लखनऊ
पिछले कई दिनों से कई नाम चर्चा में है लेकिन अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. दो दिन बाद इलाहाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है.
सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और मायावती के कद के ही नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने के बारे में सोच रही है. इस कसौटी पर राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह दो ही नाम बीजेपी के पास हैं. कल्याण अभी राज्यपाल हैं. इसलिए राजनाथ के नाम पर ज्यादा चर्चा है. बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह CM बनने हेतु इच्छुक नहीं है अगर वह सहमत होते हैं तभी उनके नाम पर मुहर लगेगी.
योगी आदित्यनाथ भी है दावेदार
गोरखपुर से 5 बार सांसद और प्रखर राजनेता योगी आदित्यनाथ भी रेस में है उनका भी पूरे प्रदेश में नेटवर्क है और युवाओँ में लोकप्रिय भी है लेकिन उनके नाम पर केन्द्रीय नेतृत्व खासकर राजनाथ सिंह ही को आपत्ति रहती है ऐसे में इलाहाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला ।
ब्राम्हण नेता की खोज नहीं हुई पूरी
विधानसभा चुनावों ने ब्राम्हण वोटों का खासा प्रभाव है जो की प्रदेश में 13 से 15% तक है और इस समय असमंजस की स्थिति में है गौरतलब है की ब्राम्हणों ने ही 2007 में मायावती की सरकार बनाई थी और 2012 में भी अखिलेश का साथ दिया था, पर 2014 चुनाव के बाद BJP में उपेक्षित महसूस कर रहा ब्राम्हण बहुत खास रोल रखेगा, BJP के पास कोई बड़ा ब्राम्हण नेता नहीं है अतः राजनाथ और आदित्यनाथ ही विकल्प है ।
-TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:
Post a Comment