सामान्य सा दिखने वाला पेड़ जिसको हम सामान्य रूप से नजरअंदाज कर देते है वो हमारे स्वस्थ के इतने काम का होगा शायद आप ने सोचा भी न हो, आइये जानते है इसके फायदों के बारे में इक स्पेशल रिपोर्ट आयुर्वेद टीम के द्वारा-
सेहत के लिए रामबाण हरी सब्जी जिसे हिन्दी में सहजन, सुरजन और मुनगा तो अंग्रेजी में ड्रमस्टिक के नाम से जाना जाता है गुणों की खान है।
सहजन की यह फली न सिर्फ बढ़िया स्वाद के लिए मशहूर है, बल्कि सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से भी भरपूर है।
Sex Desire - सहजन का सेवन यौन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मददगार होता है। महिलाओं के लिए सहजन का सेवन माहवारी संबंधी परेशानियों के अलावा गर्भाशय की समस्याओं से भी बचाता है।
Skin Deasese- त्वचा पर होने वाली कोई समस्या या त्वचा रोग के लिए सहजन बेहद लाभप्रद है। इसकी कोमल पत्तियों और फूलों को भी सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो आपको त्वचा की समस्याओं से दूर रखकर जवां बनाए रहने में भी मददगार है।
Increases Immunity- सहजन में विटामिन सी का स्तर उच्च होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से रक्षा करता है।
Useful in Constipation- बवासीर जैसी समस्याओं का इलाज भी सहजन के पास है। इसका सेवन करते रहने से बवासीर और कब्जियत की समस्या नहीं होती। वहीं पेट की अन्य बीमारियों के लिए भी यह फायदेमंद है।
Helps in Cough & cold- बहुत ज्यादा सर्दी होने पर भी सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। इसे पानी में उबालकर उस पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलता है और सीने की जकड़न को कम करने में मदद करता है।
Women's Deasese- गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन महिलाओं और शिशु के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करते रहने से शिशु के जन्म के समय आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
Please connect us on various social media platforms to get news analysis and updates-
Twitter- www.twitter.com/thelogicalnews
Facebook www.facebook.com/logicalnews
Or please save +918565866799 on your phone and send your name on whatsapp to get instant news .
-TheLogicalNews
(Stay Updated)

No comments:
Post a Comment