16.5.17

यूपी के PPS से IPS हुए अधिकारियों पर योगी सरकार का निर्णय पड़ेगा भारी, ऊंचे पदों पर पहुँचने के सपनो पर फिरा पानी

लख़नऊ

शनिवार 12 मई 2017 को UP की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी की गई तबादला सूची में एक बड़ा फैसला लिया गया  किसके अंतर्गत  फील्ड पर रहने वाले सबसे महत्वपूर्ण पदों जैसे कि रेन्ज DIG और IG ZONE के पदों पर इनसे ऊंचे स्केल के अधिकारियों की तैनाती की गई है, लख़नऊ, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी सहित सभी जोन में ADG स्तर के अधिकारियों को पोस्ट किया गया साथ ही लख़नऊ, फैज़ाबाद, मेरठ, वाराणसी सहित 18 रेन्ज में IG स्तर के अधिकारियों को लगाया गया।

बता दें कि प्रदेश सहित देश में द्विस्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू है एक UPSC के रिकमंडेशन से सेवा में आए अधिकारी IPS(RR) और दूसरे प्रदेश की पुलिस सेवा PPS के अधिकारी जो प्रमोशन के बाद IPS सेवा में आते है IPS (SPS) कहलाते है , PPS से IPS में प्रमोट होने तक इन अधिकारियों की उम्र 47से 50 के आसपास हो जाती है 10 साल के अंदर एक DIG का ही प्रोमोशन मिलता है या किसी किसी को IG तक पहुंचने का मौका मिलता है।

पुलिसिंग के लंबे अनुभव और क्षेत्रीय जनसंपर्क के कारण SPS अधिकारी कानून व्यवस्था प्रबंधन के माहिर माने जाते है SP ये DIG के पदों पर सभी सरकारों ने अपने प्रदेश सेवा को वरीयता दी है IG के पदों पर भी SPS अधिकारी रहे है पर इसके बाद के पदों तक SPS अधिकारी सेवानिवृत्त के कारण नही पहुंच पाते ।

वर्तमान BJP सरकार के द्वारा फील्ड की DIG व IG जोन पदों पर सीनियर अधिकारियों को बैठाने के निर्णय के बाद फील्ड पर SPS सर्विस के IPS नही पहुच पाएंगे, IPS(RR) सेवा के अधिकारियों का अघोषित सामराज्य DIG, IG, ADG और DG के पदों पर रहेगा, जो SPS रैंकर DIG- IG होंगे भी उनको फील्ड की बजाय किनारे की पोस्टिंग ही मिल पाएगी और क्षमता का ह्रास होगा।

2007 में मायावती शाषन के दौरान भी ऐसे ही प्रयास हुए थे जिनका तत्कालीन PPS असोसिएशन के अध्यक्ष ने विरोध भी किया था फिर संसोधन के बाद SSP के पदों की जिम्मेदारी भी DIG की दे दी गई थी

DGP सुलखान सिंह के प्रभावी पुलिसिंग के प्रयास में किये गए इस निर्णय से कानून व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है लेकिन SPS अधिकारियों के DIG रेन्ज या IG जोन बनने के सपनो पर पानी फिरना भी तय है, असल मे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घिरती जा रही सरकार इन तरीकों से शाशन में।सुधार का खाका तैयार कर रही है।

TheLogicalNews
(Stay Updated)

Connect US
Facebook- www.facebook.com/logicalnews
Twitter- www.twitter.com/logicalnewsup
Or you can directly connect with us on whatsapp , save our server no 8565866799 and send your name and city on whatsapp.

No comments:

Post a Comment