लख़नऊ
महारानी पद्मावती का जौहर मनोरंजन की विषय वस्तु नही सच्चाई आपके सामने लाएगा LogicalNews
शिशोदिया राजवंश की शान व एक धर्मिष्ठ महारानी जिसने अपने लाज सम्मान और देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया उंसके बलिदान को मनोरंजन की वस्तु समझने वाला *संजय लीला भैंसाली* और उसके चापलूस चाहे 100 जन्म ले फिर भी खिलजी को हीरो नही बना पाएंगे, एक षड्यंत्र के तहत बड़े स्टार रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी बनाया गया और राणा रतन सिंह के रोल में अपेक्षाकृत छोटे कलाकार को रखा गया।
संजय लीला भैंसाली की आगामी फिल्म *पदमावती* का टेलर कल रिलीज़ हो चुका है, साफ दिख रहा है की रानी पद्मावती जिनको राजपूत क्षत्रियों के वंश की आभा माना जाता है व लोग सती माँ तरह पूजते है की शहादत का मजाक उड़ाया गया है।
प्रारम्भ में करणी सेना ने इसका विरोध किया था और भंसाली की पिटाई भी कर दी थी पर अब 1.5 करोड़ रुपये के बदले करणी सेना बट चुकी है और विरोध बंद हो गया है
राजपूत करणी सेना या BJP के तथाकथित हिदुत्व बेचने वाले नेताओं के शांत हो जाने से इतिहास को हम बदलने नही देंगे और रानी पद्मिनी , राजा रावल रतन सिंह और धोखेबाज अलाउद्दीन खिलजी की सच्चाइयों को हम आपके सामने लाते रहेंगे क्योंकि की किसी के 2 घंटे की फ़िल्म बना लेने से राजपूतों व हिंदुओं का 2000 साल पुराना गौरवशाली इतिहास बदलेगा नही।
शिशोदिया राजपूतों के कवि नरेंद्र मिश्र ने सही कहा है कि -
*"दोहराता हूँ सुनो रक्त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्थानी"*
*"दोहराता हूँ सुनो रक्त से लिखी हुई कुर्बानी, जिसके कारण मिट्टी भी चंदन है राजस्थानी"*
भैंसाली के सुपर हीरो मोहम्मद अलाउद्दीन खिलजी ने जब राजा रावल रतन सिंह को धोखे से कैद कर लिया तब सेनापति गोरा के शब्दों में स्वाभिमान झलकता था डर नही-
*जबतक गोरा के कंधे पर दुर्जय शीश रहेगा , महाकाल से भी राणा का मस्तक नही कटेगा*
*तुम निश्चिंत रहो महलों में देखो समर भवानी, खिलजी देखेगा केसरिया तलवारों का पानी*
आने वाले समय मे LogicalNews आपको रानी पद्मिनी और चित्तौड़गढ़ के बारे में सच्चाइयों से अवगत कराता रहेगा हमारे सोच के अनुसार ये हिंदुओ के इतिहास व रानी पद्मिनी के जौहर के प्रति जिहादी बॉलीवुड के कुत्सित षडयंत्र के खिलाफ सार्थक लड़ाई होगी जो आपके वोट लेने वाले तथाकथित नेता नही कर रहे।
TheLogicalNews

No comments:
Post a Comment