पुलिस हिरासत में बकरी
वो छत्तीसगढ़ जिसकी न्यायप्रियता चर्चे दुनिया में थे आज इक दिलचस्प मामले में चर्चा में है , कारण है इक बकरी जो की पुलिस की हिरासत में है -
छत्तीसगढ़ में एक बकरी को हिरासत में लिए जाने का दिलचस्प मामला सामने आया है. पुलिस ने एक जज के घर में घुसकर घास चरने वाली बकरी को हिरासत में लिया है, मामला इतना बढ़ा की ANI ने भी न्यूज़ spread की -
Goat detained in police station in Chattisgarh for grazing in a judge's house despite warnings to the goat owner. -Asian News Network
घटना छत्तीसगढ़ के कोरिया की है. बकरी अक्सर जज के गार्डन में घुसकर घास खाती थी. जिसके लिए कई बार उसके मालिक को चेतावनी दी जा चुकी थी. लेकिन वह बकरी को बांधने में नाकाम रहा.
पुलिस ने बकरी को हिरासत में ले लिया है और थाने ले जाकर बांध दिया इस मामले में हमारी समझ में नहीं आ रहा है की जज साहब को क्या कहे और थानेदार को क्या कहे क्यों की चरवाहे और बकरी को कुछ कहना तो ठीक है नहीं बस इतना याद आ रहा है की अभीतक सिर्फ MP अजब था अब तो छत्तीसगढ़ भी गजब है ।

No comments:
Post a Comment