यूपी के बलिया में आपसी सौहार्द्र की अनोखी मिसाल देखने को मिली है. यहां एक मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर श्री गणेशाय नम: छपवाया और फिर इसके बाद ये निमंत्रण पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.
रिसेप्शन का कार्ड बांटने वाले इस मुस्लिम परिवार का दावा है कि इस पहल से हमलोगों के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे.
दरअसल, पिंडारी गांव के रहने वाले सिराजुद्दीन का 23 मार्च को निकाह हुआ था. आपसी सौहार्द्र और प्यार का ही प्रभाव है कि रिसेप्शन के निमंत्रण पत्र पर उन्होंने श्री गणेशाय नम: लिखवाया है. इतना ही नहीं निमंत्रण पत्र पर नारियल युक्त कलश पर स्वास्तिक का चित्र भी बना है.
खास बात यह है कि इस कार्ड पर मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम गरुड़ध्वज:, मंगलम् पुंडरीकांक्ष मंगलाय तनो हरि भी लिखा गया है.
इस अनोखी पहल पर सिराजुद्दीन ने बताया कि हम लोग हिन्दू-मुस्लिम मिलकर सभी शादी समारोह एक साथ मनाते हैं. हमलोगों ने करीब 700 कार्ड बांटे हैं. मुझे उम्मीद है कि रिसेप्शन में सभी हिंदू परिवार शामिल होंगे.
TheLogicalNews
(Stay Updated)
(Stay Updated)

