लख़नऊ
सपा में फिर घमासान की तैयारी देखिये कुछ मामले-
समाजवादी पार्टी या कहे की मुलायम सिंह के परिवार में बीच बीच में पारिवारिक ड्रामे होते रहते है और इनका कहीं न कही राजनीतिक निहितार्थ भी होते है अभी खुछ दिन पहले शिवपाल और अखिलेश के बीच विवाद हुआ था माफिया मुख्तार अंसारी को सपा का सदस्य बनाने को लेकर, फिर नेता जी मुलायम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ,
अभी फिर वैसा ही मामला फिर पैदा हो रहा जिसकी पृष्टभूमि कई दिन से चल रही है, कई दिनों से आप LogicalNews पर पढ़ रहे होंगे की शिवपाल अधिकारियो पर गुस्से में है और बोले थे की ऊँचे पदों पर बैठे अधिकारी लुटेरे हो गए है, साथ ही कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी की कार्यकर्ता जमीन पर कब्ज़ा करना बंद करे नहीं तो इस्तीफा दे दूंगा,
मुलायम सिंह का बयान
शिवपाल के इस्तीफे की बात पर नेता जी ने तुरंत समझ गए की शिवपाल भैया गुस्से में है और अखिलेश को झड़प दिया बोले शिवपाल गए तो ऐसी तैसी हो जाएगी, अखिलेश के मंत्री बोझ है, मेरी बनाई पार्टी को खत्म कर रहे, उनका पूरा फोकस अखिलेश पर ही था,
नया मामला -
आज सपा के कुछ विश्वस्त न्यूज़ चैनलों से खबर है की माफिया मुख्तार अंसारी को सपा की सदस्यता दिलाई जाएगी, कही ये सारी कवायद इसीलिए तो नहीं थी ताकि शिवपाल अपने प्रिय मित्र मुख्तार अंसारी को सायकिल को सवारी करवा सके,
क्या है कारण-
इन सभी विवादों का कारण आगामी 2017 का विधानसभा चुनाव है जिसमें जीतना या सम्मानजनक स्थिति में रहना सपा के लिए आवश्यक है और पार्टी का मुख्य वोट यादव और मुसलमान इस समय बाटे हुए है मुसलमान अति यादव वाद के कारन सपा से नाराज़ है और ये बात नेता जी को पता है
अखिलेश के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा नहीं-
चुनाव आगे 4 महीने बाद है और UP में कांग्रेस, बसपा सहित ओवैसी भी मुसलमान वोट का दावा करेंगे जोकि सपा को कमजोर करेगा मुलायम का मानना है की ऐसे में सिर्फ युवा चेहरे के भरोसे चुनाव् में जाना ठीक नहीं इस लिए मुख्तार जोकि पूर्वांचल में मुस्लिम वोट दिला सकते है को पार्टी में लेना चाहिए इसके साथ ही और भी कई क्षत्रपों को सपा अपने साथ लाएगी
अखिलेश की छवि-
अखिलेश इक पढ़े लिखे बेदाग छवि के युवा नेता है पर वह अपनी छवि इक कठोर प्रसासक की नहीं बना पाए और अभी तक भैया की इमेज से निकल नहीं सके है पर वह इन अपराधियों को कैसे स्वीकार करेंगे देखने वाली बात होगी की क्या ये सच में विवाद है ये अखिलेश को और ताकत देने का मुलायम का पैतरा जल्द होगी तस्वीर साफ़।
-TheLogicalNews

No comments:
Post a Comment