3.7.16

संदिग्ध ISIS आतंकियो की मदद करने के मामले में फंसे ओवैसी कोर्ट में शिकायत


AIMIM चीफ असदउद्दीन ओवैसी

मेरठ

अभी जल्दी ही NIA के द्वारा हैदराबाद में पकड़े गए IS के 11 संदिग्धों में से 5 पर सुरक्षा एजेंसियों को शक है की वो सीरिया के खूंखार आतंकी संगठन IS से मिल रहे दिशा निर्देशो पर काम कर रहे थे जिनको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इन पांच संदिग्ध आतंकी युवकों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ यूपी बार काउंसिल के एक सदस्य ने कोर्ट में याचिका दायर की है। 

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 6 July की तिथि तय की है, यूपी बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार बख्शी ने ACJM-9 में याचिका दायर किये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि ओवैसी ने हाल ही में मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वह हैदराबाद में आतंकवाद के मामले में फंसे उन लोंगो को कानूनी मदद करेंगे जिन्हें एनआईए ने कथित रूप से आईएस मॉड्यूल्स के तहत गिरफ्तार किया है। 

बख्शी के अनुसार ओवैसी का यह बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि वह आंतकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, जो की भारत की सुरक्षा हेतु खतरा है

वहीं तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने ओवैसी को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है 

सिंह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की टीआरएस सरकार मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का समर्थन करती है और मजलिस आतंकवादियों का समर्थन करती है। अपने विवादस्पद बयानों के लिए मशहूर भाजपा विधायक ने केन्द्र सरकार से मांग की कि वह एमआईएम की मान्यता खत्म करे।

भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता ने भी ओवैसी पर वोट बैंक के लिए नीचता की हद तक जाने का आरोप लगाया है, 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि -

अगर अभी भी भारत में राजनीति का स्तर नहीं सुधारा गया तो वो दिन दूर नहीं जब की भारत का हैदराबाद ISIS का गढ़ बनेगा क्यों की इतिहास गवाह है की छोटी चीजो से ही बड़े दानव निकले है,

इस्लामी सुन्नी आतंक की शुरुआत 1928 में हुई जब इक मदरसा टीचर हसन अल बन्ना ने मिस्र में 6 लोगों के साथ Muslim Brotherhood की स्थापना इक समाजिक संस्था की तरह किया था, जिसने 1948 में मिस्र के राष्ट्रपति की हत्या की और धीरे धीरे पुरे विश्व में अपना काला साया पहुचाने में कामयाब हुआ अतः हमारा मानना है की ओवैसी को आतंक में कोई समझौता नहीं करना चाहिए 


-TheLogicalNews
(Your Personal News Chennal)

You can connect us directly on various social media platforms.



Or on whatsapp save +918565877699 and send your name and city  to get instant updates

No comments:

Post a Comment