मुरादाबाद
दलित समुदाय के 50 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम को अपनाने का ऐलान किया है. इन लोगों का आरोप है कि जब से राज्य में योगी सरकार आई है हिंदू संगठन उन पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं. कभी हम लोगों को गौ-रक्षा के नाम पर तो कभी दलित होने के चलते हमे परेशान किया जा रहा है इसलिए हम इस्लाम अपनाने जा रहे हैं.
इस्लाम अपनाने जा रहे दलितों के आरोप के मुताबिक संभल और सहारनपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दलितों पर काफी अत्याचार किया है. इसके बाद इनका हिंदू धर्म और बीजेपी से मोहभंग हो गया है.
जब से लख़नऊ में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, ये केवल एक-दो दिन के लिए नहीं बल्कि हर रोज किसी न किसी वजह से हमारे बच्चों को बीजेपी वाले पीट जाते हैं, ये लोग हमको हिन्दू समझते ही नही है अन्यथा हमारे साथ ऐसा वर्ताव क्यों होता- दलित नेता
दलित समुदाय से जुड़े इन लोगों ने अपने घर में रखीं देवी देवताओं की प्रतिमाओं को भी नदी में प्रवाहित कर दिया है.
इन लोगों का कहना है कि इन्हें केंद्र की मोदी और योगी सरकार से हम लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार दलित विरोधी है, क्षेत्र के ठाकुर नेताओ का पुलिस और प्रशासन में प्रभाव है और वो ही गौरक्षा के नाम पर अत्याचार करते है ,इससे तो अच्छा रहेगा कि हम मुसलमान बन जाएं और हमको बड़े मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिल जाएगा।
जब LogicalNews के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की सच्चाई जननी चाही हो इन लोगो के संबंध मुरादाबाद जिले के कुछ बसपा और कांग्रेस के नेताओ से भी सामने आए जिनके प्रभाव में शायद ये दलित परिवार ऐसा कह रहे है, इस विषय में क्षेत्रीय नेताओ को ज्यादा जानकारी लेने और समझने की जरूरत है।
TheLogicalNews
(Stay Updated)
(Stay Updated)
No comments:
Post a Comment