दिल्ली
निराधार बन रही भारत की शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में चल रही किताबो में जिस स्कूल का जो मन होता है पढ़ता - पढ़ाता है,
आज एक मामला वायरल हो गया वो है CBSE की 12 की Physical Education ( शारीरिक शिक्षा) की पाठ्य पुस्तक जिसमे पढ़ाया जा रहा महिलाओं- लड़कियॉ का फिगर।
न्यू सरस्वती हॉउस की प्रकाशित सीबीएसई की फिजिकल एजुकेशन की पाठ्यपुस्तक में 36, 24, 36, फिगर को महिलाओं के लिए परफेक्ट फिगर माना गया है।
इतना ही नहीं इस बात को साबित करने के लिए पाठ्यपुस्तक में तर्क भी दिया गया है कि मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में महिलाओं की ऐसी फिगर को तवज्जो दी जाती है, लिखा है एक्सरसाइज से बढ़ती है अपील, इस बारे में जब बहुत फजीहत होती दिखी तो CBSE ने कहा ये हमारी आधिकारिक पाठ्य पुस्तक नहीं है,
सोशल मीडिया में इस मामले के वायरल होने के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्यों पूरे देश में एक जैसी कोर्स की व्यवस्था नहीं है साथ ही कोई ऐसा नेटवर्क क्यों नहीं है जो इस तरह की मनमानी पढ़ने पढ़ाने पर नजर रखे
TheLogicalNews


No comments:
Post a Comment