24.9.19

राम जन्मभूमि विवाद में आज की बहस के मुख्य अंश, मुस्लिम पक्षकारों ने माना कि राम चबूतरा श्री राम का जन्म स्थान है

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अयोध्या केस की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने माना कि 'राम चबूतरा' भगवान श्रीराम  का जन्मस्थान है. मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी और राजीव धवन दोनों ने स्वीकार किया कि भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए, जफरयाब जिलानी ने कहा कि  'हमें यह मानने में कोई ऐतराज नहीं कि राम चबूतरा श्रीराम का जन्मस्थान है क्योंकि ऐसा तीन कोर्ट ने माना है.

ऑल इंडिया मुस्‍लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने 'आइने अकबरी' का जिक्र करते हुए कहा कि ये पुस्तक सभी वर्गों में लोकप्रिय थी. बावजूद इसके आइने अकबरी में भी 'जन्मस्थान' का कहीं जिक्र नहीं मिलता. जफरयाब जिलानी ने कहा कि रामायण और रामचरित मानस में राम जन्मस्थान का ज़िक्र नहीं है. इसपर जस्टिस बोबडे ने सवाल किया कि 'आईने अकबरी' सभी वर्गों में लोकप्रिय थी. इसमें बाबरी मस्जिद का ज़िक्र क्यों नहीं है?
जस्टिस चंद्रचूड़ - किसी ग्रन्थ में 'जन्मभूमि' का ज़िक्र नहीं होने का मतलब यह नहीं कि जन्मभूमि का अस्तित्व ही नहीं है! जस्टिस चन्दचूड़ ने जिलानी से सवाल किया कि सिर्फ इसलिए कि वाल्मिकी रामायण और रामचरितमानस में श्रीराम के जन्म के किसी 'खास जगह' का जिक्र नहीं है,  इतना भर से हिन्दू नहीं मान सकते कि अयोध्या में किसी  'खास जगह' पर श्रीराम ने अवतार लिया था

जिलानी ने जवाब दिया कि ऐसे कोई सबूत नहीं है कि 1949 में केंद्रीय गुम्बद में  पूजा होती रही हो. जस्टिस बोबडे का सवाल - आप ये मानते है कि जो रामचबूतरा 1885 के बाद अस्तित्व में आया, वह श्री राम का जन्मस्थान है. ज़फरयाब जिलानी- हमे ये मानने में कोई हर्ज नहीं . तीन कोर्ट इससे पहले ये बात कह चुके है. जस्टिस बोबड़े ने जिलानी से सीधा सवाल किया -  आपकी बात को माने तो इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था? ज़फरयाब जिलानी- हमे ये मानने में कोई दिक्कत नहीं कि श्रीराम ने अयोध्या में जन्म लिया था. विवाद इस बात को लेकर है कि श्री राम का  जन्मस्थान मस्जिद के अंदर नहीं है. 

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन इस मामले में केस दायर करने वाले सूट नंबर एक, यानि पक्षकार गोपाल सिंह विशारद की ओर से दायर अर्जी पर जवाब दे रहे हैं. धवन ने कहा- विशारद ने श्रीरामजन्मभूमि पर पूजा के व्यक्तिगत अधिकार का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया था और उनकी मौत के बाद उनकी याचिका का कोई औचित्य नहीं रहा. मालूम हो कि 1950 में  पूजा का अधिकार हासिल करने के लिए निचली अदालत में केस दायर करने वाले पक्षकार गोपाल सिंह विशारद का 1986 में  देहांत हो चुका है, अब उनके बेटे राजेन्द्र सिंह पैरवी कर रहे हैं.

मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि इस पर सवाल उठाया जा रहा है कि मुस्लिम वहां पर नामज़ पढ़ते थे, 22-23 दिसंबर की रात को जिस तरह से वहां मूर्ति को रखा गया, वह हिन्दू नियम के अनुसार सही नहीं है.
राजीव धवन ने कहा कि 40 गवाहों की गवाही को क्रोस इज़मीनेशन नहीं किया गया. गोपाल सिंह विशारद की याचिका में भी भगवान राम जन्मस्थान के बारे में नहीं बताया गया मस्जिद के बीच के गुम्बद के नीचे जन्मस्थान होने का दावा किया गया और पूजा के अधिकार की मांग की गई.

LogicalNews.in
(Stay Updated)

UP कैबिनेट बैठक में हुए प्रमुख निर्णय

लख़नऊ

आज CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं निम्न मामलों में लगी कैबिनेट की मुहर

बैठक में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के वेतन पर आयकर अदा किए जाने की 28 वर्ष पुरानी व्यवस्था समाप्त करने के लिए कानून में संशोधन व बेसिक शिक्षा विभाग में महानिदेशक का पद सृजित कर आईएएस अधिकारी की तैनाती करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 4 में संशोधन करने का प्रस्ताव पास हुआ है।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
-उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के संकाई सदस्यों गैर संकाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रेजिडेंट डॉक्टर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के सदस्य भत्ते प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

-यूपी कैबिनेट ने दुकानों वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के रिनीवल की व्यवस्था खत्म की। पहले हर पांच साल पर कराना होता था पंजीकरण। फीस 200₹ से बढ़ाकर 400₹ का फैसला लिया।
-जनपद जौनपुर में नव स्थापित मेडिकल कॉलेज को स्वशासी माध्यम से संचालन हेतु सोसाइटी गठन के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के संकाई सदस्यों गैर संकाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा रेजिडेंट डॉक्टर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के सदस्य भत्ते प्रदान किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

- श्री अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के जनपद बलरामपुर स्थापना के अंतर्गत 302 का चिकित्सालय निर्माण कार्य में कुछ योग प्रविष्टियों के संबंध में केंद्र सहायक योजना इस्टैब्लिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल कॉलेज अटैक विद डिस्टिक, डिस्टिक रेफरल हॉस्पिटल के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

22.9.19

पढ़े ह्यूस्टन में PM मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के HOWDY MODI कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के भाषण

Howdy Modi 

कार्यक्रम में दोनों नेताओं के पहुचने के बाद पहले  राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपना स्वागत भाषण दिया, पढ़े उन के भाषण के मुख्य अंग

मैं भरोसेमंद दोस्त भारतीय पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। वह भारत के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले भारत में चुनाव हुए और लोगों ने पीएम मोदी और उनकी पार्टी के लिए मतदान किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं, पीएम को जन्मदिन की भी बधाईः डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय समुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं, आपने अमेरिका के लिए काफी योगदान दिया है। भारत और अमेरिका के बीच आज रिश्ते काफी प्रगाढ़ हो चुके हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं भारत के हित के लिए अब तक का सबसे अच्छा मित्र वाइट हाउस में हैंः डॉनल्ड ट्रंप

हमारे दोनों देशो के रिश्ते लोकतंत्र की बुनियाद पर खड़े हैं, कानून के हिसाब से दोनों देशों में शासन चलता है। दोनों देशों का संविधान 'वी द पीपल' जैसे 3 महान शब्दों के साथ शुरू होता है, पीएम मोदी, मैं आपके साथ दोनों देशों को और समृ्द्ध बनाने पर काम करना चाहता हूं, अमेरिका में भारतीय कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। अमेरिका में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। भारत अमेरिका में अभूतपूर्व तरीके से निवेश कर रहा है, हम भी भारत में ऐसा ही कर रहे हैंः   ट्रंप

अगले साल एनबीए बास्केट बॉल खेल देखने के लिए हजारों लोगों मुंबई में जुटेंगे, क्या पीएम साहब मैं आमंत्रित हूं? अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं, अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर हम काम कर रहे हैं। दोनों देश रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहे हैं, दोनों देशों की सेना ने हाल ही में साथ में अभ्यास किया। *चरमपंथी इस्लामिक आंतकवाद से निर्दोष लोगों को हम साथ मिलकर बचाएंगेः* ट्रंप

सीमा की सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है और भारत के लिए भी सीमा का सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अवैध प्रवासी एक खतरा हैं, अब मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि विश्व के एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नेता नरेंद्र मोदी आएं और अपना अनुभव हमारे साथ साझा करें-ट्रम्प

इसके बाद PM मोदी ने दुनिया को विस्मृत कर देने वाला अपना भाषण दिया देखे क्या बोले pm
Howdy Modi कार्यक्रम में PM मोदी का सम्बोधन-

यह दृश्य अकल्पनीय है, राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद। इस अपार जनसमूह की उपस्थिति केवल संख्या तक सीमित नहीं है। आज हम एक नई हिस्ट्री बनते देखे रहे हैं, और एक नई केमिस्ट्री भी देख रहे हैंः  पीएम मोदी
यहां के प्रशासन का धन्यवाद, जिसने मौसम में अचानक आए परिवर्तन के बाद स्थिति को संभाला। मोदी अकेले कुछ नहीं है, मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला शख्स हूंः पीएम मोदी

सदियों से हमारे देश में सैकड़ों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां, सह अस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं और आज भी करोड़ों लोगों की मातृभाषा बनी हुई हैं: पीएम मोदी
हम किसी देश से मुकाबला नहीं, बल्कि खुद से मुकाबला कर रहे हैं। आज भारत पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ना चाहता है। भारत उनकी सोच को बदल रहा है जिन्हें लगता है कि कुछ बदल ही नहीं सकता। हम बड़ा लक्ष्य रख रहे हैं और बड़ा हासिल कर रहे हैंः पीएम मोदी

हमारे यहां इज ऑफ डुइंग बिजनस का जितना महत्व है और उतना ही इज ऑफ लिव का भी है, उसका रास्ता सशक्तिकरण है। जब सामान्य व्यक्ति सशक्त होगा, तो देश का सामाजिक आर्थिक विकास आसानी से होगाः पीएम मोदी
आज भारत में वन जीबी डेटा की कीमत एक डॉलर का चौथाई हिस्सा है। एक जीबी डेटा की विश्व में औसत कीमत 25 से 30 गुना ज्यादा है। सस्ता डेटा भारत में डिजिटल इंडिया की मजबूती की पहचान बन रहा हैः पीएम मोदी
पहले वीजा को लेकर काफी दिक्कतें थीं, आप प्रवासी भारतीय ज्यादा जानते हैं, लेकिन आज यूएस भारत के ई-वीजा सुविधा के सबसे बड़े यूजर्स में से हैः पीएम मोदी

पहले कंपनी रजिस्टर करने में 2-3 हफ्ते लग जाते थे, अब 24 घंटे में ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है। पहले टैक्स रिफंड आने में महीनों लग जाते थे। इस बार 31 अगस्त को एक दिन में करीब 50 लाख लोगों ने अपना आईटीआई ऑनलाइन भरा हैः पीएम मोदी

भारत ने आर्टिकल 370 को फेयरवेल दे दिया है। आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीः पीएम मोदी
*डॉनल्ड ट्रंप की मौजूदगी में मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, 'भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है जिनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है।*

अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएः पीएम मोदी
आने वाले दो-तीन दिनों में मेरी राष्ट्रपति ट्रंप से बात होने वाली है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि उसके अच्छे नतीजे आएंगेः पीएम मोदी

ट्रंप मुझे टफ निगोशिएटर कहते हैं, लेकिन वह खुद 'आर्ट ऑफ द डील' के मास्टर हैं,  मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं पीएम मोदी
LogicalNews.in

ह्यूस्टन में PM मोदी की ऐतिहासिक रैली के बारे में जाने पूरा कार्यक्रम, भारतीय समयानुसार रात्रि 10 बजे से शुरू होगा भाषण

HOWDY MODI 

अमेरिका के ह्यूस्टन में PM मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है जहाँ वह लगभग 50 हजार लोगों की संख्या में भारतीयों व अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेंगे मंच पर राष्ट्रपति ट्रम्प भी उपलब्ध रहेंगे, इस कार्यक्रम को होवडी मोदी कहा जा रहा है, LogicalNews इस कार्यक्रम को कवर कर रहा है 

भारतीय समयानुसार PM का पूरा कार्यक्रम यहाँ है।
शाम के 4.30PM बजे NRG स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे। रात के नौ बजे यहां सांस्कृति कार्यक्रम होगा। इसके बाद पहले ट्रंप और फिर मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं रात के साढ़े 12 बजे कार्यक्रम खत्म हो जाएगा।

10:15 बजे NRG स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे

13:00 बजे NRG स्टेडियम में चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज करेंगे        
14;30 बजे एनआरजी स्टेडियम में सामुदायिक रिसेप्शन होगा। जिसमें वह गांधी संग्रहालय का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे। वह ह्यूस्टन में गुजराती समाज के कार्यक्रम स्थल और श्री सिद्धि विनायक मंदिर का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे
16;30 बजे न्यूयॉर्क के लिए विमान में बैठेंगे
21;15 बजे न्यूयॉर्क के जेकेएफ अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे

वहीं उनके अमेरिकी दौरे के सात दिनों का ये है कार्यक्रम
21 सितंबरः पीएम मोदी जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट ह्यूस्टन पहुंचेंगे।

22 सितंबरः पीएम मोदी तेल कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे। इसके बाद वह पीआईओ और एनआरआई के साथ मुलाकात करेंगे।

23 सितंबरः वीएम मोदी क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे। वह आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी को गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ब्लूमबर्ग के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे।

25 सितंबरः पीएम मोदी कैरिकोम की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात और बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

27 सितंबर: अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।
अपने अमेरिका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

LogicwlNews.in
(Stay Updated)