27.7.17

डोकलाम विवाद पर क्यों भड़का हुआ है चीन, क्या भारत से लड़ने की हिम्मत है चीन में


A Concise analysis by Logical Research

Chinese Propaganda News channel Global Times और सरकारी न्यूज़ Agency शिन्हुआ ने अपने आज के लेख में डोकलाम विवाद के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों पर दो पड़ोसियों को उकसाने का लगाया आरोप।

शिन्हुआ ने Economic growth की policies के लिए PM मोदी की तारीफ की है भारत के NSA अजित डोभाल चीन दौरे पर है, Global Times  ने कहा है कि डोभाल के दौरे से चीन के रूख में कोई बदलाव नही होगा अगर भारत पीछे नही हटा तो चीनी कश्मीर में करेंगे दखल।


असल मे ये दिखाता है कि चीन भारत से लड़ने की हिम्मत नहीं रखता पर नवंबर में होने वाली Chinese Communist Party की पोलित ब्यूरो की मीटिंग में शि-जिनफिंग कमजोर न दिखाई पढ़ें इस लिए धमकी भी दे रहा है।

Analyst इस बात को लेकर आश्वस्त है कि आगामी सर्दियों तक चीनी सरकार भारत के साथ इस विवाद को सुलझा लेगी, 

चीनी मीडिया जिस पहाड़ से भी उचे स्वाभिमान वाले सैनिकों की दुहाई दे रही थी उन चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने 150 मीटर पीछे धकेल दिया है ये बर्दाश्त करने में थोड़ा समय लगेगा चीनियों को।

असल मे चीन का सबसे नजदीकी युद्द का अनुभव 1979 का वियतनाम से युद्द का है जिसमें उसने कंबोडिया पर कब्जा करने के आरोप में वियतनाम पर हमला बोला था और कुछ दिनों बाद खुद ही एकतरफा जीत की घोषणा कर दी व अपनी सेनाएं वापस बुला ली थी जबकि वियतनाम की सेनाएं कंबोडिया में 1989 तक जमी रही,  जबकि भारत ने 18 साल पहले 1999 में कारगिल युद्ध डंके की चोट पर जीता है ।

इन कारणों से चीन भारत जैसे अन्तराष्ट्रीय राजनीति में अतिसक्रिय देश के साथ युद्द भूल कर भी नही करेगा क्योंकि उसको पाक के अलावा कोई सहयोगी दुनिया मे।नही दिख रहा साथ ही कमजोर होती अर्थव्यवस्था भी रोडे अटका रही है।

-Logical Research.
(Stay Updated)

20.7.17

मंत्री की कुर्सी पर जा बैठा युवक, FB पर डाली फोटो, हुआ गिरफ्तार

 लख़नऊ

बाराबंकी के एक युवक ने पहले तो प्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री संदीप सिंह की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इसके बाद फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। 

फोटो के नीचे टिप्पणी लिखी कि "शिक्षामंत्री की कुर्सी का आनंद लेते हुए....."

इसके बाद फोटो तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद मंत्री के पीएस की शिकायत पर हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि देररात तक मंत्री की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अजय तिवारी ईद के दिन शिक्षामंत्री संदीप सिंह के आवास पर मिलने गया था। इस दौरान शिक्षामंत्री के दफ्तर में उनकी कुर्सी खाली दिखी तो वह उस पर बैठ गया। यही नहीं, इसके बाद कई फोटो भी खींच लिए। 


इसके बाद अजय ने यह फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। फोटो के नीचे टिप्पणी लिखी की शिक्षामंत्री की कुर्सी का आनंद लेते हुए.....। जब फेसबुक पर अपने कार्यालय की फोटो वायरल होने की सूचना मिली तो मंत्री के होश उड़ गए। उन्होंने इस संबंध में अपने पीएस से थाने में शिकायत करने को कहा। 

पीएस ने हुसैनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक के  बारे में जानकारी हासिल कर उसे दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक हिरासत में मंत्री के पीएस की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। 

TheologicalNews.org
( Stay Updated)

11.7.17

योगी सरकार ने पेश किया 3.84 लाख करोड़ का अपना पहला बजट

लख़नऊ
UP सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया ,
विपक्ष के हंगामे के बाद भी सदन में पेश हुए बजट, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पेश किया बजट, विपक्ष के हंगामे के कारण पूरा बजट भाषण नही पढ़ सके दिनेश शर्मा,

जानिये किन बड़ी योजनाओं के लिए कितना बजट हुआ अलॉट, वित्तमंत्री के भाषण के प्रमुख अंश-

3.84 लाख करोड़ का बजट सदन में पेश किया गया,55781 करोड़ रुपए की नई योजनाएं बजट में शामिल, 10% विकास दर प्राप्त करना लक्ष्य
कौशल विकास को बढ़ावा देना बजट मे शामिल,24 जनवरी UP दिवस मनाने की योजना,पूंजी निवेश योजना की नीति लागू की जा रही-वित्तमंत्री
बजट में 55 हज़ार 781 करोड़ की नई योजनाएं शामिल,2017-18 वर्ष में राजस्व प्राप्ति का अनुमान 3 लाख 77 हज़ार करोड़, 12378 करोड़ की बचत का अनुमान

किसानों के मुद्दे-
2017-18 में 42 हज़ार 967 करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान,किसान कर्जमाफी के लिए 36 हज़ार करोड़ की बजट मे व्यवस्था, 

पं.दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की शुरुआत,किसान समृद्धि योजना के लिए 10 करोड़ का बजट,
वर्मी कम्पोस्ट खाद के लिए 19 करोड़ 56 लाख का बजट,सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर के लिए 10 करोड़ 41 लाख का बजट, 

सोलर पंप योजना के लिए 125 करोड़ का बजट,गन्ना किसानों की उपज बाजार तक पहुंचाएगी सरकार,
ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 200 करोड़ का बजट,संपर्क मार्गों के रखरखाव के लिए 250 करोड़ का बजट,

कानपुर,फैजाबाद,मेरठ,बांदा,इलाहाबाद में फसलों पर होगा शोध,सेंटर ऑफ इक्सीलेंस की स्थापना के लिए 10 करोड़,चीनी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 273 करोड़ का बजट,बंद मुंडेरवा चीनी मिल की जगह नये प्लांट के लिए 270 करोड़, निर्माणाधीन चीनी मिल सठियांव के लिए 33 करोड़ 35 लाख,रमाला सहकारी चीनी मिल के लिए 84 करोड़ का बजट, सब्जियों के उत्पादन-प्रबंधन के लिए 25 करोड़ का बजट,

विकास के मुद्दे-

कानपुर,वाराणसी,आगरा,गोरखपुर शहरों में मेट्रो का प्रस्ताव, मेट्रो रेल परिजयोजनाओं के लिए 288 करोड़ का बजट,सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 598 करोड़ का बजट,

गांव को पक्के मार्गों से जोड़ने,छोटे पुलों के लिए 451 करोड़,जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने के लिए 71 करोड़, सड़कों के रखरखाव,गड्ढा मुक्त के लिए 3 हज़ार 972 करोड़,उप्र राज्य सड़क विकास निगम की स्थापना होगी, उप्र राज्य सड़क विकास निगम के लिए 50 करोड़ का बजट,

चल रही विशेष योजनाओं को बजट-

पूर्वांचल की विशेष योजनाओं के लिए 300 करोड़ का बजट, बुंदलेखंड की विशेष योजनाओं के लिए 200 करोड़ का बजट,पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए 300 करोड़

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए 3 हज़ार करोड़,शहरों में मलिन बस्ती विकास के लिए 385 करोड़ का बजट,पं.दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के लिए 218 करोड़,गांवों में दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट के लिए 30 करोड़

नई योजनाओं को बजट-

हवाई पट्टियों के निर्माण,रखरखाव,जमीन अधिग्रहण के लिए 400 करोड़,बेसहारा पशुओं के लिए कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए 40 करोड़ का बजट

वाराणसी,फैज़ाबाद,अयोध्या,नैमिषारण्य,चित्रकूट,विंध्याचल ,कुशीनगर, गोला गोकर्णनाथ,मथुरा,गोरखपुर,देवा शरीफ में बस अड्डों का उच्चीकरण और नव निर्माण होगा

औद्योगिक विकास पर बजट- 

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017,रोजगार प्रोत्साहन के क्रियान्वयन लिए 20 करोड़ का बजट,सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए 10 करोड़ का बजट,स्कूलों में बच्चों को बैग बांटने के लिए 100 करोड़ का बजट

शिक्षा पर बजट आवंटन

स्कूलो मे बच्चो को जूता,मोजा,स्वेटर बांटने के लिए 300 करोड़,बच्चो को यूनिफॉर्म और किताबो के लिए 124 करोड़ का बजट, 

लड़कियों को स्नातक तक निशुल्क शिक्षा देगी सरकार,अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लिए 21 करोड़ का बजट,
दसवीं तक के पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी,दसवीं तक छात्रवृत्ति के लिए 142 करोड़ का बजट,

दसवीं से ऊपर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 1 हज़ार 61 करोड़ का बजट, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए स्कालरशिप हेतु 942 करोड़ का बजट।

सरकारी,प्राइवेट डिग्री कॉलेज,विवि में WiFi के लिए 50 करोड़ का बजट अलाट,

अन्य खास घोषणाएं-

किसान और दुर्बल आय वर्ग  के लिए 5 लाख तक का बीमा होगा,किसान बीमा योजना के लिए 692 करोड़ का बजट,
फेरी लगाने वालों का होगा रजिस्ट्रेशन,स्वच्छ भारत अभियान के लिए 3255 करोड़जिंसमे से शहरों के लिए 1000 करोड़

2019 में प्रस्तावित अर्ध कुम्भ के लिए 500 करोड़,प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण 674.30 करोड़ की व्यवस्था
वाराणसी संस्कृति केंद्र के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था।

प्रसाद योजना के लिए अयोध्या, मथुरा, काशी में 800 करोड़,अमृत योजना के लिए 2000 करोड़, स्मार्ट सिटी को 1500 करोड़।

कानून व्यवस्था के लिए थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, 33000 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, नदी प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 15 करोड़ ।

दुग्ध संघो को पुनर्जीवित करने केलिए 75 करोड़,गौसेवा आयोग केलिए 15 करोड़,नेपाल जुड़े जिलो की सड़को केलिए 251 करोड़।

झीलों,तालाबों के संरक्षण के लिए 70 करोड़ का बजट,डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर कुंज योजना के लिए 50 करोड़ का बजट घोषित

बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी के लिए 647 करोड़,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 112 करोड़ का बजट


सरकार की आय के क्या रहेंगे स्रोत

आबकारी शुल्क से राजस्व का लक्ष्य 20593.23 करोड़,
State GST और VAT से लक्ष्य 65000 करोड़,
स्टाम्प पंजीयन से 17458.34 करोड़ का राजस्व प्रस्तवित,
वाहन कर लक्ष्य 5481.20 करोड़ रखा गया है,
मथुरा गीता शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ की व्यवस्था,
ज़िलो से जुड़ी सड़को को सुधारने के लिए Asian Development Bank से 2782करोड़ का अनुबंध,रकम का 70%हिस्सा कर्ज़ रूप मे होगा.


TheLogicalNews.org
(Stay Updated)

5.7.17

भारत- इसराइल के बीच अत्याधुनिक हेरान TP ड्रोन को लेकर समझौता, जानिए खासियत

तेल अवीव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से दुनिया की शक्ति संतुलन बदलने की संभावना इस दौरे से अमेरिका + भारत+ इसराइल का नया शक्ति संयोग दिखेगा इस दौरे के सांस्कृतिक राजनीतिक सहयोग के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाने लड़ने में भी भारत को इस मजबूती मिलने वाली है. 

इजरायल से भारत को दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाल ताकतवर ड्रोन मिलने वाला है. पीएम मोदी के दौरे पर इजराइल के 10 हेरॉन टीपी ड्रोन को लेकर अहम डील होने वाली है, जो 400 मिलियन डॉलर का करार होगा.
2015 में भारत में किया था प्रदर्शन

अब ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय सेना लड़ाकू ड्रोन्स से लैस होगी. इजरायल से भारत को गाइडेड मिसाइलों से लैस 10 हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन की डिलीवरी शुरू होने वाली है. भारत के रक्षा मंत्रालय ने साल 2015 में इजरायल के साथ हेरॉन-टीपी ड्रोन की डील को मंजूरी दी थी. इजरायल ने फरवरी 2015 में बंगलुरु के एयरो इंडिया शो में हेरॉन टीपी ड्रोन का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद 11 सितंबर 2015 को रक्षा मंत्रालय ने इजराइल से 400 मिलियन डॉलर में 10 मिसाइल-सशस्त्र ड्रोन की खरीद को मंजूरी दी थी. पिछले साल जब भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण शासन यानी MTCR का सदस्य बना तो इजरायल से लड़ाकू ड्रोन की खरीद का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया था, अब इंजरायल की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज भारत के लिए हेरॉन-टीपी ड्रोन बना रही है. और जल्द ही भारत को उसके पहले लड़ाकू ड्रोन मिल जाएंगे.

पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं ड्रोन
भारत के लिए मेड इन इजरायल लड़ाकू ड्रोन एक गेमचेंजर माने जा रहे हैं. जिनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन हवा से जमीन पर टारगेट तबाह करने वाली मिसाइलों से लैस होंगे. हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन्स पूरी तरह ऑटोमेटिक हैं, जिसे कंट्रोल रूम में बैठकर सिर्फ एक शख्स ऑपरेट कर सकता है. हेरॉन-टीपी लड़ाकू ड्रोन्स एक टन से ज्यादा भारी विस्फोटक लेकर 45 हजार फीट तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं.

आतंकवाद के खिलाफ मिलेगी सबसे बड़ी ताकत

इजरायल से मिलने वाले ये लड़ाकू ड्रोन्स आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में भारतीय सेना के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे. बिलकुल वैसे ही होंगे जैसे अमेरिकन प्रिडेटर और रीपर ड्रोन्स अफगानिस्तान-पाकिस्तान और इराक में आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर देते हैं. ये ड्रोन अभी अफगानिस्तान और इराक में आतंकी ठिकानों पर अटैक के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. लड़ाकू ड्रोन हेरॉन पहले अपने टारगेट को खोजता है. फिर अपना टारगेट सेट करता है. और फिर हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से टारगेट को तबाह कर देता है. मेड इन इजरायल हेरॉन-टीपी ड्रोन 2004 से इस्तेमाल में हैं. जिनका इस्तेमाल इजरायल की सेना अपने दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने के लिए करती आई है.

इनको निशाना बनाएगा भारत

हेरॉन-टीपी ड्रोन भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगे तो एलओसी पर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में धड़ल्ले से चल रहे आतंकी कैंपों के खिलाफ एक्शन लेना आसान हो जाएगा. लड़ाकू ड्रोन के टॉप-5 टारगेट में सबसे ऊपर पीओके में एक्टिव 45 से ज्यादा टेरर कैंप हो सकते हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत का मोस्ट वॉन्टेड और ग्लोबल आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन हो सकता है. तीसरा नंबर हाफिज मोहम्मद सईद का है, जो इन दिनों पाकिस्तान में हाउस अरेस्ट है. भारत को मिलने जा रहे लड़ाकू ड्रोन्स की हिट लिस्ट में चौथा नाम पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का हो सकता है. जबकि 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का गुनहगार दाऊद इब्राहिम को भी लड़ाकू ड्रोन्स के जरिए ठिकाने लगाया जा सकता है, जो इन दिनों कराची में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है.

हेरॉन ड्रोन की खास बात

ये किसी भी मौसम में आसानी से अपने मिशन को अंजाम दे सकता है. करीब 30 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है. 40 हजार फीट तक की ऊंचाई से जमीन पर टारगेट भेद सकता है. एक टन से ज्यादा विस्फोटक पेलोड लेकर उड़ान भर सकता है. 370 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ते हुए अटैक कर सकता है. और 7400 किलोमीटर की रेंज में अचूक निशाना लगा सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं इजरायल के हेरॉन-टीपी ड्रोन के जरिए बड़े पैमाने पर खुफिया निगरानी भी की जा सकती है.

ऐसे आतंकवादियों की एक लंबी लिस्ट है जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक और सीरिया में अमेरिका-रूस और इजरायल के लड़ाकू ड्रोन्स के जरिए ठिकाने लगाए जा चुके हैं. जानकार कहते हैं कि हेरॉन ड्रोन के जरिये पीओके में आतंकी कैंपों पर कार्रवाई करना बेहद आसान होगा. भारत अभी भी निगरानी ड्रोन्स के जरिये पीओके के आतंकी कैंपों पर नजर रखता है. लेकिन लड़ाकू ड्रोन से पीओके के आतंकी कैंपों को देखते ही उन्हें तबाह करने की ताकत मिलेगी. 

TheLogicalNews
(Stay Updated)

4.7.17

PM मोदी का ऐतिहासिक इसराइल दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम


नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर हैं. चार जुलाई से छह जुलाई तक वे वहां रहेंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
Logicalnews के पास  हैं प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम. (भारतीय समयानुसार)

4 जुलाई, मंगलवार 
शाम 06:30 बजे : बेन गुरीआं इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान उतरेगा. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उनका प्रोटोकॉल तोड़कर  एयरपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर स्वागत करेंगे.

शाम 07:30 बजे : बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल के कृषि मंत्री उरी एरियल के साथ वे मिशमर हशीवा जाएंगे. यहां वे फूलों के बाग देखेंगे.

रात 09:00 से 09:45 बजे : पीएम मोदी याद वाशेम जाएंगे. यहां वे मेमोरियल सेरेमनी में हिस्सा लेंगे.

रात 10:30 बजे : पीएम मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री के जेरूसेलम स्थित आवास जाएंगे. वहां वे रिसेप्शन में हिस्सा लेंगे. साथ ही साझा बयान भी जारी करेंगे.

रात 11:15 बजे : पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू के साथ डिनर करेंगे.

5 जुलाई, बुधवार

दोपहर 01:00 बजे : इजरायल के राष्ट्रपति रेउवेन रिवलिन से मुलाकात करेंगे.

दोपहर 02:00 से 02:30 बजे : पीएम मोदी, इजरायल के पीएम के साथ बैठक करेंगे.

दोपहर 02:30 से 04:00 बजे : सभी का लंच होगा.

शाम 04:30 बजे : एग्रीमेंट्स का आदान-प्रदान होगा. साझा प्रेसकांफ्रेंस होगी.

शाम 07:00 बजे : विपक्ष के नेता एमके इसाक हरजॉग से मुलाकात करेंगे.

शाम 07:30 बजे : भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे.

शाम 08:00 बजे : इजरायल म्यूजियम देखने जाएंगे.

रात 10:15 से 11:30 बजे : टेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में हिस्सा लेंगे.

6 जुलाई, गुरुवार

दोपहर 01:00 बजे : हाफिया सिमेट्री पर कार्य़क्रम. यहां भारतीय सैनिकों को दफनाया गया था (हाफिया वॉर के दौरान).

दोपहर 02:00 बजे : ओलगा बीच पर खास कार्यक्रम का आयोजन.

शाम 03:30 बजे : भारतीय और इजरायली सीईओ’ज के साथ लंच.

शाम 05:00 बजे : इजरायली और भारतीय कंपनियों की ओर से प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम.

शाम 06:30 बजे : डैन होटेल में भारतीय स्टूडेंट्स से मिलेंगे पीएम मोदी.

शाम 07:30 बजे : विशष विमान से भारत के लिए रवाना होंगे.

गौरतलब है कि LogicalNews की टीम रहेगी PM के कार्यक्रम की सुचना आपतक पहुँचाने के लिए


TheLogicalNews
(Stay Updated)