भूकंप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते है पर वैज्ञानिकों को सता रहा है 8 रिक्टर स्केल के बड़े भूकंप का डर
दक्षिण एशिया और पैसेफिक में बार बार आ रहे भूकम्पों से वैज्ञानिक डर रहे है की जल्द ही 8 रिक्टर स्केल पर तबाही लाने वाला भूकंप आ सकता है,
हाल के दिनों में 3 बड़ी भूकंप की घटनाए हुए है जापान में 2 Earthquake में 17 लोग मारे आगे और कई इमारतें गिरी साथ ही म्यांमार में बुधवार को आये भूकंप से असम तक नुकसान की खबरे आई, पर सौभग्य से यह बड़ी दुर्घटना का कारण नहीं बन सकीं
आज Express.co.uk को दिए साक्षात्कार में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलोराडो के Seismologist रोजर बिल्हम ने कहा की- "निकट भविष्य में 4 भूकंप 8 रिक्टर स्केल से अधिक के आने की सम्भावना है,पर अगर वो नहीं आए तो सैकड़ों वर्षो से पृथ्वी में इकट्ठा हो रही जोरदार ऊर्जा और भी भयानक Mega Earthquake के रूप में निकलेगी"
मंगलवार को जापान में आया भूकंप 5.9 स्केल का था उसके बाद पुनः 7 स्केल का भूकंप आया फिर फिलीपींस के दक्षिणी तट पर भी भूकंप महसूस हुआ है इसके अतिरिक्त वानातू इलैंड्स पर भी भूकंप आये हैं,
नेपाल में 22 फरवरी को 5.5 और 8 अप्रैल को 4.2 Magnitude के भूकंप और 10 अप्रैल को पाकिस्तान में 6.6 स्केल के Earthquake ने काबुल और भारत तक को हिलाया था इससे पहले 20 जनवरी को चीन में 6.1 Magnitude के Earthquake और 16 दिन बाद ही मणिपुर में आए भूकंप ने 11 लोगो की जान ली थी,
Seismologist का कहना है की हिमालयन क्षेत्र की धरती के निचे दबाव बढ़ गया है जिसके कारन नेपाल के 7.9 से बड़े भूकंप का आना आवश्यक है क्योंकि हिमालय अभी पूर्ण निर्मित पर्वत नहीं है ।
भारत के इक आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ से हुए बात में उन्होंने स्वीकारा की जनवरी में हिमालय में 8.2 Magnitude का Earthquake आने की संभावना थी पर सौभाग्यवश ऐसा नहीं हुआ ,
2011 में सिक्किम में आए भूकंप ने हिमालय को अधिक टूटन का शिकार बना दिया है जो पहले से ही भूकंपों की वजह से टूटा हुआ था, वैज्ञानिकों को डर है की हिमालय हर नए आ रहे भूकंप से कमजोर होता जा रहा है जो भयावह होगा ।
भारत के National Institute of Disaster Management (NIDM) का कहना है के उत्तर पूर्व के पहाड़ो पर बढ़ रहा दबाव और हिमालयन प्लेट की Indo-Burmese Plate से हो रही टक्कर इस पूरे क्षेत्र पर भूकंप के खतरे को बढ़ा रही है,
परंतु क्योंकि दोनों प्लेट्स अपनी जगह पर Set नहीं हो पा रही है इसी लिए बार बार भूकंप आ रहे है ।
-TheLogicalNews
(Stay Updated)
Please connect with us online-
Facebook- www.facebook.com/LogicalNews
Twitter. www.twitter.com/TheLogicalNews
Whatsapp- +918565866799 for current updates

No comments:
Post a Comment