पाएंगे, एक षड्यंत्र के तहत बड़े स्टार रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी बनाया गया और राणा रतन सिंह के रोल में अपेक्षाकृत छोटे कलाकार को रखा गया।

संजय लीला भैंसाली की आगामी फिल्म *पदमावती* का टेलर कल रिलीज़ हो चुका है, साफ दिख रहा है की रानी पद्मावती जिनको राजपूत क्षत्रियों के वंश की आभा माना जाता है व लोग सती माँ तरह पूजते है की शहादत का मजाक उड़ाया गया है।

प्रारम्भ में करणी सेना ने इसका विरोध किया था और भंसाली की पिटाई भी कर दी थी पर अब 1.5 करोड़ रुपये के बदले करणी सेना बट चुकी है और विरोध बंद हो गया है

राजपूत करणी सेना या BJP के तथाकथित हिदुत्व बेचने वाले नेताओं के शांत हो जाने से इतिहास को हम बदलने नही देंगे और रानी पद्मिनी , राजा रावल रतन सिंह और धोखेबाज अलाउद्दीन खिलजी की सच्चाइयों को हम आपके सामने लाते रहेंगे क्योंकि की किसी के 2 घंटे की फ़िल्म बना लेने से राजपूतों व हिंदुओं का 2000 साल पुराना गौरवशाली इतिहास बदलेगा नही।

शिशोदिया राजपूतों के कवि नरेंद्र मिश्र ने सही कहा है कि -
*"दोहराता हूँ सुनो रक्त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्थानी"*

भैंसाली के सुपर हीरो मोहम्मद अलाउद्दीन खिलजी ने जब राजा रावल रतन सिंह को धोखे से कैद कर लिया तब सेनापति गोरा के शब्दों में स्वाभिमान झलकता था डर नही- 

*जबतक गोरा के कंधे पर दुर्जय शीश रहेगा , महाकाल से भी राणा का मस्तक नही कटेगा*
*तुम निश्चिंत रहो महलों में देखो समर भवानी, खिलजी देखेगा केसरिया तलवारों का पानी*


आने वाले समय मे LogicalNews आपको रानी पद्मिनी और चित्तौड़गढ़ के बारे में  सच्चाइयों से अवगत कराता रहेगा हमारे सोच के अनुसार ये हिंदुओ के इतिहास व रानी पद्मिनी के जौहर के प्रति जिहादी बॉलीवुड के कुत्सित षडयंत्र के खिलाफ सार्थक लड़ाई होगी जो आपके वोट लेने वाले तथाकथित नेता नही कर रहे। 


TheLogicalNews