28.3.16

Malaika Arora and Arbaz Khan divorce is now official.


बॉलीवुड में चल रही बदलाव की बयार ने मलाईका अरोड़ा और अरबाज़ को भी अपने दायरे में ले लिया है सुज़ैन और ऋतिक के बाद अब मलाईका और अरबाज़ भी  तलाक लेने जा रहे है, बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। अरबाज और मलाइका ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है। दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की है। यह ज्वॉइंट स्टेटमेंट डीएनए को जारी किया गया है।

मलाइका अरोड़ा खान-अरबाज खान में तलाक, बेटे को कानूनन अपने पास रखना चाहती हैं अभिनेत्री गौर हो कि मीडिया में पिछले काफी दिनों से अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं। दोनों के ब्रेकअप को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थी और अफवाहों का बाजार गर्म था। मीडिया में चल रही कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के फाइनेंशियल स्थिरता से खुश नहीं थी।

 कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता ब्रेकअप की कगार पर पहुंचा है, साथ ही अपनी सांस्कृतिक मेल मिलाप में कमी को भी मलाईका ने अपने तलाक़ की इक वजह बताया है,पर अब तलाक़ के बाद उनका कहना है की अपने तरीके से जिंदगी जी पाऊंगी ।

मलाइका और अरबाज ने इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि हम दोनों की चुप्पी की वजह से काफी कन्फ्युजन हो रहा था। हमारे परिवार भी इससे प्रभावित हो रहे थे। इसलिए हम अपना ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर रहे हैं। हमारी तरफ से जो भी सोर्स बातें कर रहे हैं वो झूठी सूचना दे रहे हैं। अभी तक हमने अपने पर्सनल मैटर पर चुप्पी साधी हुई थी। हम दोनों का बच्चा है। परिवार है। इस वजह से अभी तक हमने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा। यह सत्य है कि हम दोनों ने ब्रेक ले लिया है। हम दोनों अलग हो गए हैं।

TheLogicalNews

 (Stay Updated)




No comments:

Post a Comment