28.2.16

Old age and wrinkles are now a matters of past, scientists have found a remedy.


बुढ़ापा होगा पुरानी बात

कहते है की चेहरा सब बोलता है मतलब आप की उम्र, स्वास्थ्य,दिल का हाल,रुतबा और यहाँ तक की भविष्य भी चेहरा बता देता है, साथ ही अलग पहचान भी देता है सुंदरता की परिभाषा भी है चेहरा,

पर इसी चेहरे की त्वचा जब झुर्रियों और dead cells से भर जाती है तो लोग निगाह बचाते है ,पर अब वैज्ञानिकों ने त्वचा की झुर्रियों का पूरा समाधान निकाल लिया है

वैज्ञानिकों ने ढूढ़ निकाला है की उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां क्यों आती है और साथ ही इक ऐसी Anti-ageing cream पर काम कर रहे है जो झुर्रियों को आने ही ना दे।

प्रसिद्द पत्रिका The Daily Telegraph में छपी ख़बर के अनुसार Newcastle University के रिसर्चर्स ने पाया की इक एंजाइम जो त्वचा को कोमल रखने का काम करता है उम्र के बढ़ने पर काम करना बंद कर देता है ।

इनका विश्वास है की ये खोज बढ़ती उम्र के प्रभावों को त्वचा सहित शरीर के अन्य भागों  से ख़त्म करने में मदद कर सकती है

प्रोफ़ेसर Mark Birch-Machin जिन्होंने इस शोध का नेतृत्व किया का कहना है-

" देखिये जब हमारी उम्र बढ़ती है तो हमारी कोशिकाओं की बैटरी कमजोर होने लगती है जिससे Bio-Energy की कमी होती है और नुकसानदायक  free radicals बढ़ जाते है"

"ये हमारी त्वचा में सिकुड़न,झुर्रियों और लाइनों के रूप में प्रत्यक्ष दिखता है आप इसे खुद महसूस कर सकते है या लोग कहना शुरू करते है"

"हमारे शोध का केंद्र है कि हम ऐसा बायो-मारकर या एंटी एजिंग दवा बना लें जो इस Bio-Energy को घटने से रोक सके और हम इस काम में सफल हो रहे है जल्दी ही आप के पास अलग उम्र और त्वचा के अनुसार उपचार उपलब्ध होगा जो स्किन सहित पूरे शरीर में बुढ़ापे को रोकने में सक्षम होगा,"

"अभी योगा के तरीको से बायो-ऊर्जा को कुछ हद तक बचाया जा सकता है पर हम जल्द ही पूरे मेडिकल समाधान उपलब्ध कर सकेंगे "

इस रिसर्च की सफलता और 6 से 72 साल के 27 लोगो के त्वचा सैंपल्स को Investigative Dermatology ke 2015 Journal में भी प्रकाशित किया गया ह

No comments:

Post a Comment