बुरे दौर से गुजर रहा भारतीय औद्योगिक विकास बैंक IDBI के परफॉरमेंस से असंतुष्ट केंद्र सरकार अब इस बैंक को private हाथों में देना चाह रही है, इसी बीच बैंक के उच्च अधिकारियो द्वारा विजय माल्या को लोन देने के एवज में 16 करोड़ की घूस खाने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें CBI बैंक के कुछ बड़े अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है जिसमे बैंक के पूर्व CMD योगेश अग्रवाल और BK बत्रा शामिल है अब सरकार जल्दी ही इसके निजीकरण का प्रस्ताव लाना चाह रही है,
निजीकरण के विरोध में 30 और 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के अंत में कर्मचारियों ने हड़ताल की थी जिससे केंद्र सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ इन क्रिया कलापों से गुस्साई सरकार को IDBI के अधिकारी और गुस्सा दिला रहे है जिसमें केंद्र सरकार की बात बात में बुराई करने वाले केजरीवाल का सहयोग लेना भी शामिल है ,
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट के जरिए ये कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आईडीबीआई बैंक के उन अधिकारियों से पूछताछ की है जिन्होंने अपने बैंक के निजिकरण के प्रस्ताव को लेकर उनसे मुलाकात की थी।
केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आईडीबीआई के कुछ अधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर मुझसे मुलाकात की। उनसे बाद में आईबी के त्यागी नाम के एक अधिकारी ने पूछताछ की कि मुझसे उनकी क्या चर्चा हुई।'
Some IDBI officials met me today abt their demands. They were later grilled by an IB officer named Tyagi abt what was discussed wid me.
केजरीवाल ने कहा की वह PM मोदी को पत्र लिखेंगे की IDBI बैंक का निजीकरण न करे और साथ ही अधिकारियों को आवश्यक मदद दे ।
_TheLogicalNews
(Stay Updated)
follow us onTTwitter- @TheLogicalNews
Or Facebook- www.Facebook.com/Logicalnews
or save +918565866799 on your phone and inform us to be added to our broadcast service.

No comments:
Post a Comment