Top News
1. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में सजा काट रहे पेरारीवलन को सुप्रीम कोर्ट ने धारा 142 का इस्तेमाल करते हुए रिहा कर दिया है गौरतलब है कि पेरारीवलन को जब गिरफ्तार किया गया तब वह 19 साल का था उसे बैट्री खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जेल में 31 साल रहते हुए उसके अच्छे आचरण व पढ़ाई लिखाई में रुचि को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के अधिकारों के तहत रिहाई दी है ये भारत की न्याय व्यवस्था में एक मिसाल है
2. हिंदू आस्था को लेकर अखिलेश यादव का विवादित बयान, एक कार्यक्रम में कहा -कहीं भी पत्थर रख दो मंदिर बन गया, पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर बन गया, कहीं भी लाल झंडा लगा दो मंदिर बन जाता है
3. जन्नती मामले में आज कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं हो पाई वकीलों के विरोध के चलते आज सुनवाई नहीं हो पाई
4. दिल्ली के LG अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का।हवाला देते हुए दिया इस्तीफा
5. गुजरात में चुनाव लड़ने के सपने देख रही केजरीवाल की पार्टी को उत्तराखंड में तगड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी का चेहरा और मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने ही इस्तीफा दे दिया है।
6. GST पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग,कसीनो पर 28% GST लगाने को मंजूरी दी गई है, ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जल्द रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को,अगली GST काउंसिल बैठक में इसपर मुहर सम्भव,GST काउंसिल की बैठक जून के पहले हफ्ते में संभव
7. BSP चीफ मायावती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल के मामले में षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है
8. अमेरिका के सामने महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। ऐसे में कीमतों में वृद्धि के बीच, अधिकांश अमेरिकी मुद्रास्फीति को देश के सामने सबसे बड़ी समस्या और अन्य चिंताओं से कहीं अधिक के रूप में देखते हैं, ये सब व्यू रिसर्च के एक नवीनतम सर्वेक्षण से सामने आया है
9. तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की महिला स्टाफ सदस्यों को हिजाब पहनने का आदेश दिया है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रहम के लिए और बुराई की रोकथाम के लिए मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किया गया है। यूएनएएमए के एक बयान के अनुसार, मंत्रालय के तालिबान अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करते समय हिजाब पहनने पर विचार करना चाहिए।
10. एलन मस्क और ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बीच नोकझोंक जारी रहने के बावजूद ट्वीटर बोर्ड चाहता है कि मस्क अपनी 44 अरब डॉलर की अधिग्रहण डील पूरी कर लें। ट्वीटर बोर्ड ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग को बताया कि अधिग्रहण समझौते का पूरा होना सभी शेयरधारकों के हित में है। बोर्ड इस लेनदेन को पूरा करके विलय समझौते को लागू करना चाहता है।
11. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के दबाव से देश की ईधन मांग मासिक आधार पर अप्रैल में कम हो गई। एसएंडपी की ग्लोबल कमोडिटी रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर रही तेजी की वजह से घरेलू बाजार में ईंधन की खुदरा कीमतों में भी उछाल रहा। दाम के तेज होने से मार्च की तुलना में अप्रैल में घरेलू ईंधन मांग पर नकारात्मक असर रहा। हालांकि, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मई में यह स्थिति बदल सकती है।
LogicalNews.in
No comments:
Post a Comment