अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर मुद्दे पर BJP सांसद और गोरक्षपीठ के अध्यक्ष महंत योगी आदित्यनाथ जी ने बस्ती में रामकथा के समापन के समय कहा कि जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक सका, तो भला मंदिर बनाने से कौन रोकेगा.
रामकथा के अयोजन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार को ललकारते हुए कहा, 'भगवान राम के मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता है, सन् 2018 में मंदिर बनेगा
योगी जी ने कहा छह दिसंबर को कार सेवकों ने ढांचा ढहाने के बाद ईट का एक-एक टुकड़ा अपने साथ लेकर चले गए और अपने हिसाब से उसका इस्तेमाल किया 100 करोड़ हिन्दुओ की आस्था और प्रतिष्ठा का प्रश्न है राम मंदिर और कोई भी ताकत इसको अब बनने से नहीं रोक सकती ।
मौके पर उपस्थित जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा मंदिर 2018 में बनेगा और इसका मई विश्वास दिलाता हूँ अगर मंदिर ना बना तो उन्होंने अपने आत्मदाह की बात कही ।
आदित्यनाथ ने कैराना के मामले पर दुख प्रकट करते हुए कहा, 'हिंदू कब तक पलायन करेगा और वह जाएगा कहां, सपा सरकार इस मामले को ख़ारिज नहीं कर सकती और उसको इसका जवाब देना होगा।
विश्व के मुस्लिम बहुल देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दुओ, जैनो, और सिक्खों की सामूहिक हत्याऐं की गई और इन अल्पसंख्यकों को भगाया गया तब किसी ने असहिष्णुता की बात नहीं की. तब किसी ने कोई पुरस्कार वापस नहीं किया, इक गौहत्यारे अख़लाक़ के लिए सभी सेकुलरिस्टों ने केंद्र सरकार पर हमले शुरू किये ,
इन दिखावे के सेकुलरों के कारन ही कैराना से हिंदुओं को पलायन करना पड़ा जबकि कोई अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं ।
-TheLogicalNews
(Stay Updated)पर

No comments:
Post a Comment