15.2.16

Attack on Syrian school and hospital by fighter plane's by Russia, UN upset


UN  office Washington
संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि उत्तर सीरिया के अलेप्पो में सोमवार को कम से कम पांच अस्पतालों और दो स्कूलों पर हुए मिसाइल हमले में बच्चों सहित तकरीबन 50 नागरिकों की मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने माना कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन हैं। उधर, सीरिया में ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि ऐसी आशंका है कि ये छापेमारी रूसी युद्ध विमानों ने किया है।
सीरिया पिछले 2 सालों से बद से बदतर राजनैतिक स्थिति पर पहुच चुका है जहाँ सऊदी -ईरान, ISIS, हिज़्बुल्लाह सहित अमेरिका रूस और टर्की सभी छदम् युद्ध का सहारा ले सत्ता पाने की जुगत में लगे है, पर सीरिया के शिया और यज़ीदी आबादी दिन प्रतिदिन बुरी स्थिति में जा रही है
कुछ दिन पहले इक स्कूल में भी अमेरिकी बम हमले में कई बच्चे मारे गए थे, पर इस बार UN ने सीरिया में होने वाले मिसाइल और अन्य हमलो में निर्दोषों के मारने पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है की आगे युद्ध की बजाय शांति स्थापित करने का प्रयास करना पड़ेगा ।

Please follow 
www.Twitter.com/TheLogicalNews
www.Facebook. com/Thelogicalnews
Whatsapp- +918565866799


No comments:

Post a Comment