2.1.16

सऊदी अरब ने शिया धर्मगुरु को दी फाँसी, ईरान ने कहा सऊदी को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत



आज  आतंकवाद वा उग्रवाद को लेकर सऊदी अरब ने बड़ी कारवाही करते हुए सऊदी अरब के प्रमुख शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल निम्र को फांसी दे दी है.

सऊदी के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.मंत्रालय की ओर कहा गया है कि निम्र उन 47 लोगों में थे जिन पर आतंकवाद के आरोप थे.

शेख निम्र ने सरकार के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था जो 2011 में देश के पूर्वी प्रांत में हुए थे.2012 में निम्र की गिरफ्तारी हुई और उसी दौरान उनको गोली मार दी जीसी थी,अक्टूबर 15 में उनकी फंसी का फैसला किया गया था

उनके भाई ने कहा है कि उन्हें सऊदी राज्य में ‘विदेशी हस्तक्षेप’ की कोशिश, शासकों की ‘आज्ञा का उल्लंघन’ और सुरक्षाबलों के ख़िलाफ़ हथियार उठाने का दोषी पाया गया था.
 इस घटनाक्रम को लेकर ईरान जो की शिया बहुल राष्ट्र है ने कड़ी प्रतिक्रिया दी ईरान शिया बहुल देश है और उसे सुन्नी बहुल सऊदी अरब का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता है.

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब को इसकी क़ीमत चुकानी होगी.
प्रभावशाली शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अहमद ख़ातमी ने इसे ऐसा 'अपराध' क़रार दिया, जिससे सऊदी अरब के शाही परिवार का ख़ात्मा हो जाएगा.

दूसरी ओर, ख़बर है कि शिया नेता को मौत की सज़ा देने के ख़िलाफ़ बहरीन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

लेबनान की शिया परिषद ने निम्र को मौत की सज़ा देने की निंदा करते हुए इसे बहुत बड़ी ग़लती कहा है.

इससे पहले, सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि चरमपंथी अपराधोें में दोषी पाए गए 47 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, उनमें निम्र भी शामिल थे.

सऊदी अरब की राजशाही की आलोचना करने के बाद साल 2012 में निम्र अल-निम्र को हिरासत में ले लिया गया था.

उनके समर्थकों का दावा है कि निम्र अल निम्र ने कभी भी हिंसा की वकालत नहीं की.
सऊदी अरब में अल्पसंखयक शिया समुदाय ने निम्र की गिरफ़्तारी का विरोध किया था.
निम्र अल निम्र के भाई ने कहा है कि उनका परिवार मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर से सदमे में है।

 Reported from Dubai
Exclusively  for The Logical News.
.

No comments:

Post a Comment