AIMIM प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी
मुम्बई
मुम्बई
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) समेत 191 राजनीतिक पार्टियों का पंजीकरण रद्द कर दिया है.
क्यों रद्द हुआ पंजीकरण-
आयोग के अनुसार, 'इन पार्टियों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न और आॅडिटिड एकाउंटस आयोग के पास जमा नहीं किए हैं. इसलिए इनकी मान्यता खत्म की जा रही है.राज्य चुनाव आयुक्त जेएस साहारिया के अनुसार,'आयोग के साथ 359 राजनीतिक पार्टियों पंजीकृत हैं लेकिन केवल 17 पार्टियों को ही आयोग की मान्यता प्राप्त है. इनमें से 326 पार्टियों को आवश्यक दस्तावेज़ जमा न कराने का नोटिस भेजा गया था.'
आयोग के अनुसार,'बार बार इन्हें याद दिलाने और समय सीमा बढ़ाने के बावजूद यह पार्टियां अपने दस्तावेज़ जमा कराने में असफल रहीं. इसीलिए इनका पंजीकरण रद्द किया गया है.'
क्या होगा असर-
पंजीकरण रद्द होने का असर AIMIM पर आने वाले निकाय चुनावों पर पड़ेगा, जिनकी तैयारी में ओवैसी और उनके कार्यकर्त्ता बड़ी जोर शोर से लगे थे और BJP व शिवसेना के अलग अलग राह पकडने से MIM के लिए फायदे के चुनाव माने जा रहे थे, अब MIM इन चुनावो में अपने प्रत्यासी नहीं उतार पाएगी,
वर्तमान 2 विधायकों की स्थिति-
MIM के पास इस समय महाराष्ट्र विधानसभा में 2 विधायक है , पंजीकरण खत्म होने से उनकी स्थिति संवैधानिक रूप से निर्दलीय विधायक की होगी आगे अगर दल को मान्यता मिलती है तो फिर इनको पार्टी में शामिल होना पड़ेगा ।
कुछ भी हो ओवैसी को महाराष्ट्र में कुछ दिनों के लिए तो झटका लगा ही है, अपने तीखे बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले असद्दुदीन ओवैसी अब क्या निराकरण निकलते है
- TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:
Post a Comment