21.9.20

मोदी सरकार ने रवी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया, गेंहू पर 106% वृध्दि

दिल्ली: मोदी सरकार ने छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सोमवार को देश के किसानों को सौगात दी है. सबसे ज्यादा मसूर के MSP में 300 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है, जबकि गेहूं के MSP में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने सोमवार को फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) के रबी सीजन की छह प्रमुख फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले का ऐलान किया. तोमर ने कहा कि किसानों को लागत मूल्य पर 106 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा. जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद आगे भी जारी रहेगी.


चना --
समर्थन मूल्य  -   5100 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि             -   4.6 प्रतिशत यानी 225 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा         -   78 प्रतिशत


जौ--
समर्थन मूल्य    -   1600 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि दर          -   4.9 प्रतिशत यानी 75 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा           -   65 प्रतिशत


मसूर--
समर्थन मूल्य    -   5100 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि दर          -   6.3 प्रतिशत यानी 300 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा           -   78 प्रतिशत

सरसों एवं रेपसीड--
समर्थन मूल्य    -   4650 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि दर          -   5.1 प्रतिशत यानी 225 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा            -   93 प्रतिशत


कुसुम्भ--
समर्थन मूल्य    -   5327 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि दर          -   2.1 प्रतिशत यानी 112 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा            -   50 प्रतिशत


गेहूं--
समर्थन मूल्य    -   1975 रुपये प्रति क्विंटल
वृद्धि दर          -   2.6 प्रतिशत यानी 50 रुपये प्रति क्विंटल
मुनाफा            -   106 प्रतिशत


LogicalNews.in

(Stay Updated)

2.9.20

PM मोदी की व्यक्तिगत वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट narendramodi_in हैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने इसमें लिखा, ‘‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में दान करें।’’ यह दान क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में मांगा गया था। हालांकि, यह ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया गया।

हैकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।’’ ट्विटर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की तभी यह खबर मीडिया में आई। हालांकि, हैकिंग कब हुई यह नहीं बताया गया।

- Dainik Bhaskar

जांच में जुटा ट्विटर

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ट्विटर ने भी इस अकाउंट के हैक होने की पुष्टि की है। ट्विटर के स्पोक्सपर्सन ने ईमेल से दिए गए जवाब में कहा, ‘‘हम स्थिति की जांच कर रहे हैं। अभी हमें दूसरे अकाउंट्स को नुकसान पहुंचाए जाने की कोई जानकारी नहीं है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट narendramodi.in के इस ट्विटर अकाउंट @narendramodi_in के 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

जुलाई में कई नामी हस्तियों के अकाउंट हैक हुए थे
जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई नामी हस्तियों और कंपनियों के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक हो गए। हैकर्स ने आईफोन कंपनी एपल और कैब सर्विस कंपनी उबर के अकाउंट्स को भी निशाना बनाया। क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड के लिए हैकर्स ने बड़े लोगों के नाम का सहारा लिया।

टTwitter की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे है इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों के वेरिफाइड twitter accounts को अमेरिका में निशाना बनाया जा चुका है, मौके को देखते हुए ट्विटर की प्रतियोगी वेबसाइट Gab.Com खुद को safe बताया है

 

www.logicalnews.in

(stay Updated)