अस्थमा
आज 3 may है World Asthma Day,
( विश्व अस्थमा दिवस)
क्या आप जानते है की बहुत तेज गंध और घर की धूल भी आपको अस्थमा का शिकार बना सकती है, अस्थमा में फेफड़ों को साँस लेने और निकालने में कठिनाई, ऑक्सीजन की कमी, खाँसी, साँस की कमी आदि लक्षण दिखते है, इस बीमारी से हर दिन लाखो लोग मर रहे है
आइये जानते है कुछ ऐसे तरीके जिससे ये बीमारी हम पर हमला करे इससे पहले हम इस पर हमला कर दे और खुद को अस्थमा से सुरक्षित रखे-
लखनऊ के प्रसिद्ध Physician Dr. अभय श्रीवास्तव ने LogicalNews से बताए कुछ गुर जिनका ध्यान रख के आप बच सकते है इस जानलेवा बीमारी से-
अस्थमा के कारण-
डॉक्टर अभय श्रीवास्तव का कहना है कि अस्थमा मुख्यतः 2 कारणो से होता है
पहला ऐसे कारण है जिनको रोकना असंभव है जैसे की पारिवारिक पृष्ठभूमि या Genetic Heredity ऐसे लोग जिनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी अस्थमा का इतिहास रहा है उनको अस्थमा होने का खतरा अधिक रहता है और इनको रोकना भी आसान नहीं , ऐसे मरीजो को दवा और अन्य तरीको के द्वारा मदद की जा सकती है
दूसरे ऐसे कारण हैं जिनसे दूर रहकर व्यक्ति अस्थमा से बच सकता है जैसे धूम्रपान, तम्बाकू, बहुत गर्म चीजो या बहुत ठंडी चीजों को खाना, समुचित व्यायाम न करना और वायु प्रदूषण अस्थमा को बढ़ाते है,
ऐसे में हमें चाहिए की इन चीजो से बचें और उचित व्यायाम करें और अपने को अस्थमा से सुरक्षित रखे।
विश्व भर में धूल धुँआ ,वायु प्रदूषण और धूम्रपान से बढ़ रहे अस्थमा के बारे में चौकाने वाला सच ये है कि लगभग 60% लोगों को इस बात का अहसास नहीं है की उनको अस्थमा ने घेर रखा है
Asthma UK नाम की इक ब्रिटिश संस्था का दावा है की विश्व में हर 10 सेंकड में इक व्यक्ति को अस्थमा का दौरा पड़ता है ।
-TheLogicalNews
(Stay Updated)
Please connect with us on all social media platforms and whatsapp also at +918565866799

No comments:
Post a Comment