1.5.16

Congress VP Rahul Gandhi wants to become CM of Uttar pradesh

कांग्रेस के रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर का प्लान है की अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी आलाकमान और पार्टी में चुनाव के रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने पर गंभीर चर्चा की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Zee News और FirstPost से मिल रही जानकारी से इस बात की पुष्टि हुई है, 

सर्वर्णों खास कर ब्राम्हणो के मशीहा बनाना चाह रहे है राहुल गांधी साथ ही अल्पसंख्यक वोटरों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है। सूत्रों का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में कांग्रेस उत्तर प्रदेश और एआईसीसी में फेरबदल कर सकती है। सूत्र का यह भी कहना है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा या बसपा किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस या तो बहुमत की सरकार बनाएगी या फिर मात्र 20 सीटों में सिमटकर रह जाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का नाम भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उछला है और इसकी भी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, परंतु प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और जातिगत बनावट में कांग्रेस का  राहुल के  प्रत्ययाशी बनने पर भी जीत मुश्किलल हैं

TheLogicalNews
Lucknow

No comments:

Post a Comment