Howdy Modi
कार्यक्रम में दोनों नेताओं के पहुचने के बाद पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपना स्वागत भाषण दिया, पढ़े उन के भाषण के मुख्य अंग
मैं भरोसेमंद दोस्त भारतीय पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। वह भारत के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले भारत में चुनाव हुए और लोगों ने पीएम मोदी और उनकी पार्टी के लिए मतदान किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं, पीएम को जन्मदिन की भी बधाईः डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय समुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं, आपने अमेरिका के लिए काफी योगदान दिया है। भारत और अमेरिका के बीच आज रिश्ते काफी प्रगाढ़ हो चुके हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं भारत के हित के लिए अब तक का सबसे अच्छा मित्र वाइट हाउस में हैंः डॉनल्ड ट्रंप
हमारे दोनों देशो के रिश्ते लोकतंत्र की बुनियाद पर खड़े हैं, कानून के हिसाब से दोनों देशों में शासन चलता है। दोनों देशों का संविधान 'वी द पीपल' जैसे 3 महान शब्दों के साथ शुरू होता है, पीएम मोदी, मैं आपके साथ दोनों देशों को और समृ्द्ध बनाने पर काम करना चाहता हूं, अमेरिका में भारतीय कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं। अमेरिका में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। भारत अमेरिका में अभूतपूर्व तरीके से निवेश कर रहा है, हम भी भारत में ऐसा ही कर रहे हैंः ट्रंप
अगले साल एनबीए बास्केट बॉल खेल देखने के लिए हजारों लोगों मुंबई में जुटेंगे, क्या पीएम साहब मैं आमंत्रित हूं? अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं, अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर हम काम कर रहे हैं। दोनों देश रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहे हैं, दोनों देशों की सेना ने हाल ही में साथ में अभ्यास किया। *चरमपंथी इस्लामिक आंतकवाद से निर्दोष लोगों को हम साथ मिलकर बचाएंगेः* ट्रंप
सीमा की सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है और भारत के लिए भी सीमा का सुरक्षा महत्वपूर्ण है। अवैध प्रवासी एक खतरा हैं, अब मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि विश्व के एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नेता नरेंद्र मोदी आएं और अपना अनुभव हमारे साथ साझा करें-ट्रम्प
इसके बाद PM मोदी ने दुनिया को विस्मृत कर देने वाला अपना भाषण दिया देखे क्या बोले pm
Howdy Modi कार्यक्रम में PM मोदी का सम्बोधन-
यह दृश्य अकल्पनीय है, राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद। इस अपार जनसमूह की उपस्थिति केवल संख्या तक सीमित नहीं है। आज हम एक नई हिस्ट्री बनते देखे रहे हैं, और एक नई केमिस्ट्री भी देख रहे हैंः पीएम मोदी
यहां के प्रशासन का धन्यवाद, जिसने मौसम में अचानक आए परिवर्तन के बाद स्थिति को संभाला। मोदी अकेले कुछ नहीं है, मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला शख्स हूंः पीएम मोदी
सदियों से हमारे देश में सैकड़ों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां, सह अस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं और आज भी करोड़ों लोगों की मातृभाषा बनी हुई हैं: पीएम मोदी
हम किसी देश से मुकाबला नहीं, बल्कि खुद से मुकाबला कर रहे हैं। आज भारत पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ना चाहता है। भारत उनकी सोच को बदल रहा है जिन्हें लगता है कि कुछ बदल ही नहीं सकता। हम बड़ा लक्ष्य रख रहे हैं और बड़ा हासिल कर रहे हैंः पीएम मोदी
हमारे यहां इज ऑफ डुइंग बिजनस का जितना महत्व है और उतना ही इज ऑफ लिव का भी है, उसका रास्ता सशक्तिकरण है। जब सामान्य व्यक्ति सशक्त होगा, तो देश का सामाजिक आर्थिक विकास आसानी से होगाः पीएम मोदी
आज भारत में वन जीबी डेटा की कीमत एक डॉलर का चौथाई हिस्सा है। एक जीबी डेटा की विश्व में औसत कीमत 25 से 30 गुना ज्यादा है। सस्ता डेटा भारत में डिजिटल इंडिया की मजबूती की पहचान बन रहा हैः पीएम मोदी
पहले वीजा को लेकर काफी दिक्कतें थीं, आप प्रवासी भारतीय ज्यादा जानते हैं, लेकिन आज यूएस भारत के ई-वीजा सुविधा के सबसे बड़े यूजर्स में से हैः पीएम मोदी
पहले कंपनी रजिस्टर करने में 2-3 हफ्ते लग जाते थे, अब 24 घंटे में ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है। पहले टैक्स रिफंड आने में महीनों लग जाते थे। इस बार 31 अगस्त को एक दिन में करीब 50 लाख लोगों ने अपना आईटीआई ऑनलाइन भरा हैः पीएम मोदी
भारत ने आर्टिकल 370 को फेयरवेल दे दिया है। आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीः पीएम मोदी
*डॉनल्ड ट्रंप की मौजूदगी में मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, 'भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है जिनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है।*
अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएः पीएम मोदी
आने वाले दो-तीन दिनों में मेरी राष्ट्रपति ट्रंप से बात होने वाली है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि उसके अच्छे नतीजे आएंगेः पीएम मोदी
ट्रंप मुझे टफ निगोशिएटर कहते हैं, लेकिन वह खुद 'आर्ट ऑफ द डील' के मास्टर हैं, मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं पीएम मोदी
LogicalNews.in

No comments:
Post a Comment