20.5.22

पढ़े आज की दिन भर की प्रमुख खबरें , Top News

Top News

1. पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, सुप्रीम कोर्ट ने कल रोड रेज के मामले में 1 साल की सजा सुनाई थी

2. सीबीआई का भ्रष्टाचार के मामले में लालू व राबड़ी यादव के 17 ठिकानों पर छापेमारी, बिहार में राबड़ी के आवास पर छापेमारी के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

3. जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू करेगा जेट एयरवेज, DGCA ने दिया एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट

4. शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी साढ़े छह साल बाद ज़मानत पर रिहा

5. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ने मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम पर छापा मारा- 16.40 करोड़ की एक्सापायर्ड दवाएं मिलीं
करोड़ों की दवाएं अस्पतालों तक पहुंची ही नहीं, करोड़ों की दवाएं गोदाम में रखे एक्सपायर्ड हुईं, मेडिकल कॉर्पोरेशन ने दवाएं अस्पताल नहीं भेजीं, कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए, 

6. उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू पूरी तरह पेपर लेस हुई विधानसभा, । आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विधान भवन पहुंच ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहे।

7. आज सेंसेक्स 1534.16 अंक यानी 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ 54,326.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 456.75 अंक यानी 2.89 फीसदी की मजबूती के साथ 16,266.15 के स्तर पर बंद हुआ

8. जवाबी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिला जज वाराणसी अब इस मामले की सुनवाई करेंगे, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट को लीक न करने के भी निर्देश दिए है, 

9..Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को मार्च तिमाही में ₹762.5 करोड़ का घाटा हुआ है 


10.  भारत सरकार ने हेलमेट (Helmet) पहनने से जुड़े नियम सख्त कर दिए हैं। नए नियम के तहत ठीक तरीके से हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया सवारों पर 2,000 रुपये तक का तत्काल जुर्माना देना पड़ सकता है, अगर दोपहिया सवार ने हेलमेट पहना है, लेकिन उसका बकल खुला हुआ है तो उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

 वहीं अगर हेलमेट पर असली BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) मार्का नहीं छपा है, तो भी आप से ₹1,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।

-अगर आप डिफेक्टिव या फिर टूटा हुए हेलमेट पहनते हैं तो यह आपके किसी काम का नहीं है और ट्रैफिक पुलिस इस पर आपका 1000 रुपये का चालान काट सकती है।

 वहीं लाल बत्ती पार करने जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हेलमेट पहनने के बावजूद 2,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

11. CNG के दामो में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी, आज रात से लागू  होंगे नए दाम


LogicalNews.in

19.5.22

सपा नेता आजम खान 27 महीने बाद जेल से रिहा,

सपा नेता आज़म खान आज सुबह 8 बजे जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई से पहले ही दोनों बेटे अब्दुल्ला, अदीब आजम और शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल के बाहर पहुंच थे जो उन्हें लेकर रवाना हो गए हैं।

सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे आजम
पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि आजम खां जेल से रिहा होकर सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर जाएंगे। आजम की रिहाई के बाद हुआ भी ऐसा ही। वह जेल से रिहा होकर सबसे पहले वहीं पहुंचे। कहा जाता है कि यह विधायक आजम के सुख दुख के साथी रहे हैं।

मीडिया से बात किये बिना आज़म वापस रामपुर के लिए रवाना हुआ, शिवपाल सहित कई नेताओं ने जेल से बाहर आने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया , हालांकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने tweet कर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है व आजम का ट्वीट से ही स्वगत किया है


18.5.22

पढ़िए आज की दिन भर की खास खबरें Top News

Top News

1. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में सजा काट रहे पेरारीवलन को सुप्रीम कोर्ट ने धारा 142 का इस्तेमाल करते हुए रिहा कर दिया है गौरतलब है कि पेरारीवलन को जब गिरफ्तार किया गया तब वह 19 साल का था उसे बैट्री खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जेल में 31 साल रहते हुए उसके अच्छे आचरण व पढ़ाई लिखाई में रुचि को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के अधिकारों के तहत रिहाई दी है ये भारत की न्याय व्यवस्था में एक मिसाल है

2. हिंदू आस्था को लेकर अखिलेश यादव का विवादित बयान, एक कार्यक्रम में कहा -कहीं भी पत्थर रख दो मंदिर बन गया, पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर बन गया, कहीं भी लाल झंडा लगा दो मंदिर बन जाता है

3. जन्नती मामले में आज कोर्ट में  सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं हो पाई वकीलों के विरोध के चलते आज सुनवाई नहीं हो पाई

4. दिल्ली के LG अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का।हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

5. गुजरात में चुनाव लड़ने के सपने देख रही केजरीवाल की पार्टी को उत्तराखंड में  तगड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी का चेहरा और मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने ही इस्तीफा दे दिया है।

6. GST पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग,कसीनो पर 28% GST लगाने को मंजूरी दी गई है, ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जल्द रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को,अगली GST काउंसिल बैठक में इसपर मुहर सम्भव,GST काउंसिल की बैठक जून के पहले हफ्ते में संभव

7. BSP चीफ मायावती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि  आजादी के इतने वर्षों के बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल के मामले में षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है 

8. अमेरिका के सामने महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। ऐसे में कीमतों में वृद्धि के बीच, अधिकांश अमेरिकी मुद्रास्फीति को देश के सामने सबसे बड़ी समस्या और अन्य चिंताओं से कहीं अधिक के रूप में देखते हैं, ये सब व्यू रिसर्च के एक नवीनतम सर्वेक्षण से सामने आया है

9. तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की महिला स्टाफ सदस्यों को हिजाब पहनने का आदेश दिया है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रहम के लिए और बुराई की रोकथाम के लिए मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किया गया है। यूएनएएमए के एक बयान के अनुसार, मंत्रालय के तालिबान अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करते समय हिजाब पहनने पर विचार करना चाहिए। 

10. एलन मस्क और ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बीच नोकझोंक जारी रहने के बावजूद ट्वीटर बोर्ड चाहता है कि मस्क अपनी 44 अरब डॉलर की अधिग्रहण डील पूरी कर लें। ट्वीटर बोर्ड ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग को बताया कि अधिग्रहण समझौते का पूरा होना सभी शेयरधारकों के हित में है। बोर्ड इस लेनदेन को पूरा करके विलय समझौते को लागू करना चाहता है। 

11. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के दबाव से देश की ईधन मांग मासिक आधार पर अप्रैल में कम हो गई। एसएंडपी की ग्लोबल कमोडिटी रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर रही तेजी की वजह से घरेलू बाजार में ईंधन की खुदरा कीमतों में भी उछाल रहा। दाम के तेज होने से मार्च की तुलना में अप्रैल में घरेलू ईंधन मांग पर नकारात्मक असर रहा। हालांकि, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मई में यह स्थिति बदल सकती है।


LogicalNews.in

15.5.22

पढ़िए आज की Top News

भारत ने पहली बार बैडमिंटन की बडी ट्रॉफी थॉमस कप जीती, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, PM मोदी ने टीम से बात की व बधाई दी

2. ज्ञानवापी मस्जिद में आज भी सर्वे का काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ, कल भी 2 घंटे होगी वीडियोग्राफी

3. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अन्य भाजपा नेताओं के साथ महासंकल्प बैठक में हनुमान चालीसा का जाप किया। 

4. दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है क्योंकि अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया है, दिल्ली के मुंगेशपुर में आज अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है

5. असम के मुख्यमंत्री व भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष हेमंता विश्वा शर्मा ने कहा - BAI ने खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ रुपए और हमारे सहयोगी स्टाफ के लिए 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

6. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को नेपाल के लुंबिनी का दौरा करेंगे। 

7. अगरतला में माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

8. बिल्डिंग मटेरियल में अडानी ग्रुप का नया कीर्तिमान,अंबुजा सीमेंट और #ACC का अधिग्रहण किया,अडानी ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट खरीदी, $10.5 billion में दोनों कंपनियों को खरीदने का एलान सीमेंट उत्पादन में अडानी अब दूसरे नंबर पर,बिल्डिंग मैटेरियल क्षेत्र में अडानी का धमाका।

9. भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ बैठक में यूनियन 2 फाड़ हुई राकेश व नरेश टिकैत को भाकियू से बाहर किया गया व भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) का गठन किया गया राजेश चौहान अध्यक्ष बने, 

10. IPL लखनऊ को 24 रन से हरा कर पॉइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंचा राजस्थान 


LogicalNews.in

6.5.22

पुलिस बन रही सरकार में बैठे लोगों के लिए व्यक्तिगत गुंडा गिरोह

 दिल्ली

देश में पुलिस बन रही है सरकार में बैठे लोगों के लिए व्यक्तिगत गुंडो की सेना, कानून की रक्षा कैसे होगी


आज BJP नेता व दिल्ली BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दुष्प्रचार करने के एक मामले में पंजाब पुलिस ने उनके घर से सुबह सुबह उठाया व लेकर पंजाब जा रही थी, भाजपा के नेता भी एक्शन में आए और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया गया,

हरियाणा QRT ने पंजाब पुलिस के जवानों को निशस्त्र किया व थाने में बिठाकर रखा गया बाद में दिल्ली पुलिस की टीम ने तेजिंदर बग्गा को थानेसर सदर पुलिस स्टेशन से अपनी अभिरक्षा में लिया व वापस लेकर आ रही है, वहीं बग्गा के पिताजी की शिकायत पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा लिखा गया है।

बड़ी बात है कि जो पुलिस आम आदमी के कहने पर एक सुई तक ढूंढने को तैयार नहीं है वह किसी की मदद में खड़ी नहीं होती वही पुलिस नेताओं व सरकार में बैठे अधिकारियों के लिए संगठित गुंडा गिरोह की तरह काम करती अब समय आ गया है कि भारत के पुलिस एक्ट में बदलाव किया जाए और पुलिस की क्रिया प्रणाली मैं सुधार किया जाए


25.4.22

शनि एक परिचय

Lucknow

शनि ग्रह सदैव से समाज मे उत्सुकता का विषय है इसको लेकर कई भ्रांतियां व अवधारणाएं लोगों में रहती है इस ग्रह के बारे में जितनी जानकारी अपने ज्ञान अनुसार हो सकी है एक जगह एकत्रित करने का प्रयास किया है,
वर्तमान समय में शनि मकर राशि मे गोचर कर रहे है व धनु मकर व कुम्भ राशि साढ़ेसाती के प्रभाव में है जानिए शनि की कुछ स्थितियों के बारे में - 

जन्मकुंडली में शनि की सुखदायक स्थितियां- 

1शनि और बुध की युति व्यक्ति को अन्वेषक बनाती है। 

2  यदि शनि चतुर्थेश होकर कुंडली में बलवान हो तो जमीन-जायदाद का पूर्ण सुख देता है। 
3  यदि शनि लग्नेश तथा अष्टमेश होकर बलवान हो तो जातक दीर्घायु होता है। 
4  धनु, तुला और मीन लग्न में शनि लग्न में ही बैठा हो तो व्यक्ति को धनवान बनाता है।
5  वर्ष लग्न या जन्म लग्न में वृष राशि हो और शनि-शुक्र का योग हो तो यह स्थिति लाभदायक होती है। 
6  शुक्र और शनि में मित्रता है, इसलिए वृष या तुला लग्नस्थ शनि शुभ फल देता है।
7  छठे, आठवें या बारहवें भाव का कारक शनि इनमें से किसी भी भाव में हो तो लाभदायक होता है। 
8 कन्या लग्न में आठवें भाव का शनि व्यक्ति को धन सुख देता है। यदि वक्री हो तो अपार संपत्ति देता है।
 9  मीन, मकर, तुला या कुंभ लग्न में, शनि लग्न में ही हो तो व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है और उसे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
10 शनि यदि केंद्र में स्वराशि, मूल त्रिकोण राशि या अपनी उच्च राशि में हो तो शश नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण करता है। यह तुला राशि में 20 अंश तक होता है। इस योग में जन्मे जातक दीर्घायु होते हैं, उनका रंग सांवला तथा आंखें बड़ी होती हैं। उनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। यह योग गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को भी उन्नति के शिखर तक ले जाता है। जातक उच्च स्तरीय नेता हो सकता है। 

11 यदि कुंडली में शनि के साथ गुरु, शुक्र, बुध एवं चंद्र भी शुभ और बलवान हों तो व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां आसानी से चढ़ता चला जाता है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का लग्न धनु है। उन्हें शनि ने अन्वेषक बनाया और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया। वैसे भी कर्क एवं धनु लग्न के जातक अपने क्षेत्र में सर्वाधिक सफल होते हैं।

12 धनु एवं मीन राशियों को छोड़कर शेष राशियों के लिए शनि केंद्रेश या त्रिकोणेश होता है। इस स्थिति में यदि उसका संबंध किसी अन्य केंद्रेश या त्रिकोणेश से हो तो फल अत्यंत शुभ होता है। ऐसे में वह सर्वाधिक प्रगतिदायक बन जाता है। उसकी दृष्टि यदि किसी अन्य केंद्रेश या त्रिकोणेश के आधिपत्य वाली किसी राशि पर भी हो तो फल शुभ होता है। प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी वराह मिहिर ने अपने ग्रन्थ वृहद् संहिता में शनि की शुभाशुभता का विस्तार से वर्णन किया है। यह बुध, शुक्र और राहु का मित्र तथा सूर्य, चंद्र और मंगल का शत्रु है। गुरु और केतु के साथ समभाव रखता है। यह तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में श्रेष्ठ फल देता है। अन्य किसी घर में इसका फल शुभ नहीं होता।

शनि मृत्यु का कारक ग्रह है। यह मकर राशि में अधिक बली होता है। यह पुष्य, अनुराधा और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी है। यह नपुंसक और तामस स्वभाव वाला ग्रह है। इसे कालपुरुष का दुख माना गया है। कालचक्र में शनि कर्म और उसके परिणाम का प्रतीक है। गोचर में यदि यह जन्म या नाम राशि से 12वां हो या जन्म राशि में अथवा उससे दूसरा हो तो उन राशि वालों पर साढ़े साती प्रभावी होती है। जब शनि गोचर में जन्म या नाम राशि से चौथा या 8वां होता है तब यह अवधि ढैया कहलाती है। शनि की साढ़े साती या ढैया व्यक्ति को प्रेरित कर आत्मचिंतन, नैतिकता एवं धार्मिकता की ओर ले जाती है।

 शनि एक राशि में ढाई वर्ष रहता है। दीर्घायु व्यक्ति के जीवन में शनि की साढ़ेसाती प्रायः तीन बार आती है। साढ़े साती या ढैया का प्रभाव सामान्यतः कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति एवं परिवार पर पड़ता है। तृतीय साढ़े साती स्वास्थ्य को अधिक प्रभावित करती है। यह प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार शुभ या अशुभ होता है। गोचर में तीसरा, छठा या ग्यारहवां शनि हमेशा शुभ एवं लाभदायी होता है। शनि की साढ़ेसाती से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह हमेशा कष्टदायी नहीं होती है। शनि जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह है। इस आलेख में शनि की विभिन्न स्थितियों के फल का निरूपण किया गया है। शनि का अन्य ग्रहों के साथ साहचर्य, भावों और राशियों के साथ-साथ सभी लग्नों पर इसके प्रभाव के अतिरिक्त साढ़ेसाती व ढैय्या की चर्चा भी की गई है।

शास्त्रों में वर्णन है कि शनि वृद्ध, तीक्ष्ण, आलसी, वायु प्रधान, नपुंसक, तमोगुणी और पुरुष प्रधान ग्रह है। इसका वाहन गिद्ध है। शनिवार इसका दिन है। स्वाद कसैला तथा प्रिय वस्तु लोहा है। शनि राजदूत, सेवक, पैर के दर्द तथा कानून और शिल्प, दर्शन, तंत्र, मंत्र और यंत्र विद्याओं का कारक है। ऊसर भूमि इसका वासस्थान है। इसका रंग काला है। यह जातक के स्नायु तंत्र को प्रभावित करता है। यह मकर और कुंभ राशियों का स्वामी तथा मृत्यु का देवता है। यह ब्रह्म ज्ञान का भी कारक है, इसीलिए शनि प्रधान लोग संन्यास ग्रहण कर लेते हैं। शनि सूर्य का पुत्र है। इसकी माता छाया एवं मित्र राहु और बुध हैं। शनि के दोष को राहु और बुध दूर करते हैं। शनि दंडाधिकारी भी है। यही कारण है कि यह साढ़े साती के विभिन्न चरणों में जातक को कर्मानुकूल फल देकर उसकी उन्नति व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। कृषक, मजदूर एवं न्याय विभाग पर भी शनि का अधिकार होता है। 

जब गोचर में शनि बली होता है तो इससे संबद्ध लोगों की उन्नति होती है। कुंडली की विभिन्न भावों में शनि की स्थिति के शुभाशुभ फल- शनि भाव 3, 6,10, या 11 में शुभ प्रभाव प्रदान करता है। प्रथम, द्वितीय, पंचम या सप्तम भाव में हो तो अरिष्टकर होता है। चतुर्थ, अष्टम या द्वादश भाव में होने पर प्रबल अरिष्टकारक होता है। यदि जातक का जन्म शुक्ल पक्ष की रात्रि में हुआ हो और उस समय शनि वक्री रहा हो तो शनिभाव बलवान होने के कारण शुभ फल प्रदान करता है। शनि सूर्य के साथ 15 अंश के भीतर रहने पर अधिक बलवान होता है। जातक की 36 एवं 42 वर्ष की उम्र में अति बलवान होकर शुभ फल प्रदान करता है। उक्त अवधि में शनि की महादशा एवं अंतर्दशा कल्याणकारी होती है। शनि निम्नवर्गीय लोगों को लाभ देने वाला एवं उनकीउन्नति का कारक है। शनि हस्त कला, दास कर्म, लौह कर्म, प्लास्टिक उद्योग, रबर उद्योग, ऊन उद्योग, कालीन निर्माण, वस्त्र निर्माण, लघु उद्योग, चिकित्सा, पुस्तकालय, जिल्दसाजी, शस्त्र निर्माण, कागज उद्योग, पशुपालन, भवन निर्माण, विज्ञान, शिकार आदि से जुड़े लोगों की सहायता करता है। यह कारीगरों, कुलियों, डाकियों, जेल अधिकारियों, वाहन चालकों आदि को लाभ पहुंचाता है तथा वन्य जन्तुओं की रक्षा करता है। 

शनि से अन्य लाभ 

1 शनि और बुध की युति जातक को अन्वेषक बनाती है। 
2 चतुर्थेश शनि बलवान हो तो जातक को भूमि का पूर्ण लाभ मिलता है। 
3 लग्नेश तथा अष्टमेश शनि बलवान हो तो जातक दीर्घायु होता है। 
4तुला, धनु एवं मीन का शनि लग्न में हो तो जातक धनवान होता है। 
5 वृष तथा तुला लग्न वालांे को शनि सदा शुभ फल प्रदान करता है। 
6 वृष लग्न के लिए अकेला शनि राजयोग प्रदान करता है। 
7 कन्या लग्न के जातक को अष्टमस्थ शनि प्रचुर मात्रा में धन देता है तथा वक्री हो तो अपार संपŸिा का स्वामी बनाता है।
8 शनि यदि तुला, मकर, कुंभ या मीन राशि का हो तो जातक को मान-सम्मान, उच्च पद एवं धन की प्राप्ति होती है। 

शनि से शश योग- शनि लग्न से केंद्र में तुला, मकर या कंुभ राशि में स्थित हो तो शश योग बनता है। इस योग में व्यक्ति गरीब घर में जन्म लेकर भी महान हो जाता है। यह योग मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर एवं कुंभ लग्न में बनता है। भगवान राम, रानी लक्ष्मी बाई, पं. मदन मोहन मालवीय, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि की कुंडली में भी यह योग विद्यमान है। 

विभिन्न लग्नों में शनि की स्थिति के शुभाशुभ फल - 

मेष: इस लग्न में शनि कर्मेश तथा लाभेश होता है। इस लग्न वालों के लिए यह नैसर्गिक रूप से अशुभ है, लेकिन आर्थिक मामलों में लाभदायक होता है। 

वृष: इस लग्न में शनि केंद्र तथा त्रिकोण का स्वामी होता है। उसकी इस स्थिति के फलस्वरूप जातक को राजयोग एवं सम्पति की प्राप्ति होती है। 

मिथुन: इस लग्न में यदि शनि अष्टमेश या नवमेश होता है तो जातक को दीर्घायु बनाता है। 

कर्क: इस लग्न में शनि अति अकारक होता है। 

सिंह: इस लग्न में यह षष्ठ एवं सप्तम घर का स्वामी होता है। इस स्थिति में यह रोग एवं कर्ज देता है तथा धन का नाश करता है। 

कन्या: इस लग्न में शनि पंचम् तथ षष्ठ स्थान का स्वामी होकर सामान्य फल देता है, किंतु यदि इस लग्न में अष्टम स्थान में नीच राशि का हो तो व्यक्ति को करोड़पति बनाता है। 

तुला: इस लग्न के लिए शनि चतुर्थेश तथा पंचमेश होता है। यह अत्यंत योगकारक होता है। 

वृश्चिकः इस लग्न में शनि तृतीयेश एवं चतुर्थेश होकर अकारक होता है, किंतु बुरा फल नहीं देता। 

धनु: इस लग्न के लिए शनि निर्मल होने पर धनदायक होता है, लेकिन अशुभ फल भी देता है। 

मकर: इस लग्न के लिए शनि अति शुभ होता है। 

कुंभ: इस लग्न के लिए भी यह अति शुभ होता है। 

मीन: शनि मीन लग्न वालों को धन देता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 

भाव के अनुसार शनि का फल
1 प्रथम भाव में शनि तांत्रिक बनाता है, किंतु शारीरिक कष्ट देता है और पत्नी से मतभेद कराता है। 
2 द्वितीय भाव में शनि सम्पति देता है, लेकिन लाभ के स्रोत कम करता है तथा वैराग्य भी देता है। 
3 तृतीय भाव में शनि पराक्रम एवं पुरुषार्थ देता है। शत्रु का भय कम होता है। 
4 चतुर्थ भाव में शनि हृदय रोग का कारक होता है, हीन भावना से युक्त करता है और जीवन नीरस बनाता है 
5 पंचम भाव में शनि रोगी संतान देता है तथा दिवालिया बनाता है।
 6 षष्ठ भाव में शनि होने पर चोर, शत्रु, सरकार आदि जातक का कोई नुकसान नहीं कर सकते हैं। उसे पशु-पक्षी से धन मिलता है। 
7 सप्तम भाव में स्थित शनि जातक को अस्थिर स्वभाव का तथा व्यभिचारी बनाता है। उसकी स्त्री झगड़ालू होती है। 
8 अष्टम भाव में स्थित शनि धन का नाश कराता है। इसकी इस स्थिति के कारण घाव, भूख या बुखार से जातक की मृत्यु होती है। दुर्घटना की आशंका रहती है। 
9 नवम् भाव में शनि जातक को संन्यास की ओर प्रेरित करता है। उसे दूसरों को कष्ट देने में आनंद मिलता है। 36 वर्ष की उम्र में उसका भाग्योदय होता है। 
10 दशम स्थान का शनि जातक को उन्नति के शिखर तक पहुंचाता है। साथ ही स्थायी सम्पति भी देता है। 
11 एकादश भाव में स्थित शनि के कारण जातक अवैध स्रोतों से धनोपार्जन करता है। उसकी पुत्र से अनबन रहती है। 
12 द्वादश भाव में शनि अपनी दशा-अतंर्दशा में जातक को करोड़पति बनाकर दिवालिया बना देता है।


शनि की कुछ अन्य स्थितियों के शुभाशुभ फल

1 तृतीय भाव का शनि स्वास्थ्य लाभ, आराम तथा शांति प्रदान करता है। साथ ही शत्रु पर विजय दिलाता है। 
2  षष्ठ भाव का शनि सफलता, भूमि, भवन, सम्पति एवं राज्य लाभ कराता है। 
3 एकादश भाव का शनि पदोन्नति, लाभ तथा मान सम्मान में वृद्धि कराता है। साथ ही भूमि तथा मशीनरी का लाभ देता है।
4 जिन जातकों के जन्म काल में शनि वक्री होता है वे भाग्यवादी होते हैं। उनके क्रिया-कलाप किसी अदृश्य शक्ति से प्रभावित होते हैं। वे एकांतवासी होकर प्रायः साधना में लगे रहते हैं। 

5 धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि में शनि वक्री होकर लग्न में स्थित हो तो जातक राजा या गांव का मुखिया होता है और राजतुल्य वैभव पाता है। द्
6 वितीय स्थान का शनि वक्री हो तो जातक को देश तथा विदेश से धन की प्राप्ति होती है। 
7 तृतीय भाव का वक्री शनि जातक को गूढ़ विद्याओं का ज्ञाता बनाता है, लेकिन माता के लिए अच्छा नहीं होता है। 
चतुर्थ भावस्थ शनि मातृ हीन, भवन हीन बनाता है। ऐसा व्यक्ति घर- गृहस्थी की जिम्मेदारी नहीं निभाता और अंत में संन्यासी बन जाता है। लेकिन, चतुर्थ में शनि तुला, मकर या कुंभ राशि का हो तो जातक को पूर्वजों की सम्पति प्राप्त होती है। 

पंचम भाव का वक्री शनि प्रेम संबंध देता है। लेकिन जातक प्रेमी को धोखा देता है। वह पत्नी एवं बच्चे की भी परवाह नहीं करता है। 

षष्ठ भाव का वक्री शनि यदि निर्बल हो तो रोग, शत्रु एवं ऋण कारक होता है। 

सप्तम भाव का वक्री शनि पति या पत्नी वियोग देता है। यदि शनि मिथुन, कन्या, धनु या मीन का हो तो एक से अधिक विवाहों अथवा विवाहेतर संबंधों का कारक होता है। 

अष्टम भाव में शनि हो तो जातक ज्योतिषी दैवज्ञ, दार्शनिक एवं वक्ता होता है। ऐसा व्यक्ति तांत्रिक, भूतविद्या, काला जादू आदि से धन कमाता है।

 नवमस्थ वक्री शनि जातक की पूर्वजों से प्राप्त धन में वृद्धि करता है। उसे धर्म परायण एवं आर्थिक संकट आने पर धैर्यवान बनाता है।

 दशमस्थ शनि वक्री हो तो जातक वकील, न्यायाधीश, बैरिस्टर, मुखिया, मंत्री या दंडाधिकारी होता है। 

एकादश भाव का शनि जातक को चापलूस बनाता है।

 व्यय भावस्थ वक्री शनि निर्दयी एवं आलसी बनाता है।