15.3.16

Myanmar Gets its first civilian president



म्यांमार की संसद में आज मतदान के द्वारा नए राष्ट्रपति का चुनाव किया हतिन क्याव जो की प्रधानमंत्री सुकी के बहुत नजदीकी है आज से म्यांमार के नए और पहले असैनिक राष्ट्रपति होंगे ,

रिटायर्ड अधिकारी हतिन क्याव जो अभी सांसद नहीं है और सुकी की NLD पार्टी के पुराने सदस्य है को संसद के संयुक्त सभा में 652 मेसे 360 वोट मिले.

नोबल पुरुस्कार विजेता ऑन सान सूकी देश में बहुत प्रसिद्ध है पर उनके पति और बच्चे दूसरे देश के नागरिक होने के कारण देश के संविधान ने राष्ट्पति बनने से रोक रखा है, सूकी ने संकेत दिए है की वह सारे अधिकार अपने पास रखेंगी।

सेना भी नई व्यवस्था में शक्तिशाली रहेगी क्योंकि 25% संसद की सीटेँ और कुछ मंत्रालय संविधान के अनुसार सेना हेतु सुरक्षित है,देश से सैनिक शासन हटने के बाद पहली बार चुनाव हुए है
सेना के प्रत्यासी मयिन्त स्वे जोकि रंगून के मुख्य्मंत्री है को दूसरा स्थान मिला और वो उपराष्ट्रपति होंगे, ईसाई मिसनारियो के प्रत्यासी हेनरी वैन थियो तीसरे स्थान पर रहे और IInd उपराष्ट्रपति घोषित किये गए

वर्मा अथवा म्यांमार जोकि इक बौद्ध- हिन्दू बहुल 6 करोड़ की आबादी का देश है 1948 में अंग्रेजों से आजाद होने के बाद गृहयुद्ध से ग्रस्त है,अब पहली बार कोई जनता की चुनी सरकार सत्ता में आई है
नई सरकार 1 अप्रेल से कार्यभार संभालेगी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के सभी बड़े नेताओ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी है।

-TheLogicalNews
(Stay Updated,)

No comments:

Post a Comment