19.4.17

यूपी के CM योगी के एक महीने के कार्यकाल का विश्लेषण


लख़नऊ

 CM योगी का पूरा हुआ एक महीने का कार्यकाल, कितना किया काम।

भारत के सबसे बड़े राज्य और जनसंख्या के अनुसार सातवे सबसे बड़े देश उत्तर प्रदेश के 2017 में हुए चुनावों में BJP को मिले ऐतिहासिक प्रचण्ड बहुमत के बाद जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए PM मोदी और BJP अध्यक्ष अमितशाह ने गोरखपुर के सांसद और  प्रदेश के लोकप्रिय नेता व BJP के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को सूबे की बागडोर सौंपी,

योगी आदित्यनाथ जो की अपनी हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते थे ने  19 मार्च 2017 को दिन में 2 बजकर 18 मिनट पर लख़नऊ में CM पद की शपथ ली, BJP ने योगी जी का नाम गुप्त रखा था, CM बनने के कुछ ही घंटों में शाशन व्यवस्था में परिवर्तन दिखने लगा,

CM योगी की धमक ऐसी रही की भष्टाचारी और कामचोर किनारे होने लगे , उचक्के रोड से गायब होने लगे जिस धेय्य को लेकर जनता ने वोट दिया था उस पर पहले दिन से ही काम शुरू हुआ, आइये देखते है इन 30 दिनों में CM योगी ने कितने काम किये।

1. Anti Romeo Squad- रोड पर जा रही लड़कियों- महिलाओं पर फब्तियां कसने वालो और आते जाते परिवार और महिलाओं को छेड़ने वाले चौराहे पर घूमने वाले लफंगों को सुधारने हेतु CM ने दिए स्क्वाड बनाने के आदेश, अब शाम को चौराहों पर और गर्ल्स कॉलेज के पास नहीं दिखेगे  आशिक,

 हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों ने इस सुविधा का दुरूपयोग भी किया और हर किसी को परेशांन करना शुरू किया पर उनको अपनी करनी का फल भी मिला , इस व्यवस्था के दुरगामी परिणाम होंगे महिलाओं सहित सभी अपराधों में कमी आएगी,

कर्ज माफी- जैसा की घोषणापत्र में BJP ने वादा किया था सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में लघु और सीमांत किसानों का पिछले वित्तीय वर्ष का 1 लाख का कर्ज माफ लिया, साथ ही सभी NPA माफ़ करने का काम किया , किसानों को बड़ी रहत महसूस हुई।


बिजली के क्षेत्र में हुए काम

सभी जिला मुख्यालयों को 24 घण्टे और तहसीलों को 22 घण्टे बिजली देने का  आदेश जारी किया गया साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 18 घण्टे बिजली सप्लाई पहुचाने के साथ ख़राब हुआ ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाने के आदेश का कड़ाई से पालन किया जा रहा, सबके लिए बिजली व्यवस्था पर चल रहा काम।

सड़कें गड्ढामुक्त- प्रदेश में नई सड़क बनने के ज्यादा लोगो की जरूरत उपस्थित सड़को की खराभी है CM योगी ने इसपर काम करते हुए सभी सड़के 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने के अदेस्।दिए, जिसमे अधिकतर काम पूरा जो गया है

भष्ट्राचार विरोधी कार्य-

सभी मंत्रियो, विधायकों, अधिकारियो को 1 महीने के अंदर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश,

मंत्रियों की आचरण संधिता लागु, 5000 से ज्यादा के उपहार लेने की मनाही, CM योगी खुद नहीं करते लाल बत्ती का उपयोग,

कर्मचारियों की कामचोरी रोकने हेतु बैओमैट्रिक्ट अटेंडेंस की पद्धति लागु हुई, हर सरकारी कार्यलय में CCTV कैमरे लगाने का आदेश, शिकायतों के निस्तारण हेतु IGRS को बनाया ताकतवर, प्रदेश के कई भर्स्ट अधिकारियो पर कार्यवाही।

सपा सरकार के समय में अनियमितताओं का अड्डा रहा गोमती रिवर फ्रंट, समाजवादी स्मार्टफोन, कब्तिस्तान को बाउंड्री वाल, राशन कार्ड पर अखिलेश की फोटो, साईकिल ट्रेक , योजनाओं पर समाजवादी नाम को बंद करने के आदेश ।

पशुहत्या

गाँवो मे दूध और जानवर की किल्लत का कारण बन रहे गली गली गंदगी फैलाते अवैध पशु कत्लखानो को बंद करने और नियमितीकरण का काम किया , इस प्रयास से गौहत्या रुकी और दुधारू जानवरो की हत्या हुई बंद हुई,

किसान उपयोगी कार्य-

आलू और गेहू का समर्थन मूल्य बढ़ाया साथ ही गेहू खरीद हेतु लेवी पर पानी- शौचालय आदि की व्यवस्ता करने के आदेश,

गन्ना मिलो को 14 दिन में भुगतान करने के आदेश अन्यथा कारवाही, किसान का 100% गेहू खरिदने के दिशा में तैयारी,फसल बीमा योजना को प्रदेशव्यापी स्तर पर लागू कराने का रोडमैप,

जनोपयोगी कार्य-

30 ODF जिले बनाने का प्रोजेक्ट तैयार जिलो का चयन शुरू, सरकारी कार्यालयों में गुटखा पान पर पाबन्दी, स्वछता हेतु संकल्प , मंत्रियो के विभागों का प्रजेंटेसँन,
इलाहबाद, मेरठ, आगरा, झांसी और गोरखपुर में मेट्रो चलाने का एलान।

ज्योतिष की राय- 19 मार्च को जिस समय CM योगी ने ली शपथ उस समय के बारे में ज्योतिषियों की राय के अनुसार कर्क लग्न में स्थित चंद्रमा और तीसरे स्थान पर स्थित गुरु जगत प्रिय बनाता है साथ ही दशम स्थान पर बैठा स्वग्रही मंगल अखंड राज्य प्रदान करने वाला होता है,

योगी जी के द्वारा 1 माह में किये गए कार्य और इनकी गति यदि कायम रहती है तो अवश्य जी जनता का भला होगा और जनता CM योगी को देगी समर्थन।


TheLogicalNews
(Stay Updated)

12.4.17

CBSE के स्कूलों की किताबो के अनुसार 36-24-36 है महिलाओं का BEST फिगर



दिल्ली

निराधार बन रही भारत की शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में चल रही किताबो में जिस स्कूल का जो मन होता है पढ़ता - पढ़ाता है,

आज एक मामला वायरल हो गया वो है  CBSE की 12 की Physical Education ( शारीरिक शिक्षा) की पाठ्य पुस्तक जिसमे पढ़ाया जा रहा महिलाओं- लड़कियॉ का फिगर।

न्यू सरस्वती हॉउस की प्रकाशित सीबीएसई की फिजिकल एजुकेशन की पाठ्यपुस्तक में 36, 24, 36, फिगर को महिलाओं के लिए परफेक्ट फिगर माना गया है।

इतना ही नहीं इस बात को साबित करने के लिए पाठ्यपुस्तक में तर्क भी दिया गया है कि मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में महिलाओं की ऐसी फिगर को तवज्जो दी जाती है, लिखा है एक्सरसाइज से बढ़ती है अपील, इस बारे में जब बहुत फजीहत होती दिखी तो CBSE ने कहा ये हमारी आधिकारिक पाठ्य पुस्तक नहीं है,

सोशल मीडिया में इस मामले के वायरल होने के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्यों पूरे देश में एक जैसी कोर्स की व्यवस्था नहीं है साथ ही कोई ऐसा नेटवर्क क्यों नहीं है जो इस तरह की मनमानी पढ़ने पढ़ाने पर नजर रखे

TheLogicalNews