23.5.17

मायावती की रैली ने फैलाया तनाव सहारनपुर में फिर जातीय हिंसा, 1 दलित की मौत आधा दर्जन घायल


सहारनपुर

कुछ दिनों पहले हुए जातीय हिंसा की जद में चल रहा जिला सहारनपुर एक बार फिर मंगलवार को बड़े तनाव की स्थिति में पहुच चुका है, महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद भीमसेना और ठाकुरों के बीच हुई आपसी विवाद ने के गृहस्थी खत्म की थी, जिला प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद स्तिति पर नियंत्रण किया पर आज मायावती की रैली ने फिर से बिगाड़ दिया माहौल।

मायावती की जिले में लगी रैली में दिए गए भाषण और भीड़ ने फिर दबी हिंसा को भड़काया जिले के बड़गाम थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में फिर हिंसा हुई,  इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मायवती की सभा से लौट रहे दलित समाज के लोगों पर यह हमला हुआ है। खबर ये भी है कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्यों बिगड़ा माहौल-

गौरतलब है कि शब्बीरपुर की घटना के बाद भीमसेना नाम के एक संगठन ने दिल्ली में किया था प्रदर्शन, उमड़ी भीड़ से डरी बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने हिंसाग्रस्त शब्बीरपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित भी किया था, उनके दौरे और जनसभा में इकट्ठा हुए लोगों ने राजपूतो और सरकार के खिलाफ ऊगली आग जिसने माहौल बिगाड़ने में की मदद, इस जनसभा के बाद शाम के समय सहारनपुर एक फिर से सुलग उठा।

रैली स्थल से लौट रहे लोगों पर कुछ शरारती तत्वों ने किया हमला, हाथों में तलवार लेकर दौड़ते दिखे शरारती तत्व, वहीं कई लोग जाने बचाने के लिए खेतों में छिपते दिखे।बताया जा रहा है कि इस वारदात में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं,जबकि एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई है, 

हमारे पत्रकारों ने जानना चाहा कि किन लोगों या संगठनों का ये काम है तो इस बात पर असमंजस में थे लोग, किसी व्यक्ति या संगठन तो दूर ठाकुरों ने किया हमला ये तक पक्के तौर पर नही कह रहे , पुलिस ने FIR दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है, सघन चेकिंग के साथ फोर्स तैनात की गई हों ।

TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:

Post a Comment