1.6.21

सऊदी अरब में लाउडस्पीकर से मचने वाले शोर पर लगा Ban

रियाध


सऊदी अरब की सरकार ने आदेश दिया है कि देश की मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर से होने वाले शोर को कम करने का आदेश दिया गया है, आदेश में कहा गया है कि लाउडस्पीकर की आवाज 1/3 से ज्यादा  नहीं हो सकती

सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्री डॉक्टर अब्दुल लतीफ़ बिन अब्दुल्ला अज़ीज़ अल-शेख ने कहा कि सऊदी प्रशासन का यह आदेश पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की हिदायतों पर आधारित है जिन्होंने कहा कि "हर इंसान चुपचाप अपने रब को पुकार रहा है. इसलिए किसी दूसरे को परेशान नहीं करना चाहिए और ना ही पाठ में या प्रार्थना में दूसरे की आवाज़ पर आवाज़ उठानी चाहिए."

सऊदी प्रशासन ने अपने आदेश में तर्क दिया है कि "इमाम नमाज़ शुरू करने वाले हैं, इसका पता मस्जिद में मौजूद लोगों को चलना चाहिए, ना कि पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों को. यह बल्कि क़ुरान शरीफ़ का अपमान है कि आप उसे लाउडस्पीकर पर चलाएँ और कोई उसे सुने ना या सुनना ना चाहे."


हालांकि कुछ इसलामिक कट्टरपंथी सऊदी प्रशासन का विरोध कर रहे है, सरकार ने यह प्रतिबंध ऐसे दौर में लगाया है, जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब को एक उदार देश बनाने का प्रयास कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि सामान्य जन-जीवन में धर्म की भूमिका सीमित रहे.

कुछ महीनों पहले ही सऊदी अरब में महिलाओं के कार चलाने पर से प्रतिबंध हटाया गया था, जिसे एक बड़ा बदलाव माना गया था.

इस दौरान सऊदी अरब में कुछ सामाजिक प्रतिबंधों को भी हटाया गया है. हालाँकि, उनके आलोचक कहते हैं कि उनके प्रशासन में बोलने की आज़ादी कम हुई है और सरकार के सैकड़ों आलोचकों को या तो गिरफ़्तार किया गया है, या उन्हें क़ैद में डाल दिया गया है, इस फैसले को विश्व भर में सराहा जा रहा है क्योंकि मस्जिदों से आती तेज आवजो का पूरे संसार मे विरोध होता रहा है


logicalNews

(Stay Updated)

No comments:

Post a Comment