27.12.15

हिंसक और खुनी नहीं है इस्लाम, हमें सुधारनी होगी इस्लाम की छवि -हसन रूहानी


हिंसक नहीं है इस्लाम - हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इस्लाम की बिगड़ती वैश्विक छवि  को बदलने की जरुरत बताई साथ ही सऊदी अरब की आलोचना की है,
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा की मुसलमानो को इस्लाम की साइबर और असलियत दुनिया में बिगड़ती छवि को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए ,

रूहानी जो खुद इक शिया धर्मगुरु है ने कहा इस्लाम हिंसा की शिक्षा नहीं देता कुछ लोगों और देशो ने अमेरिका से हथियार लिए और मुसलमानो पर ही चला रहे है, रूहानी ने कहा की ईरान सऊदी अरब की यमन में हूथी शिया असंतुस्टो पर हवाई हमले का विरोध करता है,

तेहरान के स्टेट रेडियो पर बोलते हुए ईरानी राष्ट्रपति किसी का नाम ना लेते हुए कहा-

 "जितने पैसो से बम और मिसाइल तुमने अमेरिका से ख़रीदे उतने अगर तुम गरीबों में बाट देते तो कोई भूखे पेट न सोता "

ये है हमारी जिम्मेदारी

तेहरान में इस्लामिक एकता पर इक कांफ्रेंस में बोलते हुए रूहानी ने कहा " ये देखते हुए बड़ा शर्म होता है की मुस्लिम बच्चे जान पर खेल कर गैर-इस्लामी देशो में जा रहे है जीवन जीने की भीख माँगने के लिए"

अपने सन्देश में रूहानी ने कहा इस्लाम की छवि अरब क्षेत्र में फैली हिंसा और निर्दोषो की हत्याओं से ख़राब हुई है , हरहाल में हमको हिंसा और हत्या रोकनी होगी,
रूहानी ने कहा की मुस्लिम देश जो सीरिया और यमन में हत्याए और खून देख कर शांत बैठे है वो इस्लाम को धरती से खत्म करना चाहते है ।

गौरतलब है की ईरान सीरिया इराक और यमन में सरकार के साथ है और मिडिल ईस्ट में बढ़ते IS के प्रभाव के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशो को इसका कारण मानता है ।
Reported from Tehran for The Logical News.

2 comments:

  1. Rightly marked by roohani as islam has become the religion of terror

    ReplyDelete
  2. Hasan rohani is daring enough to rise this issue

    ReplyDelete