केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी. यानी कि वित्त मंत्री ने बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया है. अभी तक बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई का ही प्रावधान था, जो बढ़ाकर 74 फीसदी किया गया है.
इसके साथ-साथ जल्दी ही एलआईसी (LIC) का भी आईपीओ (IPO) लाने का ऐलान बजट में किया गया है. इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टार्ट अप कंपनियों के लिए ऐलान किया है. इसके तहत करीब एक फीसदी कंपनियों को बिना किसी रोक-टोक के शुरुआत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा है कि अगले साल कई कंपनियों का विनिवेश होगा. विनिवेश के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, कई कंपनियों की प्रक्रिया इस साल पूरी हो जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के अपने बजट भाषण में भी यह संकेत दिया था कि इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी की जा सकती है. इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर IRDAI ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है.
सरकार के इस फैसले से इंश्योरेंस सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलेगा और दूर दराज के इलाकों तक इंश्योरेंस कंपनियों की पहुंच बढ़ सकती है.
आज के बजट का स्टॉक मार्केट ने किया खुले दिल से स्वागत सेंसेक्स और निफ्टी एक दिन में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुचे है, NIFTY 646 अंक बढ़कर 14281 व सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक बढ़कर बंद हुआ है
बजट आने में बाद आगामी वित्त वर्ष में सोना चांदी सस्ती होगी जबकि मोबाइल प्रोडूकट्स व AC फ्रिज आदि सस्ते होने की संभावना है
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी. यानी कि वित्त मंत्री ने बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया है. अभी तक बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई का ही प्रावधान था, जो बढ़ाकर 74 फीसदी किया गया है.
इसके साथ-साथ जल्दी ही एलआईसी (LIC) का भी आईपीओ (IPO) लाने का ऐलान बजट में किया गया है. इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टार्ट अप कंपनियों के लिए ऐलान किया है. इसके तहत करीब एक फीसदी कंपनियों को बिना किसी रोक-टोक के शुरुआत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा है कि अगले साल कई कंपनियों का विनिवेश होगा. विनिवेश के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, कई कंपनियों की प्रक्रिया इस साल पूरी हो जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के अपने बजट भाषण में भी यह संकेत दिया था कि इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी की जा सकती है. इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर IRDAI ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है.
सरकार के इस फैसले से इंश्योरेंस सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलेगा और दूर दराज के इलाकों तक इंश्योरेंस कंपनियों की पहुंच बढ़ सकती है.
स्टॉक मार्केट ने बजट का खुल कर स्वागत किया है निफ़्टी 646 अंक बढ़कर 14281 पर पहुँच गया हैं
logicalNews.in
(Stay Updated)
No comments:
Post a Comment