21.12.18

जनता को लूट रही है सरकारी व प्राइवेट बैंकें ,3.5 साल में मिनिमम बैलेंस के नाम पर सरकारी बैंकों ने उड़ाए 10000 करोड़ रुपए।


सरकारी बैंकों ने केवल पिछले साढ़े 3 साल में 10 हजार करोड़ रुपये की रकम जनता से बटोर ली है। यह रकम सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस न रखने और एटीएम विद्ड्रॉल पर लगने वाले चार्ज के जरिए एकत्रित की गई है। सरकार ने यह सूचना संसद में दिए गए डेटा में बताई है।

संसद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने बताया है कि साल 2012 तक मंथली एवरेज बैलेंस पर एसबीआई चार्ज वसूल कर रहा था, लेकिन 31 मार्च 2016 से यह बंद कर दिया गया। हालांकि प्राइवेट बैंकों सहित अन्य बैंक अपने बोर्ड के नियमों के अनुसार यह चार्ज वसूल कर रहे हैं। एसबीआई ने 1 अप्रैल 2017 से यह अतिरिक्त चार्ज वसूल करना शुरू कर दिया। हालांकि 1 अक्टूबर 2017 से मिनिमम बैलेंस में रखी जाने वाली रकम को कम कर दिया गया। 

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को उनके बोर्ड के मुताबिक विभिन्न सेवाओं पर चार्ज करने की अनुमति प्रदान कर रखी है। हालांकि बैंको को निर्देश दिए गए हैं कि उनके चार्ज उचित होने चाहिए। रिजर्व बैंक ने यह भी निर्देश दिए हैं 6 मेट्रो शहरों मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक महीने में अन्य बैंकों के एटीम से 3 ट्रांजैक्शन और बैंक के एटीएम से कम से कम 5 ट्रांजैक्शन फ्री रखे जाएं। 

मंत्रालय ने बताया है कि फ्री ट्रांजैक्शन के बाद बैंक अपने बोर्ड से अप्रूव किए गए नियमों के मुताबिक प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 20 रुपये की रकम वसूल कर सकते हैं। जवाब में यह भी बताया गया है कि सरकारी बैंकों का अपने एटीएम बंद करने का कोई प्लान नहीं है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा था कि मार्च 2019 तक सरकारी बैंकों के 50 प्रतिशत एटीएम बंद कर दिए जाएंगे।

11 comments:

  1. Dm Rampur Mr Mahendra bahadur Singh is the best dm of up

    ReplyDelete
  2. Dm Rampur Mr Mahendra bahadur Singh is the best dm of up

    ReplyDelete
  3. Mannan Akhtar DM of Jalaun is the best DM.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Mannan Akhtar DM of Jalaun is the best DM.

      Delete
  4. Dm rampur Mr Mahendra bahadur Singh is the best dm of up

    ReplyDelete
  5. D.M.rampur Mr.mahendra Bahadur Singh is the best dm of u.p.

    ReplyDelete
  6. Mahendra Bahadur Sir is the best DM.

    ReplyDelete
  7. Mahendra Bahadur Sir is the best DM.
    Sender:Vijay Singh Saini, Rampur (UP)

    ReplyDelete
  8. mhandra Bahadur sir jan samany ke dard ko mahshoos karne wale zila adhikari hai unka swabhav behad sahaj wa saran hai meri najar me best hai.
    dr. kuldeep singh chauhan, ayurjeevanam sewa samiti, rampur

    ReplyDelete
  9. Best DM Shri Mahendra Bahadur Singh Rampur

    ReplyDelete