दुनिया की economy दिखने में factories और technology पर चलती है, लेकिन असल में यह समुद्री रास्तों पर टिकी है। The Economist के हालिया विश्लेषण के अनुसार, global trade का लगभग 80–90% हिस्सा समुद्र के जरिए होता है।
खास बात ये है कि यह trade कुछ चुनिंदा chokepoints—जैसे Strait of Hormuz, Red Sea और Suez Canal, straitsof मलक्का—पर निर्भर है। जैसे ही इन क्षेत्रों में तनाव बढ़ता है, पूरी global supply chain हिल जाती है और oil से लेकर electronics तक हर चीज़ प्रभावित होती है।
हाल के महीनों में Red Sea और Middle East में बढ़ते हमलों के कारण shipping routes असुरक्षित हो गए हैं। कई shipping कंपनियों ने Suez Canal की बजाय Africa के Cape of Good Hope का लंबा रास्ता अपनाना शुरू कर दिया है, जिससे transit time 10–15 दिन तक बढ़ गया है और freight cost में 30–40% तक की वृद्धि देखी गई है।
इन सभी कारकों से डरकर Insurance premium कई routes पर दोगुना हो चुका है, जिससे global trade की लागत और बढ़ गई है। इसका सीधा असर inflation पर पड़ रहा है और global growth लगभग 2.8–3% तक सीमित रहने का अनुमान है।
भारत इस संकट से सीधे प्रभावित होता है, क्योंकि उसका लगभग 90–95% trade (volume terms) समुद्र के जरिए होता है और energy imports भी largely इन्हीं routes से आते हैं। अगर shipping cost बढ़ती है, तो exports महंगे हो जाते हैं और oil import bill बढ़ता है, जिससे inflation और fiscal pressure दोनों बढ़ते हैं।
यहां एक बड़ा strategic सवाल भी उभरता है— *अगर भविष्य में बड़ा युद्ध होता है, तो क्या भारत खुद इन समुद्री routes को नियंत्रित या बाधित कर सकता है?* - व्यावहारिक रूप से, भारत के पास Indian Ocean Region (IOR) में एक महत्वपूर्ण geographic advantage है—जहां से दुनिया के प्रमुख east-west trade routes गुजरते हैं। भारतीय नौसेना पहले से ही इस क्षेत्र में active presence रखती है और critical chokepoints जैसे Malacca Strait के पास निगरानी क्षमता रखती है। लेकिन पूरी तरह से trade routes “बंद” करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह international law, global backlash और economic retaliation को trigger कर सकता है। फिर भी, conflict की स्थिति में भारत “sea control” और “sea denial” strategy के जरिए specific routes पर दबाव बना सकता है—यानि पूर्ण blockade नहीं, बल्कि selective disruption संभव है।
*LogicalNews Insight:*
भविष्य के युद्ध सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं लड़े जाएंगे—वे समुद्र के रास्तों पर तय होंगे और सवाल यह नहीं होगा कि किसके पास ज्यादा सेना है…बल्कि यह होगा कि कौन global trade को रोक या नियंत्रित कर सकता है और भारत को इसमें Advantage है।
LogicalNews
(Stay Updated Stay Ahead)
No comments:
Post a Comment