21.11.17

निकाय चुनावों के दौरान मेरठ में हंगामा ,कोई भी बटन दबाओ पर्ची BJP की

मेरठ

निकाय चुनाव के दौरान मेरठ के वार्ड No 89 में मचा हंगामा लोगो का दावा की सभासद अथवा मेयर हेतु बटन कोई सा भी दबाओ पर्ची BJP की निकल रही है,

ब्रम्हपुरी थाना क्षेत्र का मामला है,मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात, अधिकारियों से हमने बात की तो उनका कहना है कि ये अफवाह है फिर भी जांच की जा रही है,

साथ ही वार्ड नंबर 77 में से पकड़ी गई फ़र्ज़ी वोट, लोगों ने किया जमकर हंगामा, 850 वोट बताई जा रही है फ़र्ज़ी, कई दलों के प्रत्याशियों ने शासन व प्रसाशन से की शिकायत


LogicalNews
Stay Updated.

19.11.17

प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना पर लखनऊ में FIR की तहरीर


लख़नऊ

हिन्दू स्त्रियों का सम्मान मानी जाने वाली पद्मावती की फ़िल्म में हो सकती है बेइज्जती पर मोहम्मद साहब की बेटी के बारे में बोलने के बाद  न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना पर FIR दर्ज करवाने की तहरीर दी गई है

पुराना टिकैतगंज बाजारखाला के निवासी "जोश मेमोरियल फाउंडेशन" के अध्यक्ष मीसम खान ने चौक कोतवाली में रोहित सरदाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मीसम खान का आरोप है कि न्यूज़ एंकर ने पद्मावती एक बहस के दौरान मोहम्मद साहब की बेटी 'बीबी फातिमा' पर अभद्र टिप्पणी की है।

तहरीर के मुताबिक, रोहित सरदाना ने एक डिबेट के दौरान कहा कि देश मे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और कोई कुछ भी फिल्म बना और बोल सकता है तो बीबी फातिमा के ऊपर सेक्सी फातिमा नाम से फिल्म बनानी चाहिए।

मीसम ने कहा कि पत्रकार होने के नाते ये टिप्पणी बिल्कुल गलत है और मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं का अपमान है, पुलिस ने तहरीर ले कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है मामले की जांच के बाद FIR दर्ज कर कारवाही की जाएगी।

LogicalNews
(Stay Updated)

5.11.17

New Bomb Blast in the world of Financial Corruption "Paradise Papers" Read details


न्यूयॉर्क

दुनिया मे फैले काले कारोबार और उनके लिए बड़े बड़े रास्ते निकालने वालो के कारनामों का पनामा पेपर्स खुलासा अभी तक शांत नहीं हुआ है और सब्जी आरोपी अभी 

 ब्लैक मनी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. ICIJ (इंटरनैशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स) ने 96 मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर 'पैराडाइज पेपर्स' दस्तावेजों की छानबीन की है. पनामा पेपर्स लीक की तरह इस खुलासे में भी कई भारतीय राजनेताओं, अभिनेताओं और कारोबारियों के नाम सामने आए हैं. पैराडाइज पेपर्स' में 1.34 करोड़ दस्तावेज शामिल हैं. आज हम आपको कई ऐसे प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगे जो बड़े पैमाने पर चल रह थे.


जर्मन अखबार Süddeutsche Zeitung को बरमूडा की कंपनी एप्पलबी, सिंगापुर की कंपनी एसियासिटी ट्रस्ट और कर चोरों के स्वर्ग समझे जाने वाले 19 देशों में कराई गई कार्पोरेट रजिस्ट्रियों से जुड़े दस्तावेज मिले. पैराडाइज पेपर्स में उन फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी सामने आई है जो विश्वभर में अमीर लोगों के पैसों को विदेशों में भेजने में उनकी मदद करते हैं.जर्मनी के जीटॉयचे साइटुंग नामक उसी अखबार ने किया जिसने आज से ठीक 18 महीने पहले पनामा पेपर्स का खुलासा किया था.  Süddeutsche Zeitung नामक अखबार ने ये दस्तावेज इंटरनैशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स और The Guardian, BBC और The New York times पार्ट्नर्स के साथ शेयर किए. 

'पैराडाइज पेपर्स' मामले में सामने आए ये प्रोजेक्ट्स 

डोनाल्ड ट्रम्प के मंत्रिमंडल के सदस्यों, सलाहकारों द्वारा भी कईं व्यापक अपतटीय सौदे किए गए हैं, ट्रंप के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने एक जहाजरानी कंपनी में निवेश बरक़रार रखा जो रूस की एक ऊर्जा कंपनी के लिए गैस और तेल का परिवहन करके सालाना करोड़ों डॉलर कमाती है.

क्वीन प्राइवेट इस्टेट ने केमैन आइसलैंड फंड में लाखों पाउंड का निवेश किया था, बता दें कि इनमें से कुछ पैसे एक ऐसे रिटेलर के पास गए थे जिसपर गरीब परिवारों और कमजोर लोगों का शोषण करने का आरोप है.

रूस ने फेसबुक और ट्विटर में Jared Kushner ally के जरिए निवेश किया था.
 
पैराडाइज पेपर्स में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा व्यवस्थित Cayman Islands ट्रस्ट का भी नाम शामिल है.

लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट ने भी ऑफशोर ट्रस्ट में अपना काला धन का निवेश किया हुआ था. 

पैराडाइज पेपर्स में कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के नाम भी सामने आए जो कर निवारण किया करती थीं, इनमें नाइक और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं.

ऑफशोर स्कीम की मदद से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों ने भी अपने पैसों को प्रोटेक्ट कर रखा था.  

Isle of Man and Malta निजी जेट्स और लक्जरी नौकाओं के मालिकों ने भी अरबों रुपए का टैक्स रिफंड किया है.

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में माइनिंग राइट्स को सुरक्षित रखने के लिए लंदन स्थित Glencore ने  सिक्रेट लोन और संधि का इस्तेमाल किया था.

दो रूसी अरबपतियों ने ऑफशोर वेब का इस्तेमाल कर Arsenal and Everton football क्लब में स्टेक खरीदे हैं.

इन भारतीयों के नाम शामिल
'पैराडाइज पेपर्स' में केंद्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, बीजेपी से राज्यसभा सांसद और कारोबारी आरके सिन्हा, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के पुराने नाम दिलनशीं, नीरा राडिया, विजय माल्या, कार्ति चिदंबरम का जिक्र है.


बरमूडा की कंपनी में बिग बी के शेयर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी के बरमूडा की एक कंपनी में शेयर्स होने का खुलासा हुआ है. वहीं, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का नाम 'ओमिड्यार नेटवर्क' में साझेदारी को लेकर सामने आया है. राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की कंपनी 'एसआईएस सिक्यॉरिटीज' का नाम भी 'पैराडाइज पेपर्स' में है.


डोनाल्ड ट्रंप और एलिजाबेथ-2 का नाम भी शामिल
'पैराडाइज पेपर्स' में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रू़डो के चीफ फंडरेज़र, इंग्लैंड की क्वीन एलिजाबेथ-2 का नाम भी सामने आया है. ट्रंप के आईसीआईजे (ICIJ) ने 'पैराडाइज पेपर्स' में ट्रंप के अरबपति कॉमर्स सेक्रेटरी विलबर रॉस और रूस के बीच रिश्ते, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रू़डो के चीफ फंडरेज़ के खुफिया लेनदेन, मेडिकल और कंज्यूमर बेस्ड कंपनियों में क्वीन एलिजाबेथ- 2 के शेयर्स के दस्तावेज रिलीज किए हैं.


पुतिन के दामाद के भी दस्तावेज
'पैराडाइज पेपर्स' में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद रॉश का नाम भी सामने आया है. रॉश अरबपति इंवेस्टर हैं. नेविगेटर होल्डिंग्स में उनके कुल 31 फीसदी स्टैक्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉश की प्राइवेट इक्विटी फर्म नेविगेटर में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है.


सामने आए इन कॉरपोरेट्स हाउस के नाम
जीएमआर ग्रुप, अपोलो टायर्स, हेवेल्स, हिंदूजा समूह, एम्मार एमजीएफ, विडियोकॉन, हीरानंदानी समूह, डीएस कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड इंडिया और डिएगो के दस्तावेज भी लीक हुए हैं.


बता दें कि 'पैराडाइज पेपर्स' कुछ और दस्तावेज अभी रिलीज होने बाकी हैं. माना जा रहा है कि इसमें कई और जाने-माने अमीर और ताकतवर लोगों के नाम आ सकते हैं.

LogicalNews.in
(Stay Updated)