लख़नऊ
कल राजधानी के VVIP गेस्ट हाउस में हुए एक सम्मेलन ने UP की राजनीति में भूचाल ला दिया है जिंसमे प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उनके ही संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है,
इस मीटिंग में उपस्थित लगभग 300 हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया व BJP-RSS से इतर एक राष्ट्रवादी-हिंदूवादी राजनीतिक विकल्प के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी को तैयार करने का संकल्प लिया।
मामला तबतक तो शांत था पर शाम को गोरखपुर से लख़नऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को बड़ा बनाते हुए VVIP गेस्ट हाउस के व्यवस्थापक RP सिंह को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया, इसके बाद मामले ने राष्ट्रीय रूप ले लिया।
कौन है सुनील सिंह-
सुनील सिंह हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं गोरखपुर के निवासी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी रहे सुनील सिंह से 2017 विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण योगी आदित्यनाथ ने इनसे दूरी बना ली थी व सुनील सिंह को HYV से बाहर करने का आदेश भी कार्यालय से जारी किया गया था, बाद में डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप को योगी ने HYV का प्रदेश प्रभारी बनाया राघवेंद्र ने राकेश राय को नया अध्यक्ष बनाया।
सुनील सिंह की HYV में कानूनी व व्यक्तिगत स्थिति
गौरतलब है कि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण सुनील सिंह पूरे संगठन में सबसे प्रभावशाली स्थिति में थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दूर किए जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं के लिए काम करते रहने के कारण संगठन में उनकी छवि दिन-ब-दिन सुधरती चली गई , हिंदू युवा वाहिनी के संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को निकालने का अधिकार 7 लोगों की एक कमेटी को है जिसमें से पांच लोग सुनील सिंह के साथ हैं ऐसे में वर्तमान समय में भी हिंदू युवा वाहिनी के कानूनी रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ही है व योगी जी के करीबी होने के कारण पूरे संगठन पर उनका प्रभाव स्थापित है।
क्या होंगे इस घटना के परिणाम
वर्तमान समय में BJP और RSS हिंदुओं के ठेकेदार बने बैठे हैं वह हिंदुत्व के नाम पर सारा वोट भाजपा और RSS से उठा रहे हैं ऐसे में लगभग अन्य सभी हिंदूवादी संगठन शुद्ध अथवा मृत हो गए हैं ऐसे में यदि हिंदू युवा वाहिनी भाजपा RSS से अलग होकर काम करता है तो बहुत बड़े वर्क समर्थन हिंदू युवा वाहिनी को मिलेगा जिस बात को समझ कर ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने रात में फोन करके योगी जी से कहा कि इस पर कोई एक्शन लिया जाए जिसके परिणाम स्वरुप वीवीआईपी गेस्ट हाउस के व्यवस्थापक को सस्पेंड किया गया यदि यह संगठन व्यापक प्रदेश पर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हो जाता है तो उसका सबसे बड़ा नुकसान भाजपा RSS को 2,000 1922 के चुनाव में देखना पड़ेगा साथ ही साथ आगामी राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में भी इसका बुरा असर भाजपा को झेलना पड़ेगा
LogicalNews
(Stay Updated)
(Stay Updated)
