लख़नऊ
*खतरे में PNB बैंक का अस्तित्व*
नीरव मोदी घोटाले के बाद से बैंकिंग सेक्टर के साथ शेयर बाजार में भी हड़कंप, PNB के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से पिछले 5 दिन में बैंक के मार्केट वैल्यूएशन में 10,939 करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है,
लोगों का भरोसा PNB से उठ रहा है, अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी FITCH ने बैंक को NEGATIVE सूची में डाल दिया है, हालांकि आज शेयरों में मामूली उछाल भी देखने को मिला पर जनता का विश्वास घटना बैंक के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर सकता है
कोई भी बैंक अपने पास स्थित पूंजी या सरकार की गारंटी से नही बल्कि जनता के भरोसे से चलता है अगर ग्राहक अपना पैसा निकालने लगे तो बैंक का फेल होना तय है, ऐसे में कुछ भी करके किसी बड़ी BANKING CRISIS से बचने के लिए सरकार को सामने आना पड़ेगा।
ऐसे में नीरव मोदी के वकील ने भी PNB पर कई आरोप लगाए है कि मेरा इन सब मामलों से कोई लेना देना नही है बल्कि PNB के द्वारा लगाए गए आरोपों से मेरे ब्रांड और व्यापार का नुकसान हुआ है,
कुछ भी हो पर PNB को बहुत समझ कर कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि अफवाहों के दौर में बैंक के बाहर पैसा निकालने वालो की लाइन लंबी होती जा रही है।
LogicalNews

No comments:
Post a Comment