27.11.21

कोरोना के नए वैरियंट से दुनिया मे मचा हड़कंप

दिल्ली

कोरोना के नए जिसके वैरियंट 1.1.1.529 जिसके लक्षण सबसे पहले अफ्रीका में मिले थे का नाम WHO ने  वेरिएंट ओमिक्रॉन रखा है से दुनिया में हड़कंप, साउथ अफ्रीका में मिला है नया वेरिएंट B.1.1.529, WHO ने नए वेरिएंट को ‘ओमिक्रॉन’ नाम दिया है, 
 
साउथ अफ्रीका के बाद बेल्जियम, हांगकांग में नया वेरिएंट मिला,यूरोप के कई देशों ने कड़ी पाबंदियां लगाईं, साउथ अफ्रीका की उड़ानों पर कई देशों ने रोक लगाई, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिखा, प्रभावित देशों से आ रही फ्लाइट्स पर प्रतिबंध की मांग की, भारत में फिलहाल ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी केस नहीं है


 
,प्रधानमंत्री मोदी ने आज विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक की, नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश, ओमिक्रॉन को डेल्टा वेरिएंट से भी घातक माना जा रहा है, ओमिक्रॉन में 10 म्यूटेशन, डेल्टा वेरिएंट में 2 म्यूटेशन थे,WHO ने ओमिक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है, WHO के मुताबिक काफी तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन वेरिएंट, दोनों डोज, बूस्टर डोज लेने वाले भी ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले।


LogicalNews.in

26.11.21

प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के 4 लोगो की निर्ममता पूर्वक हत्या, बेटी और मां से हत्या से पहले किया रेप।

प्रयागराज

प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, हत्या  से पहले मां और नाबालिक बिटिया दोनों से किया गया रेप पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत सामने आई है। आगे की जांच के लिए दोनों का  वेजाइनल स्वाब सुरक्षित किया गया है, 

मिल रही जानकारी के अनुसार फाफामऊ के गोहरी गांव में एक दलित परिवार के दंपती, उसकी नाबालिग

बेटी और बेटे की बेरहमी से गुरुवार को हत्या हुई थी। कमरे के अंदर मां बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे और उनकी स्थिति देखकर ही पीड़ित परिवार ने हत्या और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चारों के सिर पर गंभीर जख्म के निशान मिले थेज़ 

पुलिस का कहना है कि नामजद 11 लोगो मे से 8 गिरफ्तार हो चुके है ग्रामीणों की मांग के बाद सरकार ने 16.5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है साथ ही पुरुषों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा 

मौके पर पहुँची प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े है प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा परिवार दहशत के साये में है। परिवार में केवल महिलाएं हैं। पुरुष झारखंड में मजदूरी करते हैं। इन महिलाओं को नहीं पता कि अकेले क्या करें। कोई भी आकर इन्हें परेशान कर सकता है। पुलिस ने इनकी मदद नहीं की। प्रियंका ने कहा कि दो पुलिस वालों को यहां से हटा दिया गया है। महिलाएं बताती हैं कि जब वे शिकायत करने जाती थीं तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे। प्रशासन इस पर चुप कैसे हो सकता है?

LogicalNews.in