योगी आदित्यनाथ के जयकारों से अमेरिका में भी मच रही है धूम ,
भारत के बाद अब अमेरिका में भी योगी के समर्थकों का बढ़ा है काफिला, यूपी के NRI भारतीय हिंदुओ में योगी की बढ़ती लोकप्रियता अब अमेरिका में भी दिखने लगी है, न्यूयार्क सहित कई राज्यो में होली के मौके पर हुए विविध आयोजनों में मोदी के साथ साथ योगी के समर्थन में भी लोग बातें करते हुए दिखे,
होली के मौके पर अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में जिमी कार्टर रोड स्थिति प्रसिद्ध शिव मंदिर में होली के मौके पर तो लोगों ने गोरखपुर के महंत योगी आदित्यनाथ की फ़ोटो को मंदिर में लगा कर खेला रंग, मनाई होली और बांटी मिठाईय।
गौरतलब है कि UP चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ के समर्थक दुनिया भर में बढ़ रहे है, साथ ही अमेरिका में ट्रम्प की सरकार आने के बाद से हिन्दूओ पर गलतफहमी में ही सही कई जगह हमले भी हुए है इन हमलों की मुख्य वजह स्थानीय लोगो द्वरा हिन्दुओ को पाकिस्तानी मुसलमान समझना है जिसकी वजह से अमेरिकी हिन्दू अपनी अलग पहचान को लेकर सजग हो रहे है,
योगी आदित्यनाथ के प्रखर हिंदुत्व और इस्लाम विरोधी भाषणों को यहाँ पर भी लोग पसंद कर रहे है जो उनकी ईसाईयो के बीच अलग पहचान दिखा रहा है और योगी को इक शक्तिशाली नेता के रूप में स्थापित कर रहा है, इस कार्यक्रम के आयोजकों से हमने इस बारे में बात की तो उनका कहना है की योगी क्योंकि धर्माचार्य है इस लिए हम उनको याद कर रहे है।
TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:
Post a Comment