29.5.16

Whatsapp Gold is a malware, सावधान ! वायरस है व्हाट्सएप्प गोल्ड

Whatsapp को लेकर नया Fraud फिर इंटरनेट पर जारी है 
आपको याद होगा की कभी ना कभी आपके पास भी मैसेज जरूर आया होगा जिसमे आपको बहुत ही अच्छे फीचर्स से लैस whatsapp के अति गुप्त वर्जन Whatsapp Gold जिसको सिर्फ बड़े लोगों के पास होने का दावा किया जा रहा है को download करने का मौका दिया जाता है

इन मसेजों में 100 images और video काल सहित कई ऐसे फीचर्स बताए जाते है जो व्हाट्सएप्प में नहीं होते, इस वायरस को और लोगो तक पहुँचाया जाय इस लिए सिर्फ Invitation के द्वारा या ग्रुप में भेजकर लिंक खोलने का दावा होता है,

जब आप 10 ग्रुप में या लोगो तक लिंक भेज देते है तो आपको www.goldenversion.com नाम की Website से App download करने को redirect किया जाता है, अगर बिना ध्यान दिए आप इस app को download करते है तो फ़ोन में सेव सभी जानकारी और फ़ोटो तक चोरी हो जाते है, जिसमे आपके पासवर्ड और बैंक की जानकारी भी सामिल है,साथ ही आप की लोकेसन भी फॉलो की जा सकती है

इससे पहले भी Jan Koum बनाए हुए और अब Mark Zuckerberg द्वारा प्रबंधित masseging अप्प  whatsapp को लेकर कई नकली दावे किये गए थे जिनमे Whatsapp Plus इक था, 

Whatsapp plus जे बारे में कंपनी ने अपने FAQ  विभाग में साफ़ कर दिया है की हमारा व्हाट्सएप्प प्लस से कोई संबंध नहीं है और न हि whatsapp Inc का इस अप्प के निर्माण से कोई संबंध और Authorization है

पढ़िए क्या है वार्निंग- 
“The developers of WhatsApp Plus have no relationship to WhatsApp, and we do not support WhatsApp Plus. Please be aware that WhatsApp Plus contains source code which WhatsApp cannot guarantee as safe and that your private information is potentially being passed to 3rd parties without your knowledge or authorization,” the official site warns.

ध्यान रखे अगर whatsapp अपना कोई नया वर्जन लाता है तो उसकी सुचना आपको ईमेल या नोटिफिकेसन के द्वारा दी जाती है और आप उसे प्ले स्टोर या अपने Operating System के Official App store से ले सकते है न की मेसेज फारवर्ड करके कोई अपडेट डाउनलोड की जाती है, 
कृपया अपडेट रहे और सुरक्षित रहे।

-TheLogicalNews
( Stay Updated)

Please connect with us on various social media platforms.



Or save +918565866799 in your phone and send your name and city on whatsapp for instant news and current affairs.

24.5.16

UP में 26 IPS अधिकारियो के ताबदले



उत्तर प्रदेश की अखिलेश  सरकार धड़ाधड़ तबादलों में लगी है, अभी जल्दी की 62 IPS को बदलने के बाद आज भी 26 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया है जिनमे कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल है कई जिलों के SP भी शामिल है गृह विभाग से मिली सुचना के अनुसार सूचि निम्न है इनमे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके अमिताभ ठाकुर भी शामिल है-

असित कुमार पांडा- ADG एंटी  करप्शन, 
दावा शेरपा ADG पुलिस आवास निगम लखनऊ,
डॉ. एन रविंदर-IG_PAC   लखनऊ,  
सतेंद्र कौल- IG नागरिक सुरक्षा,
भगवान स्वरुप-IG रेलवे  लखनऊ,  
अमिताभ ठाकुर- IG रुल्स एंड मैनुअल,
डॉ. एन रविंदर-IG PAC  लखनऊ,  
सतेंद्र कौल -IG नागरिक सुरक्षा,
रमित शर्मा -DIG भर्ती बोर्ड लखनऊ,
साधना गोस्वामी- SP पॉवर कार्पोरेशन लखनऊ
सभाराज यादव  SP संभल 
बालेंद्र भूषण सिंह- SP  विजिलेंस लखनऊ,
विनय कुमार यादव SP_ LIU  लखनऊ, 
नागेश्वर सिंह SP_ SIT  लखनऊ,
गोपेशनाथ खन्ना- SP लीगल  सेल लखनऊ, 
सोनिया सिंह- SP रेलवे लखनऊ,
अशोक त्रिपाठी -SP STF नोएडा,
शिव शंकर सिंह- सेनानायक PAC बाराबंकी
राम प्रताप सिंह -सेनानायक PAC गोरखपुर,
दिनेश दुबे -सेनानायक PAC मेरठ
अतुल सक्सेना- सेनानायक PAC सीतापुर, 
लल्लन राय- सेनानायक पीएसी इटावा
रामलाल वर्मा -SP Fire Service लखनऊ
लल्लन सिंह- SP सोनभद्र 

Please connect with us on social media7

FACEBOOK
 Twitter



-TheLogicalNews

21.5.16

UP में योगी आदित्यनाथ ही होंगे BJP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार, पार्टी में बनने लगी रणनीति



उत्तर प्रदेश के 2017 में होने जा रहे चुनावो को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच भाजपा की रणनीति साफ होती दिख रही है,

प्रदेश में गुटबाजी को दरकिनार करते हुए किसी सर्वमान्य नेता की खोज में सिर्फ गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे और प्रखर हिंदुत्व के नायक योगी आदित्यनाथ ही फिट हो रहे हैं क्योंकि BJP किसी भी हाल में UP का चुनाव हारना नहीं चाह रही है और योगी के सिवा प्रदेश स्तरीय कोई भी नेता पूरे प्रदेश में अपना वोट और अलग पहचान नहीं रखता,

दिल्ली और बिहार की हार से सबक लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने असम में इस बार चुनावी रणनीति में एक साथ कई बड़े बदलाव किए. असम की जीत पार्टी के लिए कई सबक लेकर आई है.

असम में लोकल लीडरशिप की बात मानते हुए पार्टी ने सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फायदा मिलने के कारण पार्टी को बड़ी जीत मिली. बीजेपी ने अभी से यूपी में मुख्यमंत्री के चहरे की तलाश शुरू कर दी है. बीजेपी ऐसे नेता की तलाश कर रही है जो मायावती और वर्तमान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जातिगत समीकरण के हिसाब से मात दे सके.

असम से सीख लेते हुए पार्टी ने तय किया है कि स्थानीय मुद्दों को आगे रखा जायेगा. विकास और भ्रष्टाचार के साथ-साथ बेरोजगारी को अहम मुद्दा बनाया जायेगा. राम मंदिर को चुनाव में मुद्दा नहीं बनाया जायेगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने भी ये बात अब बातों-बातों में बोलनी शुरू कर दी है.

जिस तरह से अमित शाह और राम माधव ने मिल कर असम में गुटबाजी पर लगाम कसी उसी तर्ज पर यूपी में भी अंदरुनी गुटबाजी पर लगाम लगाई जाएगी. क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ये बात अच्छे से जानते है कि सबसे ज्यादा गुटबाजी अगर कही है तो वो UP में ही है.

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और यूपी प्रभारी ओम माथुर ने राज्य के सभी पदाधिकारियों को साफ कह दिया है वो सभी छोटे बड़े नेताओ से संपर्क में रहा करें. अगर किसी से भी शिकायत हो तो उसकी नारजगी को समय से दूर कर देना चाहिए. इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कार्यकर्ताओं की भावनाओ के सम्मान में कोई भी कमी नहीं रहे.

पीएम मोदी और अमित शाह ये बात बहुत अच्छे से जानते है कि अगर 2017 में यूपी में BJP गलती से भी हार गई तो इस हार की भरपाई 2019 लोकसभा चुनाव तक नहीं हो पाएगी. इसलिए असम में जिस रणनीति से चुनाव जीता गया है उसी पर यूपी में भी काम किया जायेगा और जरूरत पड़ने पर रणनीति में बदलाव किया जायेगा.,

असल में योगी को आगे करने का मुख्य कारण उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक दशा है जिसमे मुलायम सिंह की पिछड़ों की राजनीति और मायावती की दलितों की राजनीति का जवाब योगी की हिंदुत्व राजनीति ही है साथ ही सभी गुटबाजों को भी शांत रखा जा सकता है

Please connect with us on various social media platforms

Facebook- www.facebook.com/LogicalNews
 Twitter- www.Twitter.com/TheLogicalNews
 or save 8565866799 and  send your name and city to connect us on our whatsapp broadcast service.

-

18.5.16

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर 100 करोड़ का जुर्माना ,100 Crore Fine for showing crooked Indian Map



अमेरिका की राह पर चलते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ताकि Google , Facebook या कोई और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनी भारत के गलत नक़्शे कप न दिखा सके जैसा कि पाकिस्तान या चीन के दबाव में होता है इसके तहत भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाना अब बहुत भारी पड़ेगा.

 ऐसा करने वालों को अधिकतम सात साल की जेल हो सकती है और 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.कुछ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों ने हाल में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया था

जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. हाल ही में ट्विटर ने कश्मीर की भौगोलिक स्थिति को चीन में और जम्मू को पाकिस्तान में दिखाया था, जिसका भारत सरकार ने विरोध किया था, जिसके बाद इसमें सुधार किया गया था.'

The Geospatial Information Regulation Bill 2016द जियोस्पेशल इनफॉर्मेशन रेग्युलेशन बिल,(भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016) के मसौदे के अनुसार भारत से जुड़ी किसी भू-स्थानिक सूचना को प्राप्त करने, उसका प्रचार-प्रसार करने, उसको प्रकाशित करने या उसमें संशोधन करने से पहले सरकारी अथॉरिटी से अनुमति लेना जरूरी होगा.

मसौदा विधेयक के अनुसार, ‘कानून का उल्लंघन करके भारत की भू-स्थानिक जानकारी प्राप्त करने वाले पर एक करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना या सात साल तक की जेल अथवा सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं.

इस बिल के संसद में पास होने और कानून बनने की आहट पाकर पाकिस्तान और चीन दोनों ही चिंतित है क्योंकि ऐसा करने पर उनके देश की कंपनियां और नागरिक भी दंड के हक़दार होंगे।

-TheLogicalNews

16.5.16

UP में 62 IPS और 20 IAS अधिकारियों के तबादले



उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने आज अधिकारियों के तबादलों की झड़ी लगाते हुए 62 IPS और 20 IAS अधिकारियों को बदल दिया है
सूचि निचे 
IAS
 टी वेंकटेश -कमिश्नर लखनऊ 
अजय उपाध्याय- सचिव SAD 
सुधीर दीक्षित- कमिश्नर देवीपाटन मंडल,
संजय अग्रवाल- अतिरिक्त चार्ज  औद्योगिक विकास 
महेश गुप्ता प्रमुख सचिव RES,
 मणि प्रसाद मिश्रा -मंडलायुक्त आजमगढ़, 
अनीता मेश्राम- प्रतीक्षारत, 
मुरली मनोहर लाल- सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग, 
राम प्रसाद गोस्वामी -प्रतीक्षारत, 
नीलम एहलावत -सचिव संस्कृति, 
बलकार सिंह -प्रतीक्षारत, 
राजमणि यादव -DM अलीगढ़
 विजय किरण आनंद -DM वाराणसी,
पुष्पा सिंह -DMशाहजहांपुर, 
रमाकांत पांडे -विशेष सचिव ग्राम्य विकास, 
एसएन त्रिपाठी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद इलाहाबाद, 
अजय कुमार सिंह विशेष सचिव उच्च शिक्षा,
दिग्विजय सिंह विशेष सचिव श्रम, 
शिव श्याम मिश्रा RAF बरेली, 
सत्येन्द्र कुमार- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर 

IPS
 मंजिल सैनी -SSP लख़नऊ,
राजेश पांडेय -डीजीपी ऑफिस अटैच ,
जोगेंद्र कुमार- SSP इलाहाबाद, 
लव कुमार- SSP अलीगढ़, 
J रवींद्र गौड़ -SSP मेरठ,
पूनम- SP अमरोहा, 
जय नारायण सिंह- IG फूड सेल लखनऊ, 
नवनीत सिकेरा -IG-PAC का भी चार्च, 
अजय आनंद -पुलिस कल्याण इलाहाबाद, 
हरिराम शर्मा -IG -LO UP, 
मोहित अग्रवाल IG गोरखपुर, 
उमेश श्रीवास्तव DIG PAC वाराणसी, 
महेश मिश्रा DIG PAC मेरठ, 
धर्मवीर DIGआजमगढ़, 
KS इमैनुअल SSP गाजियाबाद, 
दीपक कुमार- SSP मुजफ्फरनगर, 
रोहन P कनय-SP  जौनपुर, 
सुभाष सिंह बघेल- SSP ATS, 
शगुन गौतम- SP  Railway मुरादाबाद, 
बालेन्दु भूषण सिंह-SP LIU इलाहाबाद, 
शिवशंकर सिंह -SP होमगार्ड लखनऊ, 
गोपेशनाथ खन्ना सेनानायक गोरखपुर, 
रामप्रताप सिंह- डीजीपी ऑफिस अटैच, 
महेंद्र यादव SP Fire Service लख़नऊ ,
सतेंद्र कुमार SP Railway झांसी,
अमित वर्मा सेनानायक PAC मेरठ, 
प्रतीप कुमार मिश्रा SP EWO वाराणसी 
रविशंकर छवि- पीटीसी मेरठ, 
प्रमोद कुमार एसपी एलआईयू बरेली,
 रामपाल SP -CBCID लखनऊ, 
गरिमा सिंह- SP-LIU लखनऊ, 
अंशुल गुप्ता SP एसआईटी लखनऊ, 
अशोक कुमार एसपी एसीओ लखनऊ, 
संतोष कुमार सिंह एसपी एटीएस वाराणसी, 
अमरेंद्र प्रसाद सिंह एसपी एलआईयू वाराणसी, अखिलेश निगम एसपी विजिलेंस लखनऊ, 
राहुल यादवेंद्रु एसपी एटीसी सीतापुर, 
कमेश्वरी चंद्रा एसपी CBCIDकानपुर, 
लालराम एसपी विशेष जांच लखनऊ, 
आरपीएस यादव 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ,
नागेश्वर सिंह एसपी विजिलेंस लखनऊ,
दयानंद मिश्रा एसपी सुरक्षा लखनऊ, 
विनय कुमार यादव 11वीं वाहिनी सीतापुर , 
साधना गोस्वामी एसपी रेलवे लखनऊ,
उमेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी बिजनौर 
वैभव कृष्ण SSP  बुलंदशहर, 
सौमित्र यादव SP सीतापुर,
सुनील कुमार सक्सेना SSP बदायूं,  
पीयूष श्रीवास्तव SSP इटावा, 
सुधीर कुमार सिंह SP गोंडा,
अजय सहानी- SP आजमगढ़,
पवन कुमार SP सुल्तानपुर,
संजीव त्यागी -SP रामपुर,
लल्लन सिंह- SP सिद्धार्थनगर
राठौर किरीट कुमार-SP चंदौली, 
डॉ. अरविंद भूषण पांडेय- SP भदोही, 
अजय शंकर राय- एसपी एटा
प्रदीप यादव -SSP सहारनपुर,  
अशोक कुमार त्रिपाठी- SP EWO लखनऊ
दिनेश चंद्र दुबे 10वीं वाहिनी  PAC बाराबंकी, 
KB सिंह 15वीं वाहिनी PAC आगरा
भारती सिंह 41वीं  वाहिनी PAC गाजियाबाद, 
धर्मेंद्र यादव SSP नोएडा 

-TheLogicalNews
Stay Updated

6.5.16

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथियों की घोषणा 9 नवंबर से शुरू होगा काम

सिंह द्वार अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सिंहस्थ कुम्भ में लिया गया निर्णय
यूपी में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं. अखिल भारतीय संत सम्मेलन और धर्म संसद ने सिंघस्थ कुम्भ  में अयोध्या में मंदिर बनाने की तिथि को लेकर फैसला किया गया है. निर्णय हुआ है कि इसी साल कार्तिक अक्षय नवमी (नौ नवंबर) से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.
धर्म संसद का यह निर्णय ऐसे समय सामने आया है, जब राज्यसभा में बीते दिनों सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी राम मंदिर का मुद्दा उठाया था. उन्होंने सदन में कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को अपनी राय साफ करनी चाहिए.

सूर्य वंश के प्रतीक चिन्ह सिंह द्वार से होगी शुरुआत-

 सिंहस्थ परिसर में अयोजित धर्म संसद में जो निर्णय किया गया है उसके मुताबिक, मंदिर निर्माण की शुरुआत सूर्य वंश के प्रतीक चिन्ह सिंहद्वार के  निर्माण से होगी. संतों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से मोदी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. मंदिर जनता के सहयोग से बनेगा. धर्म संसद में संत आत्मानंद, शाश्वतानंद, नरेंद्रानंद, सुदर्शन महाराज, श्रीमहंत अवध किशोर दास, चंद्रदेव दास सहित बड़ी संख्या में संत और भक्त मौजूद थे.

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण महाराज ने बताया कि राम जन्मभूमि जिसे विवादित कहा जाता है, वह 77 एकड़ जमीन निर्मोही अखाड़ा की है. मंदिर निर्माण और जमीन को लेकर अखाड़ा लड़ाई लड़ता रहा है. उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निर्माण की बात कही.

भाजपा ने झाड़ा पल्ला- इस संबंध में BJP के नेताओं से बात करने की कोशिश की गई तो उनका कहना था की यदि आपसी सहमति से मंदिर बने तो बहुत अच्छा है पर मंदिर का निर्माण कराना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है ये संतो का निर्णय है , आपसी सद्भाव से मंदिर बनना चाइये


Please connect with us on
Twitter www.twitter.com/thelogicalnews
Facebook www.facebok.com/logicalnews
Or connect with our whatsapp broadcast service on +918565866799.
-TheLogicalNews
Lucknow

3.5.16

Beat Asthma Before it attacks You

अस्थमा
आज 3 may है World Asthma Day,
( विश्व अस्थमा दिवस) 
क्या आप जानते है की बहुत तेज गंध और घर की धूल भी आपको अस्थमा का शिकार बना सकती है, अस्थमा में फेफड़ों को साँस लेने और निकालने में कठिनाई, ऑक्सीजन की कमी, खाँसी, साँस की कमी आदि लक्षण दिखते है, इस बीमारी से हर दिन लाखो लोग मर रहे है 

आइये जानते है कुछ ऐसे तरीके जिससे ये बीमारी हम पर हमला करे इससे पहले हम इस पर हमला कर दे और खुद को अस्थमा से सुरक्षित रखे-

लखनऊ के प्रसिद्ध Physician Dr. अभय श्रीवास्तव ने LogicalNews से बताए कुछ गुर जिनका ध्यान रख के आप बच सकते है इस जानलेवा बीमारी से-
अस्थमा के कारण-
डॉक्टर अभय श्रीवास्तव का कहना है कि अस्थमा मुख्यतः 2 कारणो से होता है 
पहला ऐसे कारण है जिनको रोकना असंभव है जैसे की पारिवारिक पृष्ठभूमि या Genetic Heredity ऐसे लोग जिनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी अस्थमा का इतिहास रहा है उनको अस्थमा होने का खतरा अधिक रहता है और इनको रोकना भी आसान नहीं , ऐसे मरीजो को दवा और अन्य तरीको के द्वारा मदद की जा सकती है

दूसरे ऐसे कारण हैं जिनसे दूर रहकर व्यक्ति अस्थमा से बच सकता है जैसे धूम्रपान, तम्बाकू, बहुत गर्म चीजो या बहुत ठंडी चीजों को खाना, समुचित व्यायाम न करना और वायु प्रदूषण अस्थमा को बढ़ाते है,

ऐसे में हमें चाहिए की इन चीजो से बचें और उचित व्यायाम करें और अपने को अस्थमा से सुरक्षित रखे।

विश्व भर में धूल धुँआ ,वायु प्रदूषण और धूम्रपान से बढ़ रहे अस्थमा के बारे में चौकाने वाला सच ये है  कि लगभग 60% लोगों को इस बात का अहसास नहीं है की उनको अस्थमा ने घेर रखा है 
Asthma UK नाम की इक ब्रिटिश संस्था का दावा है की विश्व में हर 10 सेंकड में इक व्यक्ति को अस्थमा का दौरा पड़ता है ।

-TheLogicalNews
(Stay Updated)
Please connect with us on all social media platforms and  whatsapp also at +918565866799

1.5.16

Congress VP Rahul Gandhi wants to become CM of Uttar pradesh

कांग्रेस के रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर का प्लान है की अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी आलाकमान और पार्टी में चुनाव के रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने पर गंभीर चर्चा की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Zee News और FirstPost से मिल रही जानकारी से इस बात की पुष्टि हुई है, 

सर्वर्णों खास कर ब्राम्हणो के मशीहा बनाना चाह रहे है राहुल गांधी साथ ही अल्पसंख्यक वोटरों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है। सूत्रों का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में कांग्रेस उत्तर प्रदेश और एआईसीसी में फेरबदल कर सकती है। सूत्र का यह भी कहना है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा या बसपा किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस या तो बहुमत की सरकार बनाएगी या फिर मात्र 20 सीटों में सिमटकर रह जाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का नाम भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उछला है और इसकी भी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, परंतु प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और जातिगत बनावट में कांग्रेस का  राहुल के  प्रत्ययाशी बनने पर भी जीत मुश्किलल हैं

TheLogicalNews
Lucknow